English Speaking

घर बैठे Online अंग्रेजी कैसे सीखें?

घर बैठे Online अंग्रेजी कैसे सीखें?

दोस्तों ये अंग्रेजी सिर्फ शब्द नहीं है, ये एक Status है। पहले का वो समय चला गया जब आपको अंग्रेजी न भी आती हो कोई दिक्कत नहीं रहती थी। आज हम English के बारे में ही जानेंगे और देखेंगे घर बैठे Online अंग्रेजी कैसे सीखें?

आज का जो युग है न उसमें आपको आपकी Language से ही जाना पहचाना जाता है। इसमें भी सबसे ज़रूरी है कि आपको अंग्रेजी आनी चाहिए।

आज के इस आधुनिक समय में तो आप अंग्रेजी को अंग्रेजी नाम से भी अगर बुला दें तो आपको शर्म आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंग्रेजी को बस English से ही जाना भी जाता है और पहचाना भी जाता है।

अगर आपको ये English आती है तो तो दुनिया के तमाम लोग आपको जानते हैं और अगर आपको ये Language नहीं आती है तो आपके खुद के बच्चे भी भीड़ में आपको पहचानने से इंकार कर देंगे।

दुनियाभर में तमाम तरह की Languages बोली जाती हैं। अगर बात की जाए अपने भारत की तो यहां भी 22 तरह की Official languages हैं, इनमें से हिंदी प्रमुख है।

इसके बाद भी यहां पर English को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है।

इसकी एक बड़ी वज़ह ये भी है कि आजकल सब कुछ इसी भाषा में है। Software की Coding से लेकर किसी Programming language तक सब इसी Language में सिखाए और Create किये जाते हैं।

अगर आपको कोई भी High profile job चाहिए तो ज़रूरी है कि आपको ये भाषा आनी ही चाहिए।

English अगर नहीं आती है तो आप अच्छी Job के सपने देखना छोड़ दीजिए। इन्हीं सब को देखते हुए अब ज्यादातर जगहों पर इस Language को ही अनिवार्य कर दिया गया है।

अब कई लोग ऐसे होंगे जो सोच रहे होंगे कि क्या बकवास Article है। English भला कौन सी मुश्किल बात है।

अरे भाई! माना कि आप इसको जानते हैं मगर इस Article की अहमियत उनसे पूछिएगा जिसे अंग्रेजी आती ही नहीं है। इसीलिए उन्हें कितनी बार भरी महफिल में शर्मिंदा भी होना पड़ा है।

जिन लोगों को ये मज़ाक लग रहा है न उन्हें एक बार हिंदी मीडियम फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि अगर मां बाप पढ़े लिखें है और फटाफट अंग्रेजी बोलते हैं तभी उनके बच्चों को स्कूलों में Admission मिल पाता है।

खैर दोस्तों अब शर्माने का वक़्त चला गया है। अब खुद को बदलने का मौका आ गया है। कब तक ऐसे ही दुनिया के सामने हम आप शर्मिंदा होते रहेंगे?

अब आपको खुद ही कोशिश करनी है और इस भाषा में खुद को निपुण करना है।

जैसी हिंदी होती है उसी तरह से ये English language भी है। बस आपको इसको सीखने के लिए थोड़ी सी मेहनत तो करनी ही होगी।

एक खुशखबरी हम आप सबके लिए लेकर आए हैं। जिसे सुनने के बाद आप फुले नहीं समाएंगे।

अब आप सब घर बौठे इस भाषा को सीख सकते हैं। न इसके लिए आपको कोई Coaching class या Speaking class join करनी है और न ही कहीं आना जाना है।

घर बैठे ही आप फटाफट एकदम फर्राटे वाली अंग्रेजी बोल सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कैसे।

Online अंग्रेजी कैसे सीखें?

आजकल हर काम बहुत ही आसान हो गया है। #Online का Trend जो आ गया है।

सब कुछ अब Online ही तो है। Shopping से लेकर Class तक सब कुछ बस Internet के जरिए आप घर बैठे कर सकते हैं।

तो क्यों न दोस्तों इसी Internet का फायदा उठाकर अब घर बैठे English ही सीख ली जाए?

आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें 90 दिनों का Speaking course ही क्यों न कर लें मगर आपको आसानी से English नहीं आएगी जब तक आप खुद उसकी Practice नहीं करेंगे।

बहुत सारी ऐसी Speaking classes हैं जो दावा करती हैं कि आपको 3 महीने में Trained कर देंगी मगर दोस्तों ऐसा Possible ही नहीं है। इधर उधर किसी का Example क्यों लेना।

मैं खुद ही एक बहुत बड़ा Example हूँ। मैंने American classes भी Join की मगर फायदा न के बराबर ही रहा। फिर मुझे ऐसा लगने लगा कि पैसे तो बर्बाद हुए ही और मुझे अंग्रेजी भी अब कभी आएगी नहीं। मगर मैंने हार नहीं मानी।

क्या हुआ जब American मुझे English नहीं सिखा पाया तो? मैंने Internet का सहारा लिया और आज मैं एकदम फर्राटे वाली English बोल सकता हूँ।

यही Internet जिसने मेरा साथ दिया, अब आप सबका साथ देगा। आइये जानते हैं कि कैसे आप Internet के इस्तेमाल से आसानी से अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

अंग्रेजी सीखने के तरीके;-

अंग्रेजी अगर आपको सीखनी है तो इन चीज़ों को ध्यान में रखना होगा

◆ सबसे पहले अपने Mind को ऐसा Setup कर लें कि ये एक Subject नहीं है बल्कि एक भाषा है। तब आप इसको आसानी से सीख पाएंगे।

◆ थोड़ा ध्यान तो आपको Grammar पर भी देना होगा। दोस्तों जब तक आप Grammar नहीं समझेंगे तब तक Was, will, is, are, were का सही इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपको बात Present में बोलनी होगी और आप Was का इस्तेमाल करके उसे Past कर देंगे।

◆ आप Translation करना छोड़ दीजिए। शुरुआत में भले ही आप चीज़ों को Translate करिए मगर बाद में ऐसा करिए कि आपको जो भी Thoughts आएं वो अंग्रेजी में ही आएं। तभी आप अंग्रेजी में बेहतर हो पाएंगे।

◆ किसी भी इंसान का Mirror सबसे अच्छा साथी होता है। वो आपको आपकी असलियत बताता है। इसीलिए Mirror के सामने खड़े होकर English practice करें। फिर देखिए आपको अंग्रेजी बोलना कितना आसान लगने लगेगा।

Internet से कैसे सीखें English?

इन कुछ तरीकों से आप Internet से  English सीख सकते हैं –

  • Google translate ये एक बेहतरीन Website है। इसमें आप आसानी से किसी भी चीज़ को Translate कर सकते हैं।

इसमें बहुत सारी Language भी उपलब्ध हैं। आप चाहें तो हिंदी को अंग्रेजी में Translate करें या फिर अंग्रेजी के जो शब्द आपको नहीं समझ आ रहे हैं उन्हें हिंदी में Translate कर लें।

ये Beginners के लिए बहुत ही शानदार है। इसका एक App भी मौजूद है। आप उसको अपने मोबाइल फोन में Install ज़रूर कर लें और हर वक़्त वो आपके लिए एक चलती फिरती Dictionary का काम करेगा।

कहीं भी किसी भी चीज़ को समझने में जब भी दिक्कत आए, आप तुरंत App open करें और Search करें। ये सच मे बेहद आसान है। English सीखने में ये माफी मददगार भी साबित हो रहा है।

  • मोबाइल Applications जैसे जैसे चीज़ों की Demand बढ़ती है वैसे ही वैसे नई नई चीजों को Launch किया जाता है। आज तमाम तरह के Apps Market में मौजूद हैं जहां आप Beauty tips से लेकर टीवी Shows तक सब कुछ आसानी से देख सकते हैं।

अगर आप भी अंग्रेजी सीखने के उत्सुक हैं तो कोई भी एक बढ़िया सा English speaking app अपने Android, tablet या iPhone में Download कर लें। उसके बाद आसानी से घर बैठे अंग्रेजी सीखें।

कई Apps आपसे इसके लिए कुछ Fees भी ले सकते हैं। तो कहीं कहीं पर आपको Free classes भी मिल जाएंगी। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सी Class लेना पसंद करेंगे।

  • YouTube सबसे बेहतरीन तरीका आज यही है। YouTube ने करोड़ों लोगों को बहुत कुछ सिखाया है।

Top to bottom आप यहां पर कुछ भी सीख सकते हैं। कई लोगों का तो यही कमाई का जरिया है। खैर ये सही भी है।

आपको यहां बहुत सारे YouTube channels मिल जाएंगे जो Speaking course करवाते हैं वो भी Free of cost, तो आप बिना किसी दिक्कत के यहां से आसनों से अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

यहां पर अरबों Videos हैं जो आपके काफी काम आ सकती हैं। इसके साथ ही रोज़ नई नई Classes भी यहां पर Start होती रहती हैं जिन्हें आप Join करें।

आसानी से घर बैठे अंग्रेजी कैसे सीखें?

जिसके बारे में अभी हमने आपको ऊपर बताया। उन सभी का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है।

ये भले ही Technology नई हो मगर कोई भी जो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं भी है, वो भी इन्हें आसनों से उपयोग कर सकता है।

अगर कोई दिक्कत आती है या फिर आप जानना चाहते हैं कि इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाए ताकि ये प्रभावशाली हो सके, तो हम आपको इसके बारे में बता देते हैं।

आइए देखते हैं कि आप इन्हें प्रभावशाली तरीके से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं –

◆ दोस्तों YouTube पर बहुत सारे Channels हैं जो बहुत ही आसानी से और एकदम शुरुआत से आपको अंग्रेजी बोलना सिखाते हैं।

कुछ तो काफी Popular channels भी हैं जैसे TsMadan तथा Pebbels live आदि। इनको आप Follow up कर सकते हैं।

इसमें आपको English के साथ ही English grammar भी सिखाई जाएगी। जिससे आप बहुत अच्छी पकड़ बना पाएंगे और समझ पाएंगे कि कब कौन सी चीज को इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही आप एक और चीज़ पर अवश्य ध्यान दें।

आप हो सके तो English songs सुनें। वो भी ऐसे Lyrical songs, इसके बाद आप इन्हें खुद गाने की कोशिश करें। फिर देखिएगा आपकी अंग्रेजी कितनी जल्दी Improve हो जाएगी।

◆ YouTube और अन्य OTT platform पर बहुत सारी अंग्रेजी में Web series मौजूद हैं। आप इन्हें Regular तौर पर देखें।

अगर आप Regular ऐसा करेंगे न तो आप खुद ही अंग्रेजी बोलने लगेंगे। इसके साथ ही आप अच्छे अच्छे और नए नए अंग्रेजी के Words भी सीख पाएंगे।

कोशिश करिए कि आप उनका Daily कहीं न कहीं प्रयोग भी करें। ऐसा करने से ही आपकी English strong होगी।

◆ अगर आप Videos वगेरह नहीं देखना चाह रहे हैं तो App store पर जाकर कोई शानदार App ही Install कर लें।

App store पर मौजूद Apps में वो प्रमुख हैं जिनमें Grammar सिखाने वाले Software होते हैं। इन्हें ज़रूर Install करें। इसी से आपकी Grammar improve होगी।

बीच मे Translation भी करते रहे। ताकि आपके मन मे जो विचार आए वो अंग्रेजी में ही आएं। हिंदी या अन्य भाषा की कोई गुंजाइश ही न रहे।

◆ जैसा कि हमने पहले भी बताया Google translate अपने फोन में ज़रूर रखें। इससे बेहतर तो आज के समय मे अंग्रेजी सिखाने के लिए कुछ है ही नहीं। तमाम तरह की भाषाएं हैं इसमें।

इसके साथ ही आप इसमें एम Word से लेकर एक लंबी Story तक Translate कर सकते हैं। आप अगर खुद Type कर सकते हैं तो ठीक है, अगर आपका Type करने का मन नहीं भी है तो आप फोटो Upload करके भी उसको Translate कर सकते हैं।

वहीं खुद लिखकर भी आप किसी भी चीज़ को Translate कर सकते हैं। ये वाकई में काफी आसान है। इसका User interface काफी Friendly है शायद इसीलिए ये Market में काफी लोकप्रिय है।

◆ इन सबके अलावा अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप किसी भी Customer care number पर Call करें और उसके बाद अंग्रेजी भाषा का चयन करके आप उनसे अंग्रेजी में बात करें। धीरे धीरे आपकी English इससे Improve हो जाएगी।

शुरुआत में थोड़ी बहुत दिक्कत आएगी। मगर हारने से थोड़ी न काम चलेगा। कोशिश करते रहिए धीरे धीरे आप फर्राटे वाली अंग्रेजी बोलना चालू कर देंगे।


दोस्तों तो बस इन्हीं कुछ आसान से तरीकों को अपनाकर आप घर बैठे बहुत ही आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

जितना आप इससे डरेंगे उतना ही आपको ये डराएगी। इसीलिए इससे डरकर नहीं बल्कि डटकर इसका सामना करें।

शुरुआत में तो आपको अपनी भाषा भी नहीं आती थी न मगर आपने उसको सीखा। आपने उसे कैसे सीखा?

जैसे आपने अपनी भाषा को सीखा है न ठीक उसी तरह से आप इसको भी सीखने की कोशिश करिए।

इसके साथ ही Motivational speaker ‘Sandeep Maheshwari’ की बात भी ज़रूर याद रखिये। उनका कहना है कि, ‘जब तक आप English को अपने Course का हिस्सा समझेंगे और इसे अपने बाकि सभी Subject की तरह पढेंगे, तब तक आप इसे नहीं सीख सकते है और आपके लिए English सीखने से कठिन कुछ हो  ही नहीं सकता। अगर English को एक भाषा समझेंगे बाकि सभी भाषा की तरह, तो इसे इसे सीखना आपके लिए सबसे आसान लगेगा और कुछ दिन बाद आप ही बोलोगे की English से आसान कोई नहीं है।’

तो इसीलिए दोस्तों English को Subject नहीं एक Language के तौर पर देखिए। फिर देखिए कितनी आसानी से और जल्दी आप अंग्रेजी बोलना सीखते हैं। ये बात यूं ही हम हवा में नहीं बोल रहे हैं आप सबसे। बल्कि ये एक Practical बात है।

जिसने इसको एक Subject की तरह समझा है उसे English बोलना कभी आया ही नहीं। मगर हां टूटी फूटी अंग्रेजी तो बोलना हर कोई लगभग जानता ही है।

अगर आप इसको As a language लेते हैं तो आप बहुत ही कम समय मे आसानी से इसको सीख सकते हैं।

एक बार आप अंग्रेजी सीख लेते हैं न तो फिर आपकी ज़िंदगी थोड़ी बेहतर हो जाएगी तथा आपको कहीं भी शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी।

English की वजह से जो Status maintain होगा उसकी तक बात ही कुछ निराली होगी और आपकी एक अलग ही Class होगी।

तो दोस्तो हमारे बताए तरीकों को अपनाकर आसानी से घर बैठे बिना किसी झंझट के बिना किसी को Fees दिए अंग्रेजी बोलना सीखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!