Computer

HDMI केबल क्या होता है?

केबल भी दोस्तों बहुत तरह की होती है। हम आप मुश्किल से एक आद केबल के बारे में जानते होंगे। वहीं अगर आप किसी Electrician के पास जाएंगे न तो आपको हज़ारों केबल के नाम कुछ सेकण्ड्स में गिना देगा।

आज हम आपसे एक केबल के बारे में ही बात करेंगे। इस प्रकार की केबल को HDMI के नाम से जाना जाता है।

अक्सर आप सभी ने ध्यान दिया होगा HDMI Port पर। जब आपने इसको देखा होगा तब आपके दिमाग मे सबसे पहले यही आया होगा कि आखिर ये किस काम का है? इसे लगाने की ज़रूरत क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमें इन सवालों के जवाब को जानना ही है तो सब्से पहले हमें HDMI केबल के बारे में जानने होगा। जब आप केबल के बारे में जान लेंगे उसके बाद फिर हमें HDMI Port को जानने में आसानी रहेगी। आइये फिर शुरू करते हैं। 

क्या है HDMI?

दोस्तों टीवी तो हर घर में होता है। ये मनोरंजन का एक बहुत बड़ा साधन है। अगर पहले की बात करें तो शायद आपको याद हो कि टीवी में आप Set top box को Connect करने के 3  अलग अलग कलर की केबल का इस्तेमाल करते थे।

इन केबल के कलर लाल, सफेद और पीले होते थे, है न? उस टाइम भी जब इनको आपको Connect करना पड़ता था तो बड़ी गुस्सा सी आती थी। ये बहुत झंझटों से भरा हुआ काम होता था। इसके साथ ही ये खराब भी बहुत जल्दी होते थे।

अब इसी समस्या से बचने के लिए इसको Update कर दिया गया है और HDMI केबल को लाया गया है। अब आप HDMI केबल से अपनी टीवी को Set top box से Connect कर सकते हैं। 

 

दोस्तों एओ जमाना अब जा चुका है जब 3 तरह की केबल को आपको जोड़ना पड़ता था। अक्सर केबल Set top box में ही रह जाती थी।

मतलब जब आप केबल को Set top box से बाहर निकालते थे तो होता था न कि जल्दबाजी में निकालने की वजह से केबल के आगे का हिस्सा उसी में फंस जाता है जिससे बड़ी दिक्कत हो जाती है।

अब Technology की वजह से आपको तीन केबल को इस्तेमाल करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप Single केबल से भी अब Connection पा सकते हैं। इसमें आपकी मदद HDMI केबल ही करती है।

इसकी Full form high definition multimedia interface होती है।

आजकल इसी का इस्तेमाल सब जगह किया ही जा रहा है। ये एक प्रकार का तकनीकी युक्त तारों का ही एक बंडल होता है।

इसकी मदद से हम Information एक Medium से दूसरे Medium में भेज सकते हैं। इसको आप लोग Ethernet channel भी कह सकते हैं। 

 

लगभग आज हर टीवी में HDMI port का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका काम होता है Monitor तक Digital format में Audio और Video signals को भेजना।

दोस्तों आजकल हर Video hd format में या फिर 4K में बनती है। ऐसे में आप भी यही चाहते हैं कि आप इन्हें इसी Format में ही टीवी पर देखें। इनकी Quality खराब न हो। ऐसे में इनकी Quality को Maintain रखने में HDMI ही सहायक होता है।

 

इसे भी जाने :

हाई डेफ़िनेशन मीडिया इंटरफ़ेस

HDMI cables vs Component cables

HDMI केबल का काम क्या होता है?

अभी हम आपको पुराने टीवी के उन तीन तारों के बारे में बताया न। उन तारों का काम यही होता था कि वो Audio और Video signals को आपके Monitor तक पहुंचाते थे।

जैसे जैसे टाइम बीतता गया वैसे वैसे टीवी में भी Variations आते गए। अब उन तीन तारों की जगह एक ही तार ने ले ली है और वही होता है HDMI, इसका काम बहु यही होता है कि ये Video और Audio signals को आपके Monitor तक पहुंचाता है।

HDMI, बहुत ज्यादा High speed होते हैं। ये 100 mbps की तेज रफ्तार से बाई डायरेक्शनल काम कर लेते हैं। यही वज़ह है जो आप High qualities video और audio को आसानी से बिना रुके देखते हैं। 

 

HDMI केबल काम कैसे करती है?

इस केबल के जरिए जो भी Signals आते हैं वो एक Device से दूसरे Device तक Digital format में भेजे जाते हैं। ये Audio और Video signals दोनों को एक साथ ही Carry करते हैं।

इन्हें लगाने से इस बात से आप आज़ाद रहते हैं कि आपको तारों से नहीं खेलना होता है जो कि सच मे बहुत झंझटी काम होता है। इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। इसके साथ ही इसका Size भी काफी छोटा होता है। 

 

इसमें 19 अलग अलग तार होते हैं और ये सभी एक Connector से जुड़े हुए रहते हैं। दूसरी केबल की तुलना में ये केबल Digital signal transfer को High speed के साथ करती है।

 

HDMI केबल के Types;-

दोस्तों इन केबल को इनकी Speed के हिसाब से बांटा गया है। ये 2 तरह की होती है। इनके दोनों Types को हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

Standard केबल- इसका इस्तेमाल हर कोई करता है। ये बहुत ही Common केबल होती है। इसकी Speed भी काफी कम होती है।इसकी Pixel speed 75 Mhz है और इसकी Bandwidth 2.23Gbps है। इस तरह की केबल में आप 1080i Signal बिना किसी परेशानी के Transfer कर सकते है।

◆ High speed केबल- इस तरह की केबल को Category 2 HDMI केबल भी कहा जाता है। ये High speed केबल होती है। इस Type की केबल की Pixel speed 340 Mhz और Bandwidth 10.2Gbps होती है। इस केबल से आप 1440p और WQXGA Resolution के Signal को बिना किसी परेशानी के Transfer कर सकते है।

 

HDMI केबल के फायदे;-

वैसे तो आप जैसे जैसे इन्हें इस्तेमाल करेंगे इनके फायदे के बारे में समझ जाएंगे। फिर भी इसके कुछ फायदे हम आपको बताने जा रहे हैं-

◆ इसमें किसी भी प्रकार के कोई Converter का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इससे फायदा ये होता है कि Video की Quality में कोई दिक्कत नहीं आती है। आप Video को उसकी Original quality में ही देख पाते हैं। 

◆ इसमें सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसमें 2 Way communication होता है। ये अपने आप दोनों तरफ से Configuration कर लेती है। इसके बाद आपको फिर दूसरी कोई Setting करने की भी ज़रूरत नहीं होती है। 

◆ इसमें Communication बहुत ही Safe होता है। आप Authorized device तक ही अपने Signals को Transfer कर सकते हैं। इससे ये होता है कि आप Copy और Pirate content tap से बच सकते हैं।

◆ इसमें आपको बहुत सारी केबल के साथ अपना दिमाग भी नहीं लगाना पड़ता है। बस एक केबल लगाना होता है और आपका काम Done हो जाता है।

◆ ये काफी तरह के Audio और Video format को Support करता है।  इसमें आप  Standard stereo, channel surround sound आदि जैसे Functions को उपयोग कर सकते हैं।

◆ जब आप 3 कलर की केबल का इस्तेमाल करते हैं तो Video quality में Disturbance आ जाती है। जबकि HDMI केबल से Full HD Content transfer होता है जिससे Video quality सही रहती है।

 

HDMI केबल के नुकसान;-

इसके फायदे के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी है जो कि निम्न हैं-

◆ Normal केबल के मुकाबले ये केबल काफी महंगी होती है। यही कारण है कि इन्हें ज्यादा लंबी दूर तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

◆ कभी कभार आप चाहते हैं कि अलग अलग जगह पर आप इसका इस्तेमाल करें। मगर अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि अलग जगह पर Application को Run करने में इसमें काफी दिक्कतें आती हैं।

◆ इसकी वजह से Display को आने में काफी टाइम लग जाता है। यही कारण है कि कभी कभी Blank screen या फिर Screen error जैसी दिक्कत पैदा हो जाती है।

◆ इसकी लंबाई काफी कम होती है जो कि सबसे ज्यादा दिक्कत वाली बात है। आपको ये 35 मीटर से ज्यादा लंबी नहीं मिलती है। बहुत ज्यादा दूरी के लिए ये नहीं बनी होती है।

◆ आप इसको लंबी दूरी के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको Amplifiers, switches आदि का इस्तेमाल करना ही पड़ता है।

 

दोस्तों तो ये थी HDMI केबल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बात। अब तो आप सब समझ ही गए होंगे कि ये होती क्या है और इनका काम क्या है।

आजकल सब कुछ Advance हो गया है तो ऐसे में 3 अलग अलग रंग की केबल की जगह बस आपको एक ही केबल को इस्तेमाल करना पड़ता है। यही सबसे बड़ा Advantage है।

Related Articles :

मदर बोर्ड क्या होता है

WiFi Extender क्या होता है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!