Jio

Jio Fiber क्या है?

jio fiber

Jio से तो हम सभी भली भांति परिचित हैं। Jio ने 2015 में मार्केट में कदम रखा था और अब देखिए उसने ऐसा दबदबा कायम कर लिया है कि अब घर घर Jio है।

Jio को Reliance Industries ने लांच किया था और ये एक इंडियन Mobile Operator है।

यह 2g या फिर 3g को सपोर्ट नहीं करता है बल्कि nationalLte Network को ऑपरेट करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jio को दुनिया का दूसरा Largest Network बताया गया है और वहीं भारत का ये Largest Network है।

अगर बात करें Jio की तो Jio ने कुछ ही समय मे वो कर दिखाया जो बाकी Mobile Network सालों में नहीं कर पाए।

Jio ने हर Operator के मन की बात जानी उन्हें समझा और अंत मे वही चीज़ लांच की जो लोगों को चाहिए थी।

सस्ते Calls और Data देकर लोगों को अपनी ओर खींचना शुरू किया और देखते ही देखते Jio top network बन गया। 

Jio ने अब जो मुकाम हासिल कर लिया है उसके बाद दूसरी कम्पनियां भी Jio की तरह ही लुभाने के लिए समय समय पर Plans लेकर आती रहती हैं।

मगर फिर Jio कहां पीछे हटने वाला है वो भी नए Plans लोगों तक ले आता है और एक कदम आगे बढ़ जाता है।


सम्बंधित लेख :


वहीं Jio की नई स्कीम का इंतज़ार सभी को रहता है। 2015 में आया ये Network धीरे धीरे सबसे बड़ा Network बन गया।

2017 में इसने अपना फोन Jio फोन लांच किया और इसकी इतनी बिक्री हुई कि प्रॉफिट ही प्रॉफिट रहा।

अब Jio ने  Broadband लांच किया है। आज हम आपको इसी Broadband की जानकारी देने जा रहे हैं। 

तो दोस्तों चलिए फिर जानते हैं Jio fiber के बारे में जिसको देश के करीब 1600 शहर में लांच किया गया है।

इसमें आपको इंटरनेट के साथ और भी बहुत सारी चीजें मिलेंगी। चलिए देखते हैं।

क्या है Jio fiber?

Jio fiber एक Broadband है। इसके जरिए आपको High speed सेवा दी जाएगी जिसमें आप कॉल, टीवी और डीटीएच एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस Broadband में आपको Ultra high speed इंटरनेट मिलने वाला है।

इसमें आपको 100mb/s से लेकर 1gb/s तक स्पीड मिलेगी यानी कि घण्टों में डाऊनलोड होने वाली चीजें अब सेकण्डों में आपके पास होंगी।

साथ ही Jio premium apps भी आपको preview period के लिए मिलेंगे।

 Preview offer में आपसे Installation का कोई भी रेट नहीं लिया जाएगा मगर हां आपसे Security के तौर पर 2500 रुपये लिए जाएंगे और फिर बाद में आपसे लिया गया Security आपको वापस भी कर दिया जाएगा।

Jio fiber आपको 4K सेट टॉप बॉक्स भी देगा। इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से Hd content को access कर सकते हैं।

जो लोग गेम्स के शौकीन हैं उनके लिए ये और भी बेहतर है क्योंकि इसके साथ आपको एक Gaming Console भी मिलने वाला है।

इस Broadband में Jio ने 250,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिन लोगों के दिमाग मे अब ये बात आई है कि जिसमें इतनी सारी सुविधा मिलेगी वो तो बहुत महंगा होगा।

हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इसकी शुरुआत 700 रुपये मासिक से होती है और 10,000 तक जाती है। आइये हम आपको सबसे पहले इसके फीचर्स के बारे में बता दें।

Jio fiber के फीचर्स

– आपको high इंटरनेट speed मिलेगी। 100mb/s से 1gb/s speed देखने को मिलेगी।

– आप इसमें 40 डिवाइस Connect कर सकते हैं।

– Preview period में सभी को 3 महीने तक सभी फीचर्स मुफ्त मिलेंगे।

– अनलिमिटेड voice calls होंगी।

– अगर आपके Data का कोटा पूरा भी हो जाएगा तब भी आपको 100mb/s ही Speed मिलने वाली है।

– Jio fiber के जरिए आप किसी भी मूवी को लांच होने के Same day ही घर मे बैठकर देख सकते हैं।

– आपको security charge 2500 रुपये देने होंगे मगर जैसे ही Preview period खत्म होगा आपके पैसे refund कर दिए जाएंगे।

– आपको इसमें 600 टीवी चैनल एकदम फ्री मिलेंगे।

Jio fiber के रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी चीजें

– आपको 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो की ज़रूरत है।

– आईडी प्रूफ यानी वोटर कार्ड या फिर आधार कार्ड का फोटोकॉपी।

– Electricity bill या फिर एड्रेस प्रूफ।

– अगर आप ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करते हैं तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा एड्रेस की ज़रूरत पड़ेगी।

कैसे करें Jio fiber के लिए रेजिस्ट्रेशन

आप इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये कुछ सिंपल steps को follow करना है –

– सबसे पहले आपको Jio GigaFiber रेजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर जाना होगा।

– उसके बाद आप अपना एड्रेस भेजिए या फिर सिंपल ट्रेस कर लीजिए।

– फिर एड्रेस टाइप select करके confirm कर दीजिए।

– इसके बाद एक page open होगा आपको उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी fill up करना है। 

– अब आप tick करिए और Jio के terms and conditions को accept कर दीजिए।

– बस अब करिए generate Otp पर Tap फिर जो Otp आपके नंबर पर आएगा आपको बस वही Enter करना है। फिर Verify Otp पर click करिए।

तो ये था रेजिस्ट्रेशन फॉर्म को fill up करना का पूरा process, अब बात करते हैं इसके Plans की।

Jio fiber के Plans

इसके अंतर्गत आपको 3 तरह के Plans दिए जाएंगे। शुरुआती यानी Base plan की कीमत 700 रुपये होगी। इसमें आपको 700 से लेकर 10000 तक के Plans मिलेंगे।

Jio fiber customer care

अगर आपको ऊपर दी गई जानकारी समझ मे नहीं आई हो या फिर कोई भी doubt हो तो आप direct Jio fiber हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

  • Jio Fiber Online Helpline – 1800-889-9999
  • Jio BroadBand Care Helpline number – 1800-889-9999
  • Helpline for Jio Customers – 1800-889-9999

तो दोस्तों ये थी Jio fiber से जुड़ी सारी जानकारी। आप भी चाहें तो ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करके jio fiber का connection ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
Jio

Jio 5G Launch Date In India

Jio के बारे में तो हम सभी जानते हैं। Jio ने…
Read more
AndroidJio

Reliance Jio App List की पूरी जानकारी

Reliance Jio App List की पूरी जानकारी : दोस्तों…
Read more
error: Content is protected !!