Tips and Tricks

POS Machine को कैसे Use करें?

pos machine

दोस्तों कोरोना काल में सब लोग अपने अपने घरों में ही रहते थे।

लोगों के बाहर आने जाने पर भी रोक लगा दी गई थी, ऐसे में लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिन लोगों के पास पैसे नहीं थे उन्हें तो दिक्कत झेलनी ही पड़ी मगर जिनके पास पैसे थे भी उन्हें भी दिक्कत उठानी पड़ी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोगों के पैसे उनके Bank Account में थे, किसी ने भी ज्यादा Cash घर मे नहीं रखा हुआ था।

अब जब कोरोना के समय में Cash की Need हुई तो लोगों को ATM जाना पड़ा। आपके पास पैसे होकर भी पैसे नहीं थे।

वहां भी काफी लंबी लाइन लगे होने की वजह से Cash हाथ में नहीं आ पाया। तो दोस्तों इसका भी क्या फायदा।

आप सबके दिमाग मे तब यही आया होगा कि क्या ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे बिना ATM के आपको Cash मिल सके।

शायद आप न जानते हो लेकिन हम आपको बता दें इसका जवाब है हां, ऐसा तरीका है आप ATM गए बिना भी Cash प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें….

आज हम आपको बिना ATM के Cash हासिल करने के बारे में बताएंगे।

अगर आगे कभी कोई संकट की घड़ी पैदा हो तो अब आपको ATM की लाइन में Cash निकालने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा |

किसी ऐसी नज़दीकी Shop पर जाकर आसानी से Cash हासिल कर सकते हैं जहां पर POS Machine उपलब्ध हो।

जी हां दोस्तों सही सुना आपने POS Machine जिसका इस्तेमाल शायद आपने भी किया हो।

अब तक आपने इसका इस्तेमाल Payment करने के लिए किया होगा|

दोस्तों इस POS Machine का इस्तेमाल करके आप Cash भी हासिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं। 

POS Machine क्या होती है?

POS Machine के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, है न? POS Machine को ‘Point of Sale’ Machine के नाम से भी जाना जाता है।

अगर बात करें हिंदी की तो हिंदी में इसे बिक्री केंद्र के नाम से भी जाना जाता है।

इस Machine का काम है आपको Cashless बनाने का। अब POS Machine आपको लगभग हर जगह देखने को मिल जाएगी।

इस POS Machine के जरिए आप आसानी से कहीं भी Payment कर सकते हैं। आपको अपने साथ ढेरों Cash ढोने की भी ज़रूरत नहीं है।

बस अपना ATM Card साथ रखिए और कहीं भी POS Machine पर Swipe करके Payment कर दीजिए। 

इसे भी पढ़ें…

POS Machine एक Mobile की तरह दिखने वाली छोटी से Machine है। इसमें आपको किसी भी प्रकार के Cash की ज़रूरत नहीं होती है।

POS Machine एक कंप्यूटराइज्ड Machine होती है। इसको Cash Register की जगह पर इस्तेमाल किया जाता है।

इस Machine का काम होता है Credit तथा Debit Card को पढ़ना। इसके साथ ही ये ग्राहक को सामान की रशीद भी देने का काम करती है। 

POS Machine से Cash निकालने के लिए क्या करना पड़ेगा?

POS Machine से Cash निकालने के लिए ज़रूरी है कि आपके पास Debit Card हो।

Debit Card के अलावा आप बैंकों के दिए गए Open System Prepaid Cards का Use करके भी आप POS Machine से Cash पा सकते हैं।

आपको एक बात ध्यान के रखनी है कि आप Credit Card का इस्तेमाल करके POS Machine से Cash नहीं निकाल सकते हैं।

Cash निकालने के लिए भी आपको अपना Debit Card Swipe करना पड़ेगा तथा Amount डालना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें….

आप हर जगह की POS Machine से Cash हासिल नहीं कर सकते हैं। ये कुछ ही जगहों पर उपलब्ध है।

Bank ने POS Machine से Cash निकालने की सुविधा कुछ ही दुकानदारों को बहुत सोचने समझने के बाद दी है।

ऐसे में दुकानदारों को इस सुविधा के बारे में साफ तरह से लिखना होगा तथा अगर इसका कोई Charge है तो वो भी बताना आवश्यक है।

अगर POS Machine से पैसे निकालने पर कोई Charge लगता है तो वो ज्यादा से ज्यादा 1 फीसदी का होगा।

इसके अलावा इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि POS Machine कौन से Bank की है।

अगर आप POS Machine उपलब्ध दुकान से कोई सामान नहीं भी खरीदते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

आपको Cash मिल जाएगा। इसके साथ ही POS से निकली Receipt भी आपको दी जाएगी। 

बस दोस्तों ऐसे ही आप POS Machine से Cash हासिल कर सकते हैं। अब आपको Cash के लिए कहीं भटकने की ज़रूरत नहीं है।

बस आप अपने आसपास ऐसी दुकान खोजिए जहां POS Machine उपलब्ध हो तथा उस पर Cash निकालने का System भी हो।

फिर क्या फिर आप जब चाहें Cash हासिल कर सकते हैं।

Related Posts :

  1. Swipe machine ka कैसे Use करें?
  2. PhonePe POS Machine क्या है?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
BusinessPaytm

PhonePe POS Machine क्या है?

दोस्तों जब से नोटबंदी का वो दौर आया था…
Read more
error: Content is protected !!