CareerCareerExam PreparationGovernment JobGovt

IAS क्या होता है IAS बनने के लिए क्या करना होगा?

IAS क्या होता है तथा IAS बनने के लिए क्या करना होगा?

दोस्तों अगर आप भारत के निवासी हैं तो आप ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप सबने अपने माता पिता से डांट न खाई होगी। हर किसी ने डांट खाते वक़्त अपने Parents के मुंह से IAS वगेरह का ताना भी ज़रूर सुना होगा। IAS क्या होता है तथा IAS बनने के लिए क्या करना होगा? आज हम बात करेंगे इन्ही सब के बारे में।

एक बार जब मेरी डांट मेरे पिताजी से पड़ रही थी तो वो मुझसे कह रहे थे कि एक रिक्शेवाले के बेटे ने UPSC clear कर लिया और तुम लोग।

अब आप सबके चेहरे पर हंसी होगी मगर दोस्तों जिस चीज़ का ताना आप सभी के Parents ने आपको दिया है, क्या उसके बारे में आपको पता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आप सब हमेशा से ही IAS के बारे में सुनते चले रहे हैं मगर इसके बारे में अच्छी तरह से सब लोग नहीं जानते हैं।

शायद कारण भी यही है कि हर साल करोड़ों लोग इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और Selection बस कुछ ही बच्चों का हो पाता है।

दिल्ली हो या इलाहाबाद हर जगह IAS PCS की तैयारी करने वाले बच्चों की एक लंबी कतार लगी हुई है मगर अभी आप उनसे इस परीक्षा से जुड़ा कोई भी सवाल करने जाएंगे तो उन्हें कुछ पता ही नहीं होगा।

इस परीक्षा को Clear करने के लिए ज़रूरी है सही Strategy का होना। अगर आपकी Strategy बढ़िया है तो दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आपको इस परीक्षा को पास करने से रोक ले।

हां माना हमने कि ये भारत की सबसे मुश्किल परीक्षा है। मगर लोग Clear भी तो कर रहे हैं न। कोई 5वें Attempt में तो कोई दूसरे Attempt में इस परीक्षा को पास कर रहा है।

बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो पहले Attempt में ही इस परीक्षा को पास कर लेते हैं। ये सब खेल होता है Strategy यानी रणनीति का। जिसकी रणनीति अच्छी है उसे बार बार परीक्षा में नहीं बैठना पड़ता है बल्कि एक ही बार में वो परीक्षा में Top कर लेता है।

दोस्तों आज हम आपको इसी परीक्षा के बारे में बताएं। पहले आपको इसको ठीक तरह से जानना होगा कि ये है क्या तथा इसको बनने के लिए आपको क्या करने की ज़रुरत है।

अभी बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने इसी साल 12वीं पास की है। ऐसे में उन लोगों को अपने Future को लेकर एक राह तय करनी है। इसलिए वो UPSC को अपने विकल्प के तौर में चुन सकते हैं।

आज हम इस Article में आपको IAS से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। ये सच मे आप सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण Article होने वाला है।

IAS क्या होता है?

हर साल UPSC एक परीक्षा का आयोजन करती है। इसमें भारतीय सिविल सेवाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है।

इसको पास करने के लिए आपको 3 Steps को Clear करना होता है। पहले Step में आपको Prelims की परीक्षा देनी होती है।

इसके बाद बारी आती है Mains की और अंत मे आपको एक Interview से गुजरना होता है। जो लोग ये तीनों ही Steps clear कर लेते हैं उन लोगों को भारत की Top most post पर Assign कर दिया जाता है।

IAS बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

ये देश की सबसे उच्च स्तरीय Job होती है। इसके लिए महिला और पुरूष दोनों ही Apply कर सकते हैं।

इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता होती है। मेहनत से पहले आपको इसकी योग्यता के बारे में जान लेना चाहिए। क्योंकि जब आप योग्यता के बारे में जानते रहेंगे तब आप ये समझ पाएंगे कि आप इसके योग्य हैं या नहीं।

आइये फिर जानते हैं कि इसके लिये क्या क्या योग्यता होनी चाहिए –

◆ IAS बनने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए – इसके लिए शैक्षिक योग्यता में आपका Graduate होना बहुत ज़रूरी है।

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आप Degree प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आप इस परीक्षा को दे सकते हैं।

ऐसे लोग जिनका अभी अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आया है और उन्होंने अंतिम वर्ष की परीक्षा दे दी है। वो लोग भी इसके लिए योग्य होते हैं।

IAS परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

जो भी इस परीक्षा को देने के बारे में सोच रहा है उसके लिए ये जानना बहुत आवश्यक है कि इसके लिए आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए।

UPSC परीक्षा में बैठने के लिए आपकी उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच मे होनी चाहिए। इसके अलावा SC तथा ST वर्ग के लिए को 5 साल की आयु छूट दी जाती है।

भारत के अलावा नेपाल तथा भूटान के उम्मीदवार भी IPS परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IAS परीक्षा के लिए शारीरिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इसके लिए महिला तथा पुरूष दोनों उम्मीदवारों के मापदंड अलग अलग हैं जो कि निम्न हैं –

◆ इस परीक्षा के लिए पुरुषों की Height 165 cm होनी चाहिए। इसके अलावा SC तथा ST उम्मीदवार जिनकी Height 160 cm है वो भी इसके लिए Apply कर सकते हैं।

अब बात करते हैं महिला उम्मीदवारों की। महिलाओं की Height 150 cm होनी चाहिए। वहीं SC तथा ST वर्ग की महिलाएं जिनकी Height 145 cm भी है वो भी इसके लिए योग्य होती हैं।

◆ Eye sight – अगर आंखें स्वस्थ हैं तो उनका Vision 6/6 या फिर 9/9 होना चाहिए वहीं अगर आंखें कमज़ोर हैं तो Vision 6/12 या 6/9 होना चाहिए।

◆ Chest – पुरुषों के लिए ज़रूरी है कि उनका Chest 84 cm हो तथा महिलाओं का Chest 79 cm होना आवश्यक है।

IAS परीक्षा को पास करने के लिए महत्वपूर्ण Stages;-

मुख्यतः इस परीक्षा के 2 Step होते हैं। पहला तो Prelims तथा दूसरा Mains, जो इन दोनों की Stages को पार कर लेता है उसे इस परीक्षा के आखिरी Stage को पार करना होता जो कि Interview होता है।

Interview को मुख्य परीक्षा के अंतर्गत ही रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्यों Prelims के नंबरों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो बस एक Qualifying paper होता है। आपकी Rank mains exam के नंबर पर निर्भर करती है।

आइये इनके बारे में जानते हैं – 

◆ Prelims – इसमें आपको 200 नंबर के 2 Paper qualify करने होते हैं। इसमें आपसे Objective type question पूछे जाते हैं।

Paper 1 – इस Paper के लिए आपको 2 घण्टे का समय दिया जाता है तथा ये Paper 200 नंबर का होता है।

इस पेपर में राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय,समसामयिक विषय, भारतीय इतिहास और भारतीय राष्‍ट्रीय आंदोलन, भारत और विश्‍व का भूगोल, भारतीय राजतंत्र और गवर्नेंस (संविधान, पॉलिटिकल सिस्‍टम, पंचायती राज, पब्लिक पॉलिसी), आर्थिक और सामाजिक विकास (सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट, गरीबी, जनसंख्‍या), इनवायरमेंटल इकोलॉजी, बायो-डायवर्सिटी, क्‍लाइमेट चेंज और जनरल साइंस जैसे Subjects से Question पूछे जाते हैं। ये सारे ही Question optional होते हैं।

Paper 2 – इसके लिए भी आपको 2 घण्टे का समय दिया जाता है। ये भी 200 नंबर का Paper होता है।

इस पेपर में कॉम्प्रिहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल्‍स, लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग और प्रॉब्‍लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्‍यूमरेसी और डेटा इंटरप्रिटेशन (चार्ट, ग्राफ, टेबल) से जुड़े हुए Questions पूछे जाते हैं।

◆ Mains exam – ये Interview तथा Written दो चीजों से मिलकर पूरा होता है। Written exam में कुल 9 Paper होते हैं।

इसमें से 2 Paper qualifying होते हैं तथा बाकी बचे हुए 7 Paper आपकी Merit तय करते हैं।

Written exam के लिए उम्मीदवारों को 8वीं अनुसूची में शामिल की गई Languages में से किसी एक को चुनना होता है।

इसमें आपको निम्न विषय देखने को मिलते हैं –

★ भारतीय विरासत और संस्‍कृति, दुनिया और समाज का इतिहास, भूगोल।

★ गवर्नेंस, संविधान, राजतंत्र, सामाजिक न्‍याय और अंतरराष्‍ट्रीय संबंध।

★ टेक्‍नोलॉजी, इकनॉमिक डेवलपमेंट, बायो-डायवर्सिटी, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन।

★ आचार नीति, अखंडता, एप्‍टीट्यूड।

इसके अलावा अंग्रेजी तथा निबंध भी इसमें शामिल होते हैं। इन सबका Total होता है 1750, यानी कि Written exam आपका 1750 नंबर का होता है।

इसके बाद आता है Interview, ये 275 नंबर का होता है। कुल मिलाकर आपका Mains exam 2025 नंबरों का होता है।

◆ Optional subject – Written exam में आपको एक Subject optional के तौर पर चुनना होता है।

आप कोई भी Subject जो UPSC के द्वारा प्रमाणित हैं उन्हें चुन सकते हैं जैसे एग्रीकल्‍चर, एनिमल हस्‍बेंड्री और वेटनरी साइंस, मानव विज्ञान, बॉटनी, केमिस्‍ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कॉमर्स और एकाउंटेंसी, इकनॉमिक्‍स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, भूगोल, भू-विज्ञान, इतिहास, लॉ, मैनेजमेंट, मकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी, फिजिक्‍स, पॉलिटिकल साइंस और अंतरराष्‍ट्रीय संबंध, मनोविज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन, समाजशास्‍त्र, स्‍टेटस्टिक्‍स, जू़लॉजी और भाषा (असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्‍नड़, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दु और अंग्रेजी)।

Interview जब आप Written exam clear कर लेते हैं तो उसके बाद आपको Interview के लिए बुलाया जाता है।

ये एक Panel के सामने लिया जाता है। लगभग 45 मिनट तक आपसे प्रश्न किये जाते हैं। इसके बाद Final merit list तैयार की जाती है।

Merit list से Qualifying paper को हटा दिया जाता है। बाकी सारे Paper के नंबर उसमें जोड़ लिए जाते हैं।

Attempts की संख्या

अलग अलग श्रेणी के लोगों के लिए Attempts की संख्या अलग अलग है जो कि निम्न है –

◆ General श्रेणी- अगर आप General श्रेणी से हैं तो आप 32 साल की उम्र तक 6 Attempt दे सकते हैं। 

◆ OBC श्रेणी – OBC श्रेणी के लोग 35 आल तक 9 Attempt दे सकते हैं।

◆ SC तथा ST – इस श्रेणी के लोग 37 उम्र की आयु तक जितनी बार चाहे उतने Attempt दे सकते हैं।

UPSC exam clear करने के बाद क्या होता है?

जब आप ये Exam clear कर लेते हैं तो उसके बाद आपको Training दी जाती है। Training के लिए पहले आपको मसूरी भेजा जाता है तथा इसके बाद आपको हैदराबाद में Training दी जाती है।

IPS के लिए चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय दंड संहिता, Special law तथा क्रिमिनोलॉजी की Training भी दी जाती है। इसके लिए Officers को Physical training भी दी जाती है।

IAS officer का काम क्या होता है?

दोस्तों किसी भी IAS अधिकारी का काम होता है सरकार द्वारा जारी की गई नीतियों को लागू कराना तथा उनका ठीक तरह से पालन कराना। मुख्य तौर पर एक IAS का काम यही होता है।

भारत मे इसकी Top post Cabinet सचिव है। ये संसद के प्रति जवाबदेह होती है। जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर या फिर कमिश्नर IAS ही होते हैं।

बाद में इन लोगों का Promotion हो जाता है जिसके बाद इन्हें जॉइंट सेक्रेटरी, अंदर सेक्रेटरी, Cabinet सेक्रेटरी आदि की Post मिलती है।

IAS exam की तैयारी कैसे करें?

इसकी तैयारी करने के लिए एक शानदार Strategy का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। आप Toppers के Videos देखें और उनसे चीजों को सीखने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप Current affairs पर बहुत ज्यादा ध्यान दें।

रोज अखबार ज़रूर पढ़ें और उन मुद्दों पर विशेष तौर पर ध्यान दें जो Recent में हो रही हैं। चीज़ो को Co relate करते हुए पढ़ना सीखें। अब UPSC exam में Questions Co relate करके ही पूछे जा रहे हैं।

हां दोस्तों एक और महत्वपूर्ण बात ये है कि अक्सर उम्मीदवार ऐसे Subject को Optional के तौर पर ले लेते हैं जिज़में उनकी रुचि ही नहीं होती है। बाकी लोगों को देखकर उनकी रुचि के हिसाब से Subject का चयन कर लेते हैं जो कि सही नहीं है।

हमेशा आप Optional subject उसी को बनाएं जिसमें आपकी रुचि हो। इससे क्या होगा कि आपको पढ़ने में मज़ा आएगा तथा चीज़ें आपको आसान लगने लगेंगी।

अगर आप इन सब चीजों को ध्यान में रखेंगे तो आप निश्चित तौर पर 1st attempt में ही इस परीक्षा को Clear कर लेंगे। 


दोस्तों ये थी IAS से जुड़ी जानकारी। अब आप सब अच्छी तरह से जान गए होंगे कि भारत की सबसे कठिन परीक्षा को पास करने के लिए आपको क्या करना होता है।

हम ने आपसे इस Article में बार बार Strategy के बारे के बात की है। इसीलिए दोस्तों आप इस बात का अंदाजा लगा ही सकते हैं कि इस परीक्षा के लिए एक सही Strategy का होना कितना ज्यादा आवश्यक है। इसीलिए कम पढ़ें लेकिन सटीक पढ़ें।

बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो दिन भर पढ़ते रहते हैं मगर उन्हें यही नहीं पता होता है कि उन्हें असल मे पढ़ना क्या है जिसकी वजह से उनका Selection रुक जाता है। आप यही गलती न करें।

उतना ही पढ़ें जितना उपयोगी हो और वही पढें जो ज़रूरी हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
Career

I.A.S, I.P.S, I.F.S में अंतर क्या होता है?

भारतीय प्रसाशनिक सेवा में जाना खुद…
Read more
CareerExam PreparationGovernment Job

IAS की तैयारी कैसे करे? How to prepare for IAS - Complete guide

IAS की तैयारी कैसे करे ? How to prepare for IAS – Complete…
Read more
CarrierGovernment Job

How to become an IPS or IAS or IFS officer -A Step by Step Guide

Friends, do you really know how to become an IPS or IAS or IFS officer? How to prepare for the IAS…
Read more
error: Content is protected !!