Health

Pimples क्या होते हैं तथा इनसे छुटकारा कैसे पाएं?

Pimples क्या होते हैं तथा इनसे छुटकारा कैसे पाएं?

हर किसी का सपना होता है एक Healthy और Clean skin पाने का। सपना तो ये सभी का होता है मगर पूरा बस किसी किसी का ही हो पाता है।

हर सपने को पूरा करने के लिए कुछ न कुछ मेहनत तो करनी ही पड़ती है न? ठीक वैसे ही Glory और Healthy skin पाने के लिए भी इसकी देखभाल और सुरक्षा करनी पड़ती है।

अगर आप अपनी Skin का, अपनी Body का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपको अनेक प्रकार की बीमारियां घेर लेंगी। एक तरह से कह लीजिए कि बीमारियां आपके शरीर को अपना अड्डा समझकर वहां डेरा जमा लेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं आप सबने कई बार ये खुद भी महसूस किया होगा कि जब आपकी त्वचा साफ सुथरी और दाग धब्बों से मुक्त नहीं होती है, तब आप खुद में आत्मविश्वास की कमी को देखते हैं। साथ ही आप Energetic होने की जगह Dull महसूस करने लगते हैं।

अगर बात करें Face की तो चेहरा सभी का साफ सुंदर और चिकना होना चाहिए। ऐसी चाहत सबकी होती है।

सच कहूं तो मेरा भी हरदम यही रहता है कि कुछ भी हो जाए कहीं भी हो जाए, मगर मेरा जो Face है उस पर किसी भी तरह का कोई छोटा सा निशान भी नहीं आना चाहिए।

अगर चेहरे पर कुछ हो जाता है तो मानो दिल पर पत्थर टूट जाता है। फिर तो हाल कुछ यूं होता है कि बैठ जाओ किसी कोने में मुंह छुपाए। 

जब से खान पान हमारा Fast हुआ है, तभी से बीमारियां भी काफी Fast हो गई हैं। Pimples जिन्हें पहले इक्के दुक्के लोगों के चेहरे पर देखा जाता था, आज लगभग हर तीसरे व्यक्ति पर आपको ये नज़र आ जाते हैं।

Pimples की वजह से कई बार शर्मिंदगी को झेलना पड़ता है। इससे आत्मविश्वास नहीं आता है। आप किसी भी काम को करने जाते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे के बारे में सोचते हैं।

बार बार आप शीशे में खुद को निहारते हैं मगर वो ज़िद्दी Pimples होते हैं कि जाने का नाम ही नहीं लेते हैं और हर दिन कोई नया मुहांसा आकर आपकी सुंदरता को और खराब कर देता है। आज लगभग हर युवा इससे परेशान है। इसके होने के पीछे बहुत सारे कारण हैं। 

Pimples होने से चेहरा तो खराब होता ही है, इसके साथ ही हमें दर्द भी होता है। इसके होने के बाद इनसे होने वाले जो निशान हैं वो कभी भी आपके चेहरे का पीछा नहीं छोड़ते हैं और आप लाख कोशिश कर लें तब भी वो ज्यों का त्यों बने रहते हैं।

लाख क्रीम और लाख Facewash आप इस्तेमाल कर लेते हैं, बावजूद उसके कोई खास फर्क चेहरे पर नज़र नहीं आता है बल्कि चेहरा आपका और ज्यादा खराब होने लगता है।

आपका Face बहुत ज्यादा Sensitive part होता है इसीलिए इसकी देखभाल बहुत ही सावधानी के साथ करनी पड़ती है।

आप Facewash और तरह तरह की क्रीम तो इस्तेमाल कर लेते हैं मगर उनमें पाए जाने वाले Chemicals का आपकी त्वचा पर Side effect हो जाता है। यही कारण है कि Pimple जैसी समस्या से लोग जल्दी छुटकारा नहीं पा पाते हैं।

दोस्तों आज ये Article हम आप सभी के लिए लेकर आए हैं, ये आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

इसमें हम आपको आज Pimple यानी कील मुहांसे से जुड़ी सारी जानकारी देंगे और ये भी बताएंगे कि आप किस तरह से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइये फिर जानना शुरू करते हैं।

Pimples क्या होते हैं?

दोस्तों ये Skin पर होने वाली एक समस्या है। ये समस्या ज्यादातर लोगों को कभी न कभी तो प्रभावित करती ही है। इसके कारण आपके Face पर दाग धब्बे हो जाते हैं, त्वचा आपकी Oily रहती है। इनको छूने पर आपको दर्द होता है, साथ ही आपकी त्वचा को गर्म महसूस हो सकता है।

वैसे तो मुंहासे आपके चेहरे को ही प्रभावित करते हैं। मगर कई बार इन्हें अन्य जगहों को भी प्रभावित करते हुए पाया गया है जैसे –

◆ चेहरा – जो भी लोग मुंहासे से ग्रसित होते हैं, उनका चेहरा सबसे पहले प्रभावित होता है।

◆ पीठ – जितने भी लोग मुंहासे से प्रभावित होते हैं, उनमें से 15 प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जिनकी पीठ पर भी ये कब्जा जमा लेता है।

◆ छाती – पीठ की तरह ही 15 प्रतिशत लोगों की छाती पर मुंहासे होने लगते हैं।

चलिए अब जानते हैं मुँहासों से होने वाले धब्बों के प्रकार के बारे में।

Pimples से होने वाले धब्बों के प्रकार ;-

दोस्तों धीरे धीरे मुंहासे तो ठीक हो भी जाते हैं मगर अपने निशान आपका चेहरे पर छोड़ जाते हैं। ये निशान अलग अलग रूप में होते हैं जैसे-

◆ Whiteheads – ये बहुत Hard होते हैं तथा इन्हें दबाने में इनके अंदर आपको Liquid type का पदार्थ दिखाई देता है।

◆ Blackheads – ये छोटे छोटे काले या पीले दाने जैसे होते हैं जो Skin पर आ जाते हैं। ये भले ही देखने मे काले होते हैं मगर इनके अंदर गंदगी नहीं होती है। ज्यादातर ये नाक के पास वाले या नाक के ऊपरी हिस्से में होते हैं।

◆ Pustules – इनके केंद्र में एक टिप होता है जिनमें मवाद इकट्ठा होता है।

◆ Papules – ये Pustules की तरह ही होते हैं। मगर ये छोटे छोटे लाल गांठ के समान होते हैं। जिन्हें जब आप छूते हैं तो संवेदनशील या फिर दर्द महसूस होता है। 

◆ Cysts – सबसे ज्यादा ये ही आपको प्रभावित करती है। मुंहासे के कारण होने वाला ये सबसे गम्भीर प्रकार का धब्बा है। ये एक बड़ा फोड़ा होता है जिसमें मवाद भरा होता है। इनसे हमेशा वैसे निशान पड़ते हैं जिनको मिटाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है।

◆ Nodules – ये बड़ी और कठोर गाँठे होती है। ये आपकी Skin के नीचे बनती हैं। इनमें काफी ज्यादा दर्द होता है। 

Pimples होते क्यों हैं?

इनके होने का प्रमुख कारण है Hormonal imbalance, यानी कि Hormone के स्तर में परिवर्तन होने से आपको मुंहासे की समस्या होती है।

जब आप Teenage में होते हैं तब इसकी ज्यादा शिकायत होती है मगर वैसे इसके लिए कोई उम्र ज़रूरी नहीं है। ये किसी भी उम्र में हो सकते हैं।

कुछ ऐसे Hormone होते हैं जो Skin के बालों में रोम के बगल में  तेल बनाने वाली ग्रन्थि से ज्यादा तेल उत्पादन करने लगते हैं, जिसकी वजह से भी आपको Pimples हो जाते हैं।

इसीलिए अक्सर आप देखते हैं कि जिनकी Skin ज्यादा Oily होती है, उन्हें इसकी ज्यादा समस्या होती है। Hormone कभी कभार बालों के रोम की अंदरूनी परत को भी मोटा कर देते हैं जिससे ये छेद बंद हो जाते हैं तथा इनमें गंदगी भर जाती है।

गंदगी की वजह से आपके चेहरे पर Small small bumps होने लगते हैं जो बाद में Pimples का रूप ले लेते हैं। 

इसके अलावा ये Genetic problem से भी हो जाते हैं। यानी अगर आपके माता पिता में से किसी को भी मुँहासों की समस्या होती है तो आपको भी इसकी समस्या होने के Chances होते हैं।

जो ज्यादा उम्र के लोग हैं अगर वो धूम्रपान करते हैं तो उन्हें भी इसकी समस्या हो जाती है। कई Local cosmetic product का इस्तेमाल कर लेने से भी आपको इस तरह की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

आप को अक्सर ये सलाह दी जाती है कि आप चेहरे पर जो भी इस्तेमाल करें व महंगा और अच्छा ही इस्तेमाल करें। कुछ दवाएं जो गर्म होती हैं वो भी इसके होने का एक कारण हो सकती हैं।

Pimples होने पर हमें क्या करना चाहिए?

अगर आपको भी मुंहासे हो गए हैं तो नीचे दिए गए इन Steps को ज़रूर Follow करें-

◆ अगर आपको कभी भी मुहांसों की समस्या होती है तो आप हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने पानी से ही धोएं। अगर आप बहुत गर्म या फिर बहुत ठंडे पानी से मुंह को धोते हैं न तो इससे आपके मुंहासे और ज़िद्दी हो जाते हैं तथा चेहरे को और बेकार कर देते हैं।

◆ आपको जहां पर भी मुंहासे हुए हैं, उस हिस्से को आप दिन में कम से कम 2 बार तो धोएं ही। इससे ज्यादा आप चेहरे को न धोएं। नहीं तो बार बार Face wash करने से चेहरे पर आपको जलन भी महसूस होने लग सकती है। इसके साथ ही आपके जो मुंहासे हैं वो और फैल सकते हैं।

◆ अगर आप बहुत ज्यादा Cosmetics का उपयोग करते हैं तो इससे बचने की कोशिश करें। एक चीज़ हमेशा ध्यान में रखें कि आप जो भी Cosmetic इस्तेमाल करें वो अच्छे Brand का ही इस्तेमाल करें। साथ ही Non comedogenic products का ही इस्तेमाल करें। ऐसे जो Products होते हैं वो आपकी Skin के रोम छिद्रों को बंद नहीं करते हैं।

◆ जब भी Blackheads या Whiteheads हों तो उन्हें हटाने की कोशिश न करें। अगर आप उन्हें ज़बरदस्ती हटाएंगे तो वो आपको और परेशान करेंगे।

◆ कई लड़कियों की बालों को आगे निकालने की आदत होती है। जिनकी भी ये आदत है, वो अपनी आदत में सुधार लाएं। बालों को चेहरे पर न आने दें। इसके साथ ही आप नियमित रूप से Hair wash भी करें।

◆ अगर आपके मुंहासे हुए हैं तो आप नियमित तौर पर व्यायाम भी कर सकते हैं। इससे Pimples तो नहीं कम होंगे लेकिन हां दोस्तों इससे आपकी मनोदशा को बढ़ावा मिल जाएगा। इससे आपका Confidence grow up होगा।

आप व्यायाम खत्म करें, उसके तुरंत बाद आप नहाने की कोशिश करें। क्योंकि व्यायाम से आने वाले पसीने से आपके Pimples खुजली पैदा कर सकते हैं।

◆ जिन लोगों की Skin dry है, वो लोग कोई भी बेहतर Brand का Moisturizer इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ये न इस्तेमाल करना चाहें तो आप गुलाब जल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

◆ महिलाओं के लिए एक और उपयोगी बात ये है कि आप जब भी सोने जाएं तो अपने Makeup को Remove करने के बाद ही बिस्तर पर जाएं। 

ये सारे ही तरीके आपके Pimples को Control करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। मुँहासों को खत्म करने का कोई उपाय है नहीं। बस इन्हें Control किया न सकता है। तो आप ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाकर इन्हें नियंत्रण में ला सकते हैं।

इसे भी जानें :

  1. मिनटों के इस उपाय से पाएं पिंपल से छुटकारा
  2. पिंपल फ्री स्किन के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, कभी नहीं होगी समस्या

Pimples होने पर डॉक्टर से सलाह कब लें?

कई बार ये मुंहासे बहुत ज्यादा परेशान करने लगते हैं और ये कम होने की बजाय बढ़ने ही लगते हैं। जब ये आपको परेशान करने लगें तथा इनसे आपको दर्द महसूस होने लगे तब आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

जब आपके Nodules या फिर Cysts होने लगते हैं तब भी आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए ताकि ये और भयंकर रूप न ले सके। ऐसे में आप ये कोशिश करें कि अपने हाथ को बार बार चेहरे पर न लगाएं इससे वो और जगह पर भी फैल सकते हैं।

Pimples से सबसे ज्यादा कौन प्रभावित होता है?

Teenage में मुंहासों का होना एक Normal सी बात है। ऐसी आयु में आने के बाद आपका Hormonal imbalance बना रहता है जिसकी वजह से इसकी समस्या अक्सर कम उम्र के वयस्कों और किशोरों को हो जाती है।

जो लोग 11 वर्ष से 30 वर्ष की आयु में रहते हैं, उनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोग इससे प्रभावित हो जाते हैं। 

वहीं 14 से 19 वर्ष की लड़कियों में तो ये सबसे ज्यादा आम बात है। बहुत सारे लोगों को Pimples बार बार आगे जाते रहते हैं तथा एक उम्र के बाद ये खुद ब खुद गायब हो जाते हैं। इसीलिए इनको छेड़ने से बचें नहीं तो इनके निशान ज़िंदगी भर आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे।

Pimple होने पर अपनाएं ये घरेलू उपचार ;-

अगर आपके मुंहासे हो रहे हैं तो आप निम्न तरीकों को अपनाकर उन्हें Control कर सकते हैं-

◆ जायफल का Paste लगाएं- मुंहासों से छुटकारा दिलाने में ये आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

अगर आपके मुंहासे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आप एक जायफल को किसी पत्थर पर 2 से 4 बूंद पानी की डालकर उसे घिस लें। इससे उसका एक गाढ़ा से Paste बन जाएगा। फिर आप उसे उन जगहों पर लगा लीजिए जहां जहां पर आपको मुंहासे हुए हैं। इससे आपको राहत ज़रूर मिल जाएगी। इसको 2 से 3 दिन तक ज़रूर लगाएं।

◆ मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं- मुल्तानी मिट्टी तो सच मे Pimples के रामबाण होती है। ये बहुत ही ठंडी होती है।

आप इसके साथ गुलाब जल को मिला लें और इस Face pack को अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए उसके बाद आप अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

फिर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा भी साफ होता है और साथ ही साथ आपके मुंहासे भी फटाक से फुर्र हो जाते हैं।

◆ लौंग के इस्तेमाल से भी मुंहासे रोके जा सकते हैं- अगर आपके मुंहासे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आप 2 से 3 लौंग लें और फिर उसे किसी भी पत्थर पर पानी की 2-4 बूंद डालकर घिस लें।

फिर उससे जो Paste बनेगा आप उसको उस जगह पर लगा लें जहां पर आपके मुंहासे हुए हैं। फिर उसे कुछ देर लगा रहने दें।

इसके बाद आप अपना Face ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें। फिर देखिए कैसे चुटकियों में आपके Pimples खत्म होते हैं तथा चेहरा Glow करता है।

दोस्तों तो ये थी Pimples से जुड़ी सारी जानकारी। अब तो आप सबको पता ही चल गया है कि आखिर ये आपके चेहरे पर क्यों होते हैं। इसके साथ ही हमने आप सबको ये भी बताया कि आप इनको जड़ से तो खत्म नहीं कर सकते हैं मगर हां आप इन्हें Control कर सकते हैं।

अगर आप हमारे द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खों को अपनाएंगे तो ज़रूर ही आप मुंहासों को रोकने में सक्षम हो पाएंगे। इसके अलावा कुछ देखभाल तो आपको भी करनी होगी।

अपने चेहरे का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें। कहीं भी बाहर जाएं तो घर आकर Face wash ज़रूर करें और कोई भी बेकार Brand का Cosmetic न इस्तेमाल करें।

हमेशा अच्छे Brand का Cosmetic ही इस्तेमाल करें। और जब लगे कि ये ज्यादा जिद्दी हो गए हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Related Posts :

  1. SBI Health Insurance Policy Kya Hai – पूरी जानकारी हिंदी में पढ़े!
  2. ICICI Lombard Health Insurance क्या है – पूरी जानकारी हिंदी में पढ़े
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].

1 Comment

Comments are closed.
error: Content is protected !!