EducationKnowledge

Kindle क्या होता है? 

Kindle क्या होता है? 

दोस्तों सबके अपने अपने शौक होते हैं। किसी को Singing का, किसी को Music सुनने का, किसी को Horse riding का और किसी को Book reading का।

अब जिस चीज़ में इंसान को शौक होगा ज़ाहिर सी बात है वो वही करेगा। जिन लोगों को Books का शौक होता है न उन्हें आप चाहे सैंकड़ों Book थमा दीजिए , वो उससे कभी Bore नहीं होते हैं।

इतना ही नहीं ऐसे लोग हर जगह बस Books ही खोजते हैं और अपने शौक को पूरा करते हैं। खैर ये तो बात की हमने शौक की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब आप ही सोचिए कि अगर आपका कोई दोस्त जिसे Book reading पसंद हो उसे आप रोज Books लाकर देते हैं।

एक दिन ऐसा हो कि जिस दुकान से आप Books लेते हैं वो हमेशा के लिए बन्द हो जाए और आपके आसपास कोई और दुकान ही न हो। ऐसे में आप क्या करेंगे या आपका दोस्त क्या करेगा? 

ऐसे में आपको एक ऐसा Platform चाहिए ही होगा जहां आपको ढेर सारी Books मिल जाएं।

ऐसे में आपको बहुत से लोग बताएंगे कि आप Internet से Online पढ़िए मगर दोस्तों कोई कितनी देर तक Screens के सामने बैठा रहा सकता है। इससे आपकी आंखें भी खराब होती है। फिर अब आप क्या कर सकते हैं?

वैसे दोस्तों, Amazon के बारे में तो आप सभी बहुत अच्छे से जानते ही हैं न। वही Amazon अब धीरे धीरे अपने क्षेत्र का विस्तार करता जा रहा है।

Amazon जो शुरुआत में बस एक Shopping website थी आज उससे आप लगभग हर एक काम कर सकते हैं।

Bill payment, movies देखना ये सब आपका अपना Amazon आपको देता है। इसी के साथ Kindle भी Amazon के द्वारा बनाया गया एक E book reader है।

Books के शौकीनों के लिए इससे बेहतर Platform शायद ही कोई और हो। यहां आपको तमाम तरह की Books मिल जाएंगी।

तो दोस्तों अब जब आपके पास वाली किताबों की दुकान बंद हो जाए तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।

बस Amazon kindle से दोस्ती करिए और फिर देखिए कैसे लाखों Books आपके सामने होगी। आइये इसके बारे में हम आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं। 

 

Kindle क्या है?

दोस्तों Kindle एक Portable e reader है। ये आपको Digital Newspapers, books, magazines आदि पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है।

इसमें एक In built speaker तथा Headphone jack भी होता है। इससे भी आप किसी भी Audio book को आसानी से सुन सकते हैं।

इसके साथ ही आप Background music का भी आनन्द ले सकते हैं। Kindle में एक स्पेशल प्रकार की Display का इस्तेमाल किया जाता है जिसे E ink या Electronic paper भी कहा जाता है।

E ink display monochrome होती है और इसमें कोई भी Back light नहीं पाई जाती है। इसमें एक Light colored background पाया जाता है।

इसके साथ ही जो Text और Images होते हैं उन्हें Grayscale में  Display किया जाता है। इसका मतलब ये होता है कि जो Paper display होता है वो आपको एकदम आखिर में देखने को मिलता है। जिसकी वजह से आप इसमें Sunlight में भी आसानी से पढ़ पाते हैं।

किंडल ई-रीडर

Kindle

Amazon Kindle (Download App)

क्या है Amazon kindle E books?

इसको Amazon के द्वारा बनाया गया है। इसमें आपको कई भाषाओं की Books मिलती है। इसमें आपको इन Books को Amazon से खरीदना पड़ता है।

उसके बाद अब आराम से कहीं भी जैसे आपके Computers या Laptops पर पढ़ सकते हैं।

मगर अब आप सोच रहे होंगे कि इससे तो आपकी आंखों पर असर पड़ेगा और Screen के सामने ज्यादा देर भी बैठना पड़ेगा।

तो दोस्तों हम आपको बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है। जिस तरह से आप Book पढ़ते हैं उसी तरह से ये Kindle भी है। इसमें न Screen का झंझट है और न ही आंखें खराब होने का डर। 

Amazon ने आप सबकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही एक E book reader device को Launch किया है।

इसमें आप जो भी Books Amazon से खरीदते हैं उसको यहां आसानी से पढ़ सकते हैं। यहां पर पढ़ते वक्त आपको लगेगा ही नहीं कि आप Screen पर पढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही ये आपको एक किताब पढ़ने के जैसा ही एहसास देता है। ये सच मे Books प्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार Device है।

यहां आप घण्टों बिना किसी दिक्कत के अपनी मनपसंद किताब को पढ़ सकते हैं।

 

Amazon E book reader क्या है?

E reader को Amazon ने 2007 ने Develop किया था। दोस्तों ये एक प्रकार की Electronic book है।

इसे आप किसी भी Normal book की तरह Black and white screen पर घण्टों तक बिना किस दिक्कत के आसानी से पढ़ सकते हैं।

देखने मे ये एक Tab की तरह होता है तो इसे आप चाहें तो Tab भी कह सकते हैं। आपको ये Book tab Amazon से ही मिलेगा।

इस Tab में आप जो चाहें वो Book Download कर सकते हैं, खरीद सकते हैं या Browse भी कर सकते हैं। इस Single Electronic book में आपको ये सारी ही सुविधाएं मिलती हैं। 

 

Amazon kindle E book कैसे पढ़े?

आप जिसमें चाहें उसमें Kindle books को पढ़ सकते हैं। अगर आपके पास Computer या Laptop है तो आप उसमें पढ़िए।

नहीं तो आप मोबाइल में भी इसको पढ़ सकते हैं। आइये देखते हैं कि आपको इसके लिए क्या करना पड़ेगा।

◆ Tab या मोबाइल में Kindle book कैसे पढ़ें ?

मोबाइल आज के समय मे हर किसी के पास है। इसीलिए इसे बेहतर Option कोई और हो भी नहीं सकता Books के लिए भी।

मोबाइल में आपको इसके लिए सबसे पहले Play store में जाकर Kindle app को Download करना है।

अगर आप Android user हैं तो आप Play store से इसको आराम से Download कर सकते हैं। अगर आप Ios user हैं तो आपको इसके लिए App store पर जाना होगा। 

एक बार जब ये App download हो जाए तो उसके बाद आप इसको Open करिए। उसी Id से इसको आप Login करिए जिससे आपने Kindle को खरीदा था।

इसके साथ आप सारी खरीदी हुई Books को Explore कर सकते हैं। इसमें आप खरीददारी भी आराम से कर सकते हैं।

◆ Computer या Laptop में Kindle book कैसे पढ़े ?

आप जिसमें भी Book read करना चाह रहे हैं। आपको सबसे पहले उसमें Kindle app को Download करना ही पड़ेगा।

उसके बाद आप उसी Id का इस्तेमाल करके इस App को Open करिए जिससे आपने Amazon से इसे खरीदा है।

फिर तो आप मज़े से यहां पर किताबों को पढ़कर आनन्द ले सकते हैं।

 

◆ Kindle E books cloud reader पर कैसे पढ़ें?

Cloud reader पर Books पढ़ना बहुत ही आसान होता है। असल मे दोस्तों ये Amazon के द्वारा ही आप सबको उपलब्ध कराया गया है।

इसमें भी आपको पहले Sign in करना है तथा उसके बाद आप उस Book को पढ़ सकते हैं जो आपने खरीदा था।

◆ Kindle E book reader ?

सबसे आसान आपके लिए Kindle E book reader में ही पढ़ना होगा। ये भी आपको Amazon द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है।

देखने मे ये एक Tab की तरह होता है तो इसे आप चाहें तो Tab भी कह सकते हैं। आपको ये Book tab Amazon से ही मिलेगा।

इस Tab में आप जो चाहें वो Book Download कर सकते हैं, खरीद सकते हैं या Browse भी कर सकते हैं। इस Single Electronic book में आपको ये सारी ही सुविधाएं मिलती हैं।

इसमें आप किस भी Normal book की तरह घण्टों Black and white screen पर आराम से पढ़ सकते हैं। 

इस Device का User interface काफी बेहतरीन है। आपको एकदम Book पढ़ने जैसा यहां पर एहसास होगा।

जैसे आप Books के page turn करते हैं उसी तरह से आप इसमें भी Page turn कर सकते हैं। इस Device के उपयोग से आपको अपनी आंखों पर ज्यादा जोर नहीं देना पड़ता है।

आप जिस तरह से एक अखबार को पढ़ते हैं बिल्कुल वैसा ही एहसास आपको यहां होने वाला है। 

 

कैसे खरीदें Amazon E book reader ?

इसको खरीदने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। आप Amazon पर Visit करिए और वहीं से इसको खरीद लीजिए।

इसको खरीदते हुए एक बात और ध्यान में रखिएगा कि कोशिश करिएगा आप ज्यादा Space वाला Book reader लें ताकि जल्दी से Memory full न हो।

8gb Storage से कम वाला अगर आप Book reader लेते हैं न तो बार बार उसमें Memory full का Notification आता रहता है।

इसीलिए इससे बचने के लिए आप ज्यादा Memory वाला E book reader ही लें।

 

Amazon kindle के फायदे क्या है?

इसके ढेर सारे फायदे आपको मिल जाएंगे। अगर आप इसकी Prime membership ले लेते हैं तो आपको बहुत सी किताबें एकदम Free में पढ़ने को मिल जाएंगी।

मगर हां एक बात ध्यान देने वाली है कि Hindi भाषा में जो Books हैं वो थोड़ा Limited quantity में हैं।

अगर आप English में Books देखना चाहेंगे तो यहां आपको अनगिनत Books देखने को मिलेंगी।

अगर आप इसी में Membership ले लेंगे तो फिर तो आप सोने पर सुहागा ही समझिए। 

इसी तरह से जो लोग 169 रुपये प्रति माह वाला Subscription लेते हैं तो ये उनके लिए एक Free library के जैसा काम करता है।

आप यहां पर पहले Book खरीद के पढ़ सकते हैं फिर उसके बाद उस Book को वापस करके नई Book ले सकते हैं। 

दोस्तों तो अब आप सब समझ ही चुके होंगे कि Kindle क्या है तथा इसके क्या क्या फायदे हैं। अगर आपको भी Books का शौक है या आप भी अभी तक कोई  इसी तरह का Platform खोज रहे थे।

तो आप आज ही, आज नहीं बल्कि अभी ही Kindle app को अपने मोबाइल में Download करिए तथा Books पढ़ने के अपने शौक को आप पूरा करिए।

वैसे भी आप जितना किताबों से दोस्ती करेंगे उतना ही दुनिया के झंझटों से दूर रहेंगे वरना इंसान के खाली दिमाग में उल्टी सीधी चीज़ें ही दौड़ती रहती हैं।

Related Posts :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!