Health

Contact lens क्या होते हैं?

Contact lens क्या होते हैं?

Contact lens क्या होते हैं? अब जब बात आंखों की होती है तो हर कोई बहुत सावधान रहना चाहता है। आखिर आंखें हर किसी के अंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

जिन लोगों के पास आंखें हैं अगर उनसे कह दिया जाए कि बिना आंखों के अपने जीवन को Imagine करिए तो उनके पैरों के नीचे से ज़मीन हट जाती है।

अब आप लोग खुद ही देखिए न, अगर आपने आंख मिचौली खेल को खेला होगा तो आपने महसूस किया होगा कि थोड़ी देर ही अगर नहीं दिखाई देता है तो कैसा महसूस होता है। इसीलिए आंखों की अहमियत हर किसी को पता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आंखों का जब जब जिक्र होता है तब तब इसके साथ मे ही Lens का भी ज़िक्र होता है। इनके बारे में लोगों को ज्यादा अच्छे से नहीं पता होता है। लेकिन इनके बारे में जानना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।

Lens भी कई प्रकार के होते हैं। चश्मे के Lens, मोतियाबिंद शस्त्रक्रिया में लगने वाले Lens, Contact lens, आंखों के Check करने के बाद लगाए जाने वाले Lens आदि। आजकल तो इनका प्रचलन काफी बढ़ गया है।

अब Fashion के इस दौर में लोग जैसे गारंटी की इच्छा नहीं करते हैं, ठीक वैसे ही Fashion के दौर में लोग चश्मे की इच्छा भी नहीं करते हैं। चश्मे की जगह पर आज ज्यादातर लोग Lens का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आइये जानते हैं इनके बारे में। इस Article में हम जानेंगे कि आखिर Contact lens क्या होते हैं।

क्या होते हैं Contact lens?

ये जो Lens होते हैं, इनका आकार सॉसर की तरह होता है। ये सॉसर की तरह गोल, बहुत ही Thin disc की तरह होते हैं। ये जो Lens होते हैं, ये Directly ही आँखों की पुतलियों पर लगाए जाते हैं।

इन Lens का जो Shape, size, length, width, आदि होता है, वो आंखों की जो काली पुतली होती है उससे थोड़ा सा बड़ा होता है।

Contact lens के Types क्या क्या हैं?

अब बात करते हैं इनके Types की। दोस्तों ये अलग अलग प्रकार के होते हैं। इनको निम्न तरह से Classify किया जा सकता है ;-

  1. Disposal के हिसाब से Classification – दोस्तों Disposal के हिसाब से भी Lens को Classify किया जाता है। Dispose होने के हिसाब से Lens निम्न प्रकार के होते हैं –

◆ Daily disposable- ये Use and throw वाले Lens होते हैं। इन्हें आप सुबह लगाएं और शाम को निकालकर फेंक दें।

◆ Biweekly disposable- इस प्रकार के Lens को आप 2 हफ्ते बाद फेंक सकते हैं। मगर इसके साथ एक शर्त और होती है वो ये कि रोज रात में आपको इसको निकालकर सोना होता है।

◆ Monthly disposable- ये ऐसे प्रकार के Lens होते हैं जिन्हें आप एक महीने के बाद फेंक सकते हैं।

◆ Quarterly disposable- ये ऐसे Lens होते हैं, जिन्हें 3 महीने के बाद Dispose किया जा सकता है।

◆ Yearly disposable- ये आपका 1 साल तक साथ देते हैं और 1 साल के बाद ये नाकाम हो जाते हैं।

  1. Design के हिसाब से Classification – Design के हिसाब से भी ये अलग अलग प्रकार के देखने को मिलते हैं। Design के अनुसार इन्हें निम्न तरह से Classify किया जाता है –

◆ Spherical lens- ये Lens spherical नंबर के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं।

◆ Multifocal lens- ऐसे लोग जिन्हें दूर और पास दोनों को देखने के लिए Lens की ज़रूरत होती है, उन लोगों को Multifocal lens की ज़रूरत होती है।

◆ Toric lens- जिन लोगों की Eye sight 1 या उससे ज्यादा होती है या फिर जिन लोगों का नंबर Cylindrical होता है, वो लोग Toric lenses का इस्तेमाल करते हैं।

◆ Color lens- इस तरह के Lenses का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। जिनका नंबर है वो भी, जिनका नंबर नहीं है वो भी। ये एक तरह से Fashionable lens के तौर पर जाने जाते हैं। ये अलग अलग रंगों के भी Available रहते हैं।

  1. पहनने के दिनों के अनुसार Classifications इसके आधार पर भी Lens को Divide किया जाता है निम्न प्रकार में –

◆ Extended wear- इनका Material काफी अच्छा होता है। इसीलिए आप इनका इस्तेमाल 6 से 30 दिनों तक कर सकते हैं वो भी बिना रात में निकालें।

◆ Daily wear- इन Lens को आप सुबह पहनें और रात को निकालकर सो जाएं।

  1. बनाए जाने वाले Material के हिसाब से Lens का Classification Material के हिसाब अब ये 2 तरह के होते हैं –

Soft lens – ये ऐसे Material के बने होते हैं जिनकी Consistency बहुत ज्यादा Soft होती है। नाम के हिसाब से ही ये Flexible भी होते हैं।

अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको पुतलियों में ज्यादा Oxygen मिल पाती है, जिसकी वजह से इनको लगाने के बाद आपको बहुत Comfortable महसूस होता है।

Hard lens – इनका Material plastic होता है। Plastic से बने होने के कारण ही ये काफी Hard होते हैं। पहले इन Lenses का Material ऐसा हुआ करता था कि उनसे आपको ज्यादा Oxygen नहीं मिल पाता था। यही कारण है इस Lens की बिक्री कम होती चली गई।

कई बार होता है कि जिनकी Eye sight ज्यादा होती है और उन्हें Soft lens नहीं मिल पाते हैं, तो ऐसे में उन्हें RGP lens लगाए जाते हैं।

ये Lens 1 साल तक आराम से चल जाते हैं। साथ ही ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। वहीं अगर Comfort को देखा जाए तो आपको Soft lens से बेहतर Comfort नहीं मिल सकता है।

Contact lens के Use क्या हैं?

इनके बहुत सारे Use हैं और आजकल तो ये काफी ज्यादा Popular हो रहे हैं। इनके कुछ Uses निम्न हैं –

◆ इसका इस्तेमाल Actors करते हैं। फिल्मों में शॉट के हिसाब से Lenses का चयन किया जाता है।

◆ इनको Cosmetics के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए Fashionable और बेहतर Look के लिए भी पार्टियों वगेरह में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

◆ जब लोगों को चश्मा लगना होता है और उनको चश्मा लगाना पसंद नहीं होता है तो ऐसे में उन लोगों को Contact lens का उपयोग करना होता है। इससे वो चश्मा लगाने से भी बच जाते हैं और देखने मे भी कोई समस्या नहीं आती है।

◆ अब तो ऐसे भी Contact lens आ गए हैं जिन्हें आप रात में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे धीरे धीरे आपके चश्मे का नंबर कम होता चला जाता है और एक समय बाद आपको चश्मे की ज़रूरत ही नहीं पड़ती है।

◆ अगर कभी आंखों की पुतली में कोई छेद हो जाता है तो ऐसे में उस छेद को भरकर उसे ग्लू से सील कर दिया जाता है और वहां पर Lens लगा दिया जाता है।

◆अगर आंखों की पुतली में कोई Injury वगेरह हो जाती है और पुतली सफेद हो जाती है तो ऐसे में आंखों को एक जैसा दिखाने के लिए और सफेदी को दूर करने के लिए, दूसरी आंख के रंग का ही Lens आंख में लगा दिया जाता है। इससे दोनों ही आंखें एक जैसी दिखने लगती हैं।

◆ एक बीमारी होती है जिसका नाम Keratoconus है। इसमें आंख की पुतली Cone जैसी होने लगती है। इसी को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए कुछ विशेष प्रकार के Lenses का प्रयोग किया जाता है।

◆ अगर किसी Operation की वजह से या फिर किसी भी अन्य वजह से पुतलियों में सूजन आ जाती है या फिर जलन जैसा कुछ महसूस होने लगता है तो इसको दूर करने के लिए Bandage contact lens (BCL) लगाए जाते हैं।

Contact lens पहनने से क्या क्या लाभ होते हैं?

इसको अगर आप पहनते हैं तो आपको निम्न लाभ होते हैं –

◆ चश्मे से छुटकारा मिल जाता है- इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है। चश्मे की झंझट ही खत्म हो जाती है। वरना आपका सारा वक़्त तो चश्मे को खोजने में ही निकल जाता है।

◆ चोट से बच सकते हैं- अगर कोई भी चश्मा पहनकर खेलता है तो उसको समस्या आ सकती है, लेकिन वहीं अगर खिलाड़ी लेंस पहनकर खेलते हैं तो वो Injury से बच सकते हैं।

◆ बेहतर View मिलता है- जब आप चश्मा लगाते हैं तो आप Limited view ही ले पाते हैं। लेकिन वहीं अगर आप Contact lens का इस्तेमाल करते हैं तो आप बेहतर View ले पाते हैं।

◆ कोहरे में भी होते हैं ये मददगार- चश्मे जो पहनते हैं उन्हें पता होगा कि कितनी दिक्कत आती है अगर मौसम थोड़ा आ भी खराब हुआ तो, मगर अगर आप Lens का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कोई भी समस्या नहीं आती है फिर चाहे मौसम जो भी हो।

◆ Fashion के हिसाब से Lens- यहां तो आप अपने हर Outfit के हिसाब से Matching के Lens पहन सकते हैं और एक बेहतर Look पा सकते हैं।

◆ धूप में भी हैं ये बेहतर- अगर आप चश्मा लगाते हैं तो धूप में आप चाहकर भी शेड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर आप Lens का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी पसन्द का शेड्स भी धूप में लगा सकते हैं।

Contact lens के साथ क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आप इन Lenses का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

◆ इनको Store और Clean करने के लिए हमेशा इसके Lens solution का ही इस्तेमाल करें। कभी भी इनको साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें।

◆ Lens के Solution के Cap और Lens केस के Cap को सही से बंद करके ही रखें। उनकी Tips पर कभी भी हाथ नहीं लगाएं।

◆ Lens केस को हमेशा साफ करते रहें और हर 3 महीने में इन्हें बदलते भी रहें।

◆ अगर आप Soft lens का इस्तेमाल करते हैं तो एक बात ध्यान में ज़रूर रखें कि उन्हें कभी भी सूखा यानी बिना Contact lens solution के न रखें। इससे क्या होता है कि लेंस सूखकर टूट सकता है।

◆ जब भी आप इनको साफ करें तो इनको ज्यादा रगड़ें नहीं और इन्हें आराम से साफ करें। वरना ये फट भी सकते हैं। 

◆ अगर आपके Lens daily wear हैं तो उन्हें रात में सोते समय ज़रूर निकाल दें।

◆ जब भी Lens का इस्तेमाल करें तो जिस प्रकार डॉक्टर ने बताया है उसी प्रकार से अपनी आंखों को ज़रूर साफ करें अन्यथा आंखों में Infection भी हो सकता है।

Contact lens पहनने से क्या नुकसान होते हैं?

Contact lens पहनने के जहां फायदे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ नुकसान भी हैं, जो कि निम्न हैं –

◆ अगर आप ज्यादा लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी Eyes dry होने लगती हैं। फिर इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी।

◆ कई बार Lens के Material से Infection भी हो जाते हैं। आंखें जलने लगती हैं, आंखें लाल हो जाती है, आंखों से पानी आता रहता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आप Lens का इस्तेमाल बंद कर दें और अपने डॉक्टर से मिलें। हो सकता है डॉक्टर आपका Lens change कर दे या फिर वो Lens solution को बदल दे।

◆ कई बार लोग Lens की Deadline खत्म हो जाने के बाद भी उन्हें पहने रहते हैं या फिर Damage lens को पहने रहते हैं तो ऐसे में पुतली पर खरोंच आने की संभावना बनी रहती है। इसीलिए हमेशा अच्छे और सही लेंस का ही इस्तेमाल करें।

◆ हमेशा Lens और Lens केस को साफ सुथरा ही रखें नहीं तो Infection का खतरा बना रह सकता है।

दोस्तों तो ये थी Contact lens से जुड़ी सारी जानकारी। अब तो आप सब समझ ही गए होंगे कि Lens क्या होते हैं और उनसे होने वाले फायदे और नुकसान कौन कौन से है।

अगर आप ठीक तरह से Lens का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये काफी बेहतर साबित हो सकते हैं और आपको चश्मे से भी मुक्ति मिल सकती है। लेकिन हां दोस्तों, इनको इस्तेमाल करने के लिए आपको सावधानी तो बरतनी ही पड़ेगी।


सम्बंधित लेख :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!