AndroidKnowledgeLife

Smartwatch क्या होता है?

घड़ियां यानी कि Watch तो बहुत किस्म की होती है ये तो हम सभी जानते हैं। बहुत लोग ऐसे हैं जो Watch उसकी खासियत के लिए पहनते हैं मतलब समय देखने के लिए।

वहीं बहुत से लोग इसको पहनावे का ही एक हिस्सा मानते हैं। बिना Watch के तो आपका Outfit अधूरा है समझिए।

अगर आपको ये बात हमारी सही नहीं लग रही है, तो हम आपको एक Example भी दे देते हैं जिससे आप समझ जाएंगे कि आखिर क्या महत्व है घड़ी का। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शादियों में तो आप सभी जाते हैं, जाते हैं न? क्या आपने कभी किसी की शादी देखी है जिसमें दूल्हे को सजाया जा रहा हो?

उस समय शायद आपने गौर फरमाया होगा कि दूल्हे को सूट बूट पहनाने के बाद घड़ी भी ज़रूर पहनाई जाती है।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि घड़ी की अहमियत क्या है। आज का जो Trend है उसमें लोग Show off के लिए Watch पहनते हैं।

अब आप ही बताइए भला मोबाइल किसके पास नहीं है और ऐसा कौन सा व्यक्ति है जो समय देखने के लिए मोबाइल नहीं Watch का इस्तेमाल करता है।

इसीलिए लोग अब Watches के मामले में Brand को ही Prefer करते हैं। क्योंकि अगर आप Branded watch न पहनें तो क्या फायदा Show off का भी। 

अच्छा दोस्तों अब जब बात Watch की हो ही रही है तो हम आपसे ये जानना चाह रहे हैं कि क्या आप सबने Smartwatch के बारे में कभी सुना है या फिर किसी को पहने देखा है?

अगर हां तो क्या आप जानते हैं Smartwatch के बारे में? Smartwatch क्या होती है और इसके Functions क्या है? 

आज हम आपसे Smartwatch के बारे में ही बात करने वाले हैं। इस Article में हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी देंगे। 

 

क्या है Smartwatch?

ये एक तरह का Portable device होता है। इसको खासतौर पर कलाइयों पर पहनने के लिए बनाया है।

जैसा कि इसके नाम से ही Clear हो रहा है कि एक ऐसी घड़ी जो कि Digital हो। जैसे Smartphone होते हैं न उसी तरह से ये Watch भी होती है।

जैसे आप Smartphone में Apps, Heart rate तथा Tracker आदि का इस्तेमाल करते हैं बिल्कुल वैसे ही आप इस Watch में भी इन चीज़ों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

जो लोग Smartwatch पहन रहे हैं एक तरह से वो लोग अपने हाथों में एक चलता फिरता Mini computer लेकर चलते हैं।

इसे भी जानें :

Smartwatch की History क्या है?

अब जब आप किसी चीज़ के Develop होने के बारे में जानते हैं तो आपके मन में उसकी History को जानने की भी इच्छा जग जाती है।

सालों से Digital watches बाजारों में बेची जा रही हैं। फिर धीरे धीरे इनको भी और आधुनिक बनाने का प्रयास किया गया।

2010 में Tech कम्पनियों ने Market में एक ऐसी घड़ी लाई जिसमें Smartphone के भी Features मौजूद थे।

देखते देखते Apple, Samsung, Sony आदि जैसी कम्पनियों ने इस Smartwatch को लोगों के बीच बहुत Popular कर दिया। 

2013 की बात करें अगर तो उस समय Pebble ने अपनी पहली Smartwatch बनाई थी और उन्होंने शुरुआत में ही Record break किया था।

Pebble ने 10 मिलियन से भी ज्यादा Smartwatches को बेचा था। ये सच में बहुत  ज्यादा Shocking भी था।

Smartwatch क्या करते हैं?

इस तरह की Watches दोस्तों एक Smartphone की तरह ही होती हैं इसीलिए इनका काम Smartphone से मिलता जुलता है।

जितनी भी Smartwatches होती हैं उसमें निम्न Features देखने को मिलते हैं-

Apps – ये Watches जो होते हैं वो Google और Apple से जुड़े हुए होते हैं। इनमें आप एक Normal smartphone की तरह बहुत सारे Apps देख सकते हैं।

किसी भी Watch में अगर तमाम App हो तो बहुत सारे काम आसान हो जाते हैं।

Notifications – ज़ाहिर सी बात है कि जब App होगा तो Notifications भी तो आएंगे ही न। इसके अलावा भी इसमें  बहुत सारे Notifications देखने को मिलते हैं।

जो भी Gadgets आपने इस Watch से Connect कर रखे होंगे और उस पर जो भी Notification आते हैं। आप इसमें बड़े आराम से देख सकते हैं।

Media management – ऐसी जितनी भी Watches हैं जिन्हें Smartphone के साथ Connect किया जा सकता है, उनमें ज्यादातर Media playback का Feature देखने को मिलता है।

हम इसको आपको एक Example से समझाते हैं। Apple के AirPods के इस्तेमाल से आप iPhone में गाने सुनते हैं

आप अपनी कलाई में बंधी हुई Smart watch का भी प्रयोग Track बदलने और Volume up down करने के लिए कर सकते हैं।

इससे आप बार बार अपने फोन को जेब मे रखने और निकालने से बच जाएंगे, जो कि सच में एक झंझटी काम होता है।

GPS system – इस तरह की ज्यादा Watches में आपको GPS Tracker दिया जाता है। GPS की विशेषताएं तो आप सभी बखूबी जानते ही हैं।

Fitness tracker – आपने ज्यादातर Athletes को देखा होगा जो हाथों में Fitness band पहनते हैं। इसका मतलब ये है कि वो Smart watch से परिचित नहीं है।

Fitness band से बेहतर Option है Watch का। इसको आप अपने Smartphone से Connect करके उसका आनन्द उठा सकते हैं।

साथ ही इसमें आपके Workout को Track करने के लिए एक Heart rate monitor तथा Pedometer भी दिया जाता है।

Battery life – अब इस तरह के बेहतरीन Gadgets को बिना Battery के तो चला पाना संभव नहीं है। इसमें सभी में Battery होती है। मगर हां सबकी Capacity अलग होती है।

जैसे Pebble में Single charge पर आपको 2 से 3 दिन का Backup मिल जाता है। वहीं Apple में आप इसको Single charge पर 18 घण्टे आराम से चला सकते हैं।

 

Smartwatch के Types;-

इनके Types को Define करना काफी मुश्किल है। ऐसा इसलिए दोस्तों क्योंकि आज Competition का दौर है।

हर कम्पनी खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने में लगी हुई है। जिसकी वजह से लगभग हर दिन Gadgets को लेकर नई नई Invention होती रहती है। 

बावजूद इसके हमने इन Watches को 3 Type के Divide किया था। आइए देखते हैं-

◆ Classic smartwatch –

इस तरह की Watches में आपको Connection के लिए एक Smartphone चाहिए होता है। ये घड़ियां Smart सुविधा तो देती ही है साथ ही ये पारंपरिक भी होती हैं।

इसमें आपको New messages और Notifications के लिए एक Icon दिया रहता है।

◆ Stand alone smartwatch –

इस तरह की Watches में आपको Smartphone की ज़रूरत नहीं होती है। ये अकेले ही सब काम कर लेती हैं।

इसमें आपको Internet browse करने की भी सुविधा दी जाती है। ये मोबाइल से तो Connected होते हैं साथ ही ये आपकी Sim card से भी Connect होते हैं।

◆ Companion smartwatch –

Companion watches की Battery life बेहतरीन होती है। इसमें आप Messages, notifications बहुत कुछ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

मगर हां दोस्तों इसको ठीक से काम करने के लिए एक मोबाइल Network से जुड़ना ही पड़ता है। 

 

Smartwatch के फायदे;-

कई बार लोग इसको एक Normal घड़ी समझ लेते हैं। मगर दोस्तों ये नार्मल3घड़ी से कहीं ज्यादा बेहतर है।

इसको उपयोग में लाने के बाद आपकी जिंदगी में थोड़ा परिवर्तन ज़रूर आएगा। आइए एक बार इसके फायदे भी देख ही लेते हैं। इन Watches के निम्न फायदे हैं-

Heart rate पर रखे नज़र – जी हां दोस्तों सुनकर शायद थोड़ा अजीब लगे मगर सच तो यही है। ये Watch आपके Heart rate का भी बेहतर ख्याल रखती है।

इसमें आपको 2 तरह के Sensors मिलते हैं जिन्हें आप Transmitter और Receiver बोलते हैं। व्यस्तता में ये आपके Pulse rate पर नज़र रखती है।

वज़ह का भी पूरा ख्याल रखती है – वजन जिससे आज लाखों लोग परेशान हैं, इस Watch में आपको एक Fitness tracking का भी Feature दिया जाता है।

इससे ये पता चलता है कि आप कितने Steps चले हैं और आपने कितनी Calories को Burn किया है। ये घड़ी तो सच मे सेहतमंद भी है। 

आपकी नींद कितनी अच्छी है – इस Watch का ये भी एक बेहतरीन फायदा है। इसमें एक आपकी नींद को Track करने का Monitor भी होता है, जो यह बताता है कि आप कब और कितनी गहरी नींद लेते हैं।

आपका सबसे बेहतरीन साथी – ये आपका हर समय साथ देगा। इसको पहनने के बाद आपको ऐसा भी नहीं लगेगा कि आपने बहुत बोझ कुछ पहन लिया हो।

एक बार आप अगर अपनी कलाई में Smartwatch पहन लेते हैं तो उसके बाद आपको बार बार जेब मे हाथ डालकर अपना फोन भी नहीं निकालना पड़ता है।

इसकी मदद से आप आसानी से Call receive भी कर सकते हैं और Messages का Reply भी कर सकते हैं।

कोरोना भी पता चल सकता है – इसको पढ़ने के बाद आप सबकी आंखें बड़ी हो गई होंगी कि हैं ये और कोरोना, कुछ भी बोलते हैं लोग।

मगर दोस्तों ये सही बात है। इससे आप अपनी सांसों का ख्याल भी रख सकते हैं। जो आजकल बहुत ज्यादा जरूरी है।

 

ये थी दोस्तों आप सबके बीच Popular Smartwatch के बारे में जानकारी। अगर आप भी कुछ दिनों से Plan कर रहे थे एक Branded watch खरीदने का।

उसके लिए आप अपनी Pocket money save कर के रख रहे थे। तो दोस्तों आप Smartwatch ही लीजिएगा क्योंकि इससे बेहतर Option शायद ही आपके पास कोई दूसरा हो।

आज के समय मे भला ऐसा कौन है जो आपका इतना ख्याल रखे, आपकी Heart rates पर नज़र रखे, आपके Fitness का पूरा ख्याल रखे।

इस व्यस्तता भरी जिंदगी में हम सभी को Smartwatch की बहुत ज्यादा ज़रूरत है। इससे बेहतर तो हमारे आपके महंगे महंगे Smartphones भी नहीं है।

जब Smartphones के सारे ही Features आपको एक घड़ी में ही मिल रहे हैं तो क्या फायदा आपका Smartphones लेने का।

बस इसी तरह की आप एक Watch खरीद लीजिए। ये आपके Outfit को भी पूरा कर देगी और साथ मे आपका बेहतर ख्याल भी रखेगी। ये बात तो अब आप भी मानते होंगे, है न ?

Related Posts :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
AndroidKnowledgeMobile App

Mobile LTE और VoLTE Network मे क्या अंतर है?

दोस्तों जब भी आप स्मार्ट फ़ोन की बात…
Read more
AndroidTips and Tricks

Android फोन में नोटिफिकेशन और अलर्ट मैसेज कैसे बंद करे

दोस्तों अगर आप एक Android फोन यूज़र हैं , तो…
Read more
AndroidTips and Tricks

Contact नंबर का बैकअप हमेशा के लिए कैसे बनाये ?

Contact नंबर का बैकअप हमेशा के लिए कैसे…
Read more

1 Comment

Comments are closed.
error: Content is protected !!