EducationKnowledge

MS word क्या होता है और इसे कैसे सीख सकते हैं?

MS word क्या होता है और इसे कैसे सीख सकते हैं?

आज लगभग हर व्यक्ति कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर रहा है, और जो व्यक्ति कम्प्यूटर चलाना नहीं भी जान रहा है, आज वो भी इसको सीखने के पीछे पड़ा हुआ है।

ऐसा शायद इसलिए भी है क्योंकि आज के समय में आप Computer के बिना अपने जीवन की Imagination भी नहीं कर सकते हैं।

सब कुछ आज कम्प्यूटर से ही तो है। आज Computer का महत्व इतना बढ़ जाने की वजह से ही Gradaute level पर किसी किसी University में कम्प्यूटर को अनिवार्य कर दिया गया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैर ये तो बात थी Computer की। मगर दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल किसलिए किया जाता है?

आपने हर जगह देखा होगा स्कूल हो, Office हो या फिर कोई भी Work place क्यों न हो, हर जगह Computer का एक Software बड़ी तेजी से इस्तेमाल किया जाता है, जिसका नाम है ‘MS word’, है न? क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

आज लगभग हर जगह इस Software का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है, मगर क्यों?

दोस्तों इसका इस्तेमाल Typing, editing, formatting तथा Printing आदि के लिए किया जाता है।

आपके Office के सारे काम आप इसमें बहुत ही आसानी के साथ कर सकते हैं। इसमें आप अपने Data को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

अभी हमने आप सभी से पूछा था न कि Computer सबसे ज्यादा किसलिए इस्तेमाल किया जाता है, तो दोस्तों Data entry के लिए सबसे ज्यादा इसका प्रयोग होता है।

Data entry के लिए आपको MS word की ज़रूरत होती है। आप इसको इस्तेमाल करके अपने Official और Private work कर सकते हैं।

दोस्तों ये जो MS word है न, ये MS office का ही Software है। शायद अभी आपको हमारी बात न समझ मे आए, मगर जब आप ये Article आगे पढ़ेंगे तो आपको बातें समझ मे आएंगी।

इस Article में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि MS word आखिर होता क्या है और आप इसको कैसे सीख सकते हैं।

क्योंकि आज के समय मे अगर आपको Word के बारे में जानकारी नहीं है तो समझ लीजिए कि आपने अभी तक कुछ नहीं सीखा है। इसीलिए बिना देर किए Word को ज़रूर जान लीजिए।

क्या होता है MS word?

दोस्तों आजकल लगभग सारे काम आप Internet की मदद से घर पर ही करते हैं। ज्यादातर काम तो आपके Documents से जुड़े हुए होते हैं।

ऐसे में ये जानना बेहद आवश्यक है कि कंप्यूटर का वह कौन सा Application है जो आपकी पहली ज़रूरत है तो दोस्तों वो Application कोई और नही बल्कि MS word ही है। ये Microsoft कम्पनी के द्वारा बनाया गया है।

दोस्तों Microsoft का एक Microsoft office suite करके एक Package आता है। इस Package के अंदर आपको बहुत सारे Software मिल जाते हैं।

Suite के नाम से ही पता चलता है ऐसा Package जिसके अंदर बहुत सारे Programs शामिल हों। MS office suite में आपको Office में काम करने के लिए उपयोग होने वाले सारे Software मिल जाते हैं।

इसकी मदद से आप आसानी से Data entry, Database management, letter writing वगेरह कर सकते हैं।

पहले तो Office suite के ज्यादातर Programs आपको Pre installed मिलते थे। मगर Windows 10 के लिए आपको Microsoft office suite को खरीदना पड़ता है।

जो भी Office suite को खरीदता है, उसको 6 से 7 तक Software मिल जाते हैं। इसी के अंदर ही आपको MS word software भी मिलता है। 

अब जैसा कि इसका नाम है वैसा ही कुछ इसका काम भी है। इसका नाम है Word, अगर हिंदी में बात करें तो इसका मतलब हुआ शब्द।

यानी कि आप शब्दों से जुड़े काम इस पर बड़े आराम से कर सकते हैं। आप यहां पर Letter लिख सकते हैं, किसी भी Book के लिए Page लिख सकते हैं, Report तैयार कर सकते हैं आदि और भी जो काम लिखने से सम्बंधित होते हैं आप उन्हें इस पर आसानी से कर सकते हैं।

अब बहुत से लोग ऐसे होंगे जिनके दिमाग मे ये सवाल आ रहा होगा कि हम इसका इस्तेमाल क्यों करें? ये सारे काम तो हम Notepad में ही कर सकते हैं। आखिर इसमें और Notepad मब अन्तर क्या है?

तो दोस्तों ये Notepad से काफी अलग है। जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो आप खुद देखेंगे कि आपको इसमें बहुत सारे Advance features मिलते हैं।

इसके कुछ बेहतरीन Features में Text को Stylish बनाना, Text का Format change करना, Tables add करना, Graph add करना, Header तथा Footer add करना, Highlight करना आदि शामिल हैं।

बस इन्हीं कारणों की वजह से आज लगभग हर जगह इसका उपयोग किया जा रहा है।

ये एक Word processing software है। इसको word processing के अलावा Documents creation के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी जो शुरुआत हुई थी वो 1981 में की गई है। Microsoft के Owner बिल गेट्स ने दो प्रोग्रामर Charles simrnyi और Richard brodie को Hire किया था और इस Software को बनवाया था।

इसको 1983 में Develop कर दिया गया था। आज इसको Launch हुए बहुत साल हो गए हैं। तब से लेकर आज तक इसमें काफी सारे बदलाव आ चुके हैं।

आज बहुत सी कम्पनियां ऐसी है जो केवल उन्हीं लोगों को अपने Employee के तौर पर Hire करती हैं जिन्हें MS office suite की जानकारी होती है।


इसे भी पढ़ें…


MS word के कुछ महत्वपूर्ण भाग;-

दोस्तों अब हम आपको इसके कुछ महत्वपूर्ण भाग के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगर आप Word को सीखना चाहते हैं तो इसके लिए इसके कुछ हिस्सों को जानना बहुत ज़रूरी है क्योंकि बिना इसके आपका Microsoft word अधूरा है।

इसके कुछ महत्वपूर्ण हिस्से निम्न हैं –

◆ Menu bar – जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है इसमें आपको Sub menu के बारे में पता चल जाएगा।

आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं और वहां पर आपके सामने Menu आता है तो आप समझ जाते हैं उस Menu को देखकर कि उस रेस्टोरेंट में क्या क्या चीज़ें आपको मिलेंगी। ठीक वैसे ही Menu में आपको MS word के सारे Tools मिल जाते हैं।

◆ Title bar – ये सबसे Top पर Located होता है। अगर आप कोई भी Document create कर रहे हैं तो Title bar में MS word के साथ आपके Document का नाम लिखा रहता है।

इसका इस्तेमाल आप Word windows के स्थान और आकार को बदलने में कर सकते हैं।

◆ Formatting tool bar – इसका इस्तेमाल करके आप अपने Text को बहुत ही आकर्षक बना सकते हैं। इसमें आप अपने Font size को Change कर सकते हैं।

आप चाहें तो उन्हें Bold, italic या Underlined कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो Paragraph settings में भी बदलाव कर सकते हैं।

◆ Office button – ये Button आपको Menu bar में देखने को मिल जाएगा। MS word का ये सबसे उपयोगी भाग होता है। इसमें आपको आपकी File के लिए बहुत सारे Options मिल जाते हैं।

◆ Ruler bar – अगर आपको अपने Document का Layout सही नहीं लग रहा है, तो आप इसका इस्तेमाल करें और अपने Document का Layout ठीक कर लें।

◆ Insertion pointer – जब भी आप Type करते हैं तो आपको ये पता चल जाता है न कि आप जो भी Type करेंगे, वो आपको कहां पर नज़र आएगा?

ये उस चमकती हुई रेखा की वजह से होता है जो वहां पर मौजूद रहती है जहां पर आपका Pointer होता है और इसी को Insertion pointer कहते हैं।

◆ Ribbon – MS word में आपको Ribbon भी मिलता है। ये Menu bar के नीचे होता है। इस भाग में आपको MS word tabs के विकल्पों को दिखाया जाता है।

MS word को Install कैसे करें?

वैसे तो ये Pre installed आता है लेकिन अगर आपको आपके Computer या Laptop में ये पहले से ही Installed नहीं है तो आपको इसको खरीदना पड़ेगा।

आपको MS office suite खरीदना पड़ेगा और उसी के अंदर ही आपको MS word भी मिल जाता है।

जब आप इसको खरीदेंगे तो आपको Office suite की एक CD प्रदान की जाएगी। इसी CD की मदद से आप सारे Microsoft के Software को अपने कंप्यूटर में Install कर सकते हैं।

कई बार आपको CD न देकर, आपके Mail पर एक Link भेजी जाती है। जब आप इस Link पर Click करते हैं तो भी आप इसको Install कर सकते हैं।

आपको Office suite के अलग अलग Version अलग अलग दाम पर मिल जाएंगे। अगर आप चाहें तो इसको Online भी Purchase कर सकते हैं।

MS word के क्या लाभ हैं?

आइये जानते हैं कि अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको क्या क्या लाभ मिलते हैं –

◆ Time saver – इससे हम अपने समय की काफी बचत कर सकते हैं। हम इसकी मदद से एक ही Document की Unlimited copy बना सकते हैं। इसके लिए हमें बार बार Type करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। इसी से हमारा समय बच जाता है।

◆ Security – बहुत बार ऐसा होता है कि हम ऐसे Document files बनाते हैं जिन्हें हम दूसरों को नहीं दिखाना चाहते हैं। ऐसी Files में हम Password लगाते हैं। तो दोस्तों आप MS word का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी Files पर Password लगा सकते हैं।

◆ Dynamic exchange of data – अगर आप चाहें तो अपनी Word file को या Pictures को दूसरी Applications के साथ Exchange और Share भी कर सकते हैं।

◆ Storage of text – आप अपने Document की बहुत सारी Copies बनाकर रख सकते हैं। इसके बाद अगर कभी आपको ज़रूरत पड़ती है कहीं पर Editing करने की तो आप बहुत ही आसानी से Text edit करके अलग File को Save करके रख सकते हैं।

◆ Quality – इसमें आपको Error free documents मिलते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको Inbuilt grammar checker tool मिलता है। यानी कि अगर Type करते करते आप Spelling mistake कर भी देते हैं तो वो Auto correct हो जाती है।

Ms word की क्या क्या विशेषताएं हैं?

इसकी ढेर सारी विशेषताएं हैं जो कि निम्न हैं –

  1. इसमें आप Grammar check तथा Spell check tool का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके Text auto correct हो जाते हैं।
  2. इसमें आप Assigned language में से अपनी मनपसंद किसी भी एक Language को चुनकर काम कर सकते हैं जो भी आपका Operating system support करता हो।
  3. इसमें आपको Profiles tools भी मिलता है। इसकी मदद से आप Language select कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें कोई Software भी डाल सकते हैं।
  4. अगर आप Internet से जुड़े हुए हैं तो आप आसानी से इसमें किसी को भी Mail sent कर सकते हैं।
  5. इसमें आप Hyperlink interface का इस्तेमाल करके दूसरे Documents या Page को Link कर सकते हैं।
  6. इसमें आप Web page wizard से बहुत ही आसानी से Web page create कर सकते हैं। इसके बाद आप Web browser पर Web के Reviews भी देख सकते हैं।
  7. इसमें आप जो भी Document create करते हैं उसको Html format में Save करके आप Internet browser पर आसानी से देख सकते हैं। 
  8. इसमें आपको Language change करने का भी विकल्प मिलता है। आप Language setting में जाकर आराम से भाषा बदल सकते हैं।

MS word का उपयोग क्या है?

दोस्तों आजकल तो इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसका सबसे ज्यादा उपयोग निम्न कामों के लिए किया जा रहा है –

  1. इसका इस्तेमाल करके आप अपना Resume create कर सकते हैं, Letter लिख सकते हैं, किसी Book के लिए Page लिख सकते हैं, Report तैयार कर सकते हैं, Business card, presentation आदि बना सकते हैं।
  2. MS office suite में आपको MS word के अलावा और भी बहुत सारे Software मिल जाते हैं जैसे MS powerpoint, MS excel, MS access आदि। ये सारे आपको MS word के साथ मे ही मिलते हैं।
  3. इसको इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी है MS office को Install करना। पहले तो हम इसका इस्तेमाल केवल Computers में ही कर पाते थे लेकिन आज आपको ये Android phones में इस्तेमाल करने की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके लिए आपको Palystore से इसको Install करना होगा।
  4. आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनियाभर में Word processing के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Software यही है। आज हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है। इसीलिए ये सबसे बेहतर भी है।
  5. इसका इस्तेमाल स्कूल, कॉलेज, Offices आदि तमाम जगहों पर होता है।

MS word को कैसे सीखें?

दोस्तों इसको सीखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। आप इसको बहुत ही आसानी से सीख सकते हैं।

इसको सीखने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं –

  1. Books- MS office बहुत पुराना है। इससे जुड़ी तमाम Books आज Market में मौजूद हैं। आज आधुनिक युग मे जमाना काफी आगे निकल गया है। Books में भी आपको तरह तरह के Screenshots की मदद से चीज़ें समझाई जाती हैं। जिससे आप आसानी से इसको सीख सकते हैं। 
  2. Microsoft help- सबसे ज्यादा मददगार आपके लिए यही साबित होगा। ये बहुत ही सरल और विश्वसनीय स्रोत है। इसके इस्तेमाल से आप बहुत ही आसानी से और बहुत जल्द Word को सीख सकते हैं।
  3. Web based tutorials- अगर आप Internet चलाते हैं तो आपको ये पता ही होगा कि Internet पर आज तमाम Sites हैं जो आपको MS word सिखाती हैं।

इनमें से कुछ जो बहुत ज्यादा Popular हैं वो निम्न हैं –

◆ GCFglobal.org

◆ TutorialPandit

◆ Javatpoint.com

◆ Tutorialspoint.com

  1. Computer institutes- कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के पास Computer नहीं होता है। ऐसे में वो कैसे MS word सीख सकता है?
  2. दोस्त इसके लिए आप किसी Computer institute जाएं और वहां जाकर सीखें। वहां आपको Practical करने के लिए Computer के साथ साथ Software भी मिल जाएगा।
  3. Online courses- आजकल E learning का प्रचलन काफी बढ़ गया है। घर बैठे आज आप जो चाहें वो सीख सकते हैं। अगर आप चाहें तो कोई भी Online course जिसमें MS office suite सिखाया जा रहा हो, उसे Purchase कर लीजिए और आसानी से इसको सीख लीजिए।

इसके लिए कुछ प्रमुख Apps निम्न हैं –

◆ Tutorialpandit academy

◆ Khan academy

◆ Alison

◆ Udemy

MS word को Online कैसे सीखें?

अगर आप चाहते हैं कि आपको घर से बाहर न जाना पड़े और आप Online ही किसी तरीके से इसको चलाना सीख जाएं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए Steps को Follow करना है –

◆ Free और Paid course के माध्यम से – आज Internet से बेहतर कोई साधन है ही नहीं। आपको कुछ भी सीखना है तो आप Internet पर जाइये, Search करिए और फिर जो चाहें आप उससे चीज़ें सीख सकते हैं।

यहां पर आपको Free और Paid दोनों तरह की Classes मिल जाएंगी। आप जिस तरह से Comfortable हो उस तरह से Class लें।

कोशिश करें कि Practical ज़रूर करें, Orally ही चीजों को समझने की कोशिश न करें। क्योंकि जब तक आप Computer की Practice नहीं करेंगे तब तक आपको ये चलाना आएगा ही नहीं।

◆ Youtube – Youtube जिसे आज तक आप सिर्फ मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते आए हैं, आप चाहें तो इससे भी MS word को सीख सकते हैं।

इसमें तो आपको बेहतरीन Classes मिल जाएंगी जिनमें आपको बेहतर ढंग से MS office suite के बारे में बताया हुआ रहता है।

आप बस Search करिए फिर आपके सामने एक से बढ़कर एक बेहतरीन Videos की एक लंबी List आ जाएगी।

अब आपको जो भी ठीक लगे आप उस ओर Click करिए और फिर उसकी Playlist में जाकर सारे Related videos देखकर चुटकी में MS word सीख लीजिए।

MS word में एक Basic document को कैसे Edit करें?

अब तो आप काफी कुछ जान ही चुके हैं। चलिए अब देखते हैं कि कैसे आप Word का इस्तेमाल करके एक Basic से Document को Edit कर सकते हैं। 

किसी भी Document को Edit करने के लिए आपको सबसे पहले अपने System में MS word को Open करना है।

इसके बाद आपको नीचे दिए गए Steps को Follow करना है –

◆ अपने Document में Title add करने के लिए – ये तो आप सभी को पता ही होगा कि हर Document का एक Title ज़रूर होता है।

ये आपके पूरे Document के Size से बड़ा होता है। अगर आप भी Document में Title add करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Ribbon में से किसी एक Style को Select करके Title का Style निर्धारित करना होगा।

इसके बाद आपको Text area में अपना Title लिखकर Enter पर Click करना है। 

◆ Font को बदलने के लिए – जब आप अपना पूरा Document लिख लेते हैं और उसके बाद आपको Font को बदलने का मन करता है। तो

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Document के सारे Text को Select करना होता है। इसके बाद आपको Ribbon में दिए गए Font वाले हिस्से में जाना होगा।

यहां पर आपको एक Drop down menu दिखाई देगा जिसमें Font और Font size दोनों दिए रहेंगे। इसी में से अब आप अपना पसंदीदा Font select कर लीजिए।

◆ Font का Size बदलने के लिए – इसके लिए भी आपको Text को Select करना है। जब भी आप Text select करें तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं आपने कोई Heading या Title तो नहीं Select कर लिया है।

इसके बाद Ribbon में Font वाले हिस्से में जाकर Drop down menu से Font का Size select कर लें।

◆ Items की List बनाने के लिए – इसमें आपको 2 तरह की List को बनाने की सुविधा मिलती है। पहली List होती है Bullet list और दूसरी होती है Numbering list

Bullet list में आपको किसी भी Item के पहले Bullet दिखाई देगा और वहीं Numbering list में आपको Item से पहले Numbers दिखाई देते हैं।

आइये देखते हैं कि List create कैसे करते हैं –

List बनाने के लिए भी आपको Ribbon में जाना होगा। Ribbon में आपको Paragraph वाले Section में जाना होगा। उसमें आपको 2 Types दिखाई देंगे।

आपको दोनों में से किसी एक को Select करना है। बस इसके बाद आप अपनी List को आसानी से Create कर सकते हैं।

List में अगर आप कोई New item add करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Enter को Press करना है, वहीं अगर आप List को End करना चाहते हैं तो आपको Double enter press करना है।

किसी भी Document को MS word में कैसे Save करें?

अगर आप भी अपना Document save करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको MS word के Left corner में दिए गए File option पर जाना होगा।

इस पर जैसे ही आप Click करेंगे, आपके सामने बहुत सारे Options आ जाएंगे जिसमें से एक Option ‘Save as’ का भी होगा।

बस आपको इसी पर Click करना है और फिर Computer select करके Browse पर Click करना है। लीजिए हो गया आपका Document save, तो है न Document save करना काफी आसान?

MS word की मांग;-

आजकल इसकी बहुत ज्यादा मांग है। बहुत सारी ऐसी कम्पनियां हैं जो अपने Employee में बस MS office suite की ही मांग करती हैं।

अगर आपको MS office suite के बारे में जानकारी नहीं है तो आप उस कम्पनी में काम कर ही नहीं सकते हैं।

कंप्यूटर में Typing, mailing तथा Data entry आदि जैसे कामों के लिए आपको MS word को सीखना ही होगा।

अगर आपको पहले से ही इसकी जानकारी है तो कोई दिक्कत नहीं है, मगर अगर आपको इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है तो तुरंत इसको सीखने की तैयारी कर लीजिए अन्यथा आपको अच्छी खासी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

तो दोस्तों ये थी MS word से जुड़ी सारी जानकारी। अब आप सब समझ ही गए होंगे कि ये आखिर क्या है और आप किस तरह से इसको सीख सकते हैं।

जिस तरह से आज के समय मे कंप्यूटर की मांग बढ़ रही है, उसको देखते हुए आपको इसकी जानकारी होना आवश्यक है।

हर Field में Data entry, mailing आदि की ज़रूरत पड़ती ही है। इसीलिए बिना देर किए जल्द से जल्द MS office suite package में आने वाली सारी चीजों को सीख लीजिए। उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आई होगी।


संबंधित लेख :


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!