Computerकंप्यूटर

मदर बोर्ड क्या होता है, मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है?

मदर बोर्ड क्या होता है, मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है?

दोस्तों आज के इस पोस्ट के जरिये हम जानेंगे कि मदर बोर्ड क्या होता है, मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है? और यह कंप्यूटर में कैसे काम करता है।

कंप्यूटर आज के समय आज आम जरुरत की चीज बन गया है। और आज के समय में अधिकांश घरो में कंप्यूटर होना आम बात है।

लेकिन कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट्स कंप्यूटर को कैसे चलाते है इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है।

आज हम आपको कंप्यूटर के बहुत ही जरुरी पार्ट मदरबोर्ड के बारे में बताएंगे।

मदर बोर्ड क्या है, मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है,  और यह कंप्यूटर में कैसे काम करता है इन सभी बातों के बारे में हम जानेंगे।

मदर बोर्ड क्या होता है ?

जैसा की हमारे घरों में मौजूद डेस्कटॉप कंप्यूटर में हम देखते है की एक तो कंप्यूटर की स्क्रीन होती है जिस पर हम जो भी काम करते है उसका आउटपुट दिखाई देता है और उसके साथ ही जुड़ा होता है CPU जिसका मतलब होता Central Process Unit।

CPU का काम हमारे कंप्यूटर की पूरी प्रोसेस करके हमने जो कमांड दी है उसके अनुसार आउटपुट देना है।

CPU में मदरबोर्ड एक बैक बोन की तरह काम करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मदरबोर्ड एक सर्किट बोर्ड होता है जिसमे Computer के सभी पार्ट जैसे hard drive, processor, ram, mouse, keyboard, speaker आदि को कनेक्टरों, सॉकेट और केबल के जरिये आपस में जोड़ता है।

मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है ?

समय बदलने के साथ साथ मदरबोर्ड के डिजाइन में परिवर्तन आता रहा है।

आज के समय में बहुत ही उन्नत मदरबोर्ड आने लगे है।

वैसे तो बहुत प्रकार के मदरबोर्ड आते है लेकिन उनमे से कुछ मुख्य मुख्य मदरबोर्ड के बारे में जान लेते है।

AT (Advance Technology) मदरबोर्ड :

यह सबसे शुरुआती मदरबोर्ड है उस समय यह एक बिलकुल नई टेक्नोलॉजी थी इस वजह से इसे advance technology का नाम दिया गया था।

80 के दशक में यह एक बहुत ही प्रचलित मदरबोर्ड था।

इस मदरबोर्ड को उस समय के 286,386 और 486  प्रोसेसर के लिए बनाया गया था।

ATX:

समय के साथ टेक्नोलॉजी में और सुधार होता गया और 90 के दशक आते आते  ATX यानि की Advanced Technology Extended मदरबोर्ड आये। और तब से अब तक इनका उपयोग हो रहा है।

आज के समय के एडवांस प्रोसेसर के लिए भी ये बिलकुल अनुकूल है और साथ ही साथ इनमें निरंतर सुधार किया जा रहा है।

LPX यानि की Low Profile Extended मदरबोर्ड:

इस तरह के मदरबोर्ड काफी छोटे और कम पॉवर वाले होते है और इनका उपयोग रैम, ग्राफिक कार्ड में उपयोग किया जाता है।

इनके अलावा और भी कई तरह के मदरबोर्ड होते है लेकिन वो अधिक प्रचलन में नहीं है।

आइये जानते है मदरबोर्ड किन किन चीजों से जुड़ा हुआ होता है

  • प्रोसेसर सॉकेट (Processor Socket)

यह मदरबोर्ड का सबसे मुख्य भाग होता है।

इस सॉकेट में प्रोसेसर को लगाया जाता है जो की सारी प्रोसेस को नियंत्रित करता है।

यह सबसे बिच में होता है और यह प्रोसेसर ठंडा रहे इसके लिए भी मदरबोर्ड में सॉकेट लगा होता है।

  • Ram Memory Slot

अधिकतर मदरबोर्ड में रेम के लिए दो स्लॉट तक  दिए होते है।

लेकिन अगर आपकी जरुरत अधिक है तो आपको अधिक रैम स्लॉट वाले मदरबोर्ड भी बाजार में उपलब्ध होते है।

इस सॉकेट में रैम को लगाया जाता है। जितनी अधिक जीबी की रैम होती है उतना कंप्यूटर तेजी से काम करता है।

  • Storage Connector

इसमें कंप्यूटर की मेमोरी यानि के हार्ड डिस्क को जोड़ने के लिए कनेक्टर दिए हुए होते है।

  • Key Board और Mouse Connectors

आजकल तो कीबोर्ड और माउस USB पोर्ट वाले आ गए है लेकिन आज भी कई अधिकांश मदरबोर्ड में  कीबोर्ड और माउस के लिए PS 2 पोर्ट दिए होते है जो जो की माउस और कीबोर्ड को जोड़ने के काम आते है।

  • USB Port

इस पोर्ट में आप पेन ड्राइव, माउस और कीबोर्ड जैसे पार्ट्स को जोड़ पाते है।

इनके अलावा अगर आप अपने मोबाइल को भी कंप्यूटर से कनेक्ट करना चाहते है तो USB PORT से केबल जोड़कर अपने मोबाइल को कनेक्ट कर सकते है।

  • Network Port

इसके जरिये आप अपने कंप्यूटर को वायर के जरिये इंटरनेट राउटर से जोड़ पाते है और कंप्यूटर में इंटरनेट चला पाते है।

  • Expense Slot

मदरबोर्ड में अलग से स्लॉट भी दिए जाते है जिनमे आप चाहे तो ग्राफिक कार्ड और साउंड कार्ड को जोड़ सकते है।

तो अब आप जान ही चुके है की मदर बोर्ड क्या है, मदर बोर्ड के कितने प्रकार होते है,  और यह कंप्यूटर में कैसे काम करता है।

अगर आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करें। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।

Related posts:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
ComputeriOSMicrosoftWindows 10कंप्यूटर

Operating System के Types क्या हैं? (Windows vs Linux vs iOS)

Operating System के Types क्या हैं? (Windows vs Linux vs iOS)…
Read more
ComputerMicrosoft

Windows 11 Download

Windows 11 Download : Windows 10 से तो आप सभी बखूबी वाकिफ…
Read more
ComputerMicrosoft

Windows 11 Features

Windows 11 features : ये तो PC users के लिए बेहद खुशखबर�…
Read more

5 Comments

Comments are closed.
error: Content is protected !!