YouTube

YouTube Premium क्या है?

YouTube Premium क्या है?

YouTube से तो हम सब बहुत अच्छे से परिचित हैं। YouTube ने हमारी Life को बहुत आसान बना दिया है। दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि YouTube Premium क्या है?

अब आपको कोई भी समस्या हो आप सबसे पहले YouTube में ही जाकर Search करते हैं और YouTube ने भी लोगों की ज़रूरतों को बखूबी जाना है। YouTube से बहुत से लोगों की रोजी रोटी चल रही है।

YouTube बहुत अच्छा कमाई का जरिया बन चुका है लाखों लोगों के लिए, ये सिर्फ India में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिस चीज़ में आपका Interest है आप उस चीज़ का बस एक Video बनाकर YouTube पर Upload कर दीजिए और धीरे धीरे आप Popular हो जाएंगे।

YouTube हर तरह से आपके लिए बेहतर है। आप इससे चाहें तो कमाई कर सकते हैं और जब भी आपको कोई भी समस्या आ रही हो आप Video देखकर समस्या का Solution भी पा सकते हैं।

मैं किसी और का Example क्यों दूँ, मैं अपनी ही बात बताता हूँ, मुझे एक बार खाना बनाने में कोई दिक्कत आई और फिर मैंने झट से YouTube Open किया और Solution मेरे सामने था। ऐसे ही YouTube लाखों लोगों का दोस्त बना हुआ है।

YouTube को तो हम सब सालों से Use करते आ रहे हैं मगर YouTube premium से अभी हम सब परिचित नहीं है। YouTube premium के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इस Article के जरिए YouTube premium के बारे में ही बताएंगे।

YouTube Premium क्या है?

दोस्तों YouTube premium आप सबके फेवरेट App YouTube की ही एक खास Service है।

YouTube ने इसे कुछ सालों पहले Launch किया था और तब इसे YouTube red नाम से Launch किया गया था मगर अब इसका नाम YouTube premium कर दिया गया है।

YouTube premium पर आप YouTube के सारे Videos देख सकते हैं तथा इसके साथ ही जो भी YouTube के Original show और Movies हैं आप उन्हें भी YouTube premium पर Access कर सकते हैं। ये तो कुछ भी नहीं है।

YouTube premium पर आपको बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं।

YouTube premium को कैसे Use करें?

YouTube premium को Use करना बहुत आसान है। आपको YouTube premium को Use करने के लिए इसका Subscription लेना पड़ेगा।

YouTube premium का Subscription लेने के लिए आप सबसे पहले अपना YouTube open करें। YouTube open करने पर आपको जहां पर आपकी फोटो दिखाई दे वहां पर Click करना है।

जैसे ही आप उस पर Click करेंगे आपको एक Paid membership का Option नज़र आएगा, आपको उसी Option पर Tap करना है।

इस पर Click करते ही आपके सामने दो Option YouTube premium तथा YouTube music के आएंगे। आपको यहां पर YouTube premium को Select करना है।

इसके बाद आपको YouTube premium के अंतर्गत भी Plan को Select करना है। फिर आप जो भी Plan खरीदना चाहते हैं उसको Select करिए और Debit या Credit card से Payment कर के Plan का आनंद लीजिए।

YouTube premium के अंतर्गत Plans:

YouTube premium के अंतर्गत आपको निम्न Plans देखने को मिलेंगे –

 YouTube premium single plan:  इस YouTube premium plan के अन्तर्ग सिर्फ एक ही व्यक्ति इस Use कर सकता है और इसका Price 129 रुपये Per month होता है।

YouTube premium family plan: इस Plan के अंतर्गत कई लोग एक साथ YouTube premium का मज़ा ले सकते हैं। इसका Price 189 रुपये Per month रहता है।

 YouTube premium student plan: इस Plan का Use करने के लिए आपका Verification किया जाता है और उसके बाद ही आपको YouTube premium की Membership दी जाती है। इसका जो Price है वो 79 रुपये Per month है।

YouTube premium की Membership को Cancel कैसे करें?

कभी कभी हम किसी चीज़ की जल्दबाजी में Membership तो ले लेते हैं मगर बाद में हम उससे ऊब जाते हैं और Membership को Cancel करना चाहते हैं।

ऐसे ही अगर आप  YouTube premium की Membership को Cancel करना चाहते हैं।

आपको YouTube premium के Membership page पर जाना होगा और वहां जाकर आप बहुत ही आसानी से अपनी YouTube premium की Membership को Cancel कर सकते हैं।

YouTube premium के फायदे:

अगर आप किसी भी चीज़ की Membership लेते हैं तो वो निःसन्देह आपके लिए फायदेमंद रहती है है।

आइये इसके के फायदों पर भी एक नज़र डाल लेते हैं।

◆ YouTube premium पर बिना किसी Ad के Video देख सकते हैं।

◆ YouTube premium का Subscription लेने के बाद आप सबको 1 Month का Free trial भी दिया जाता है।

◆ इसमें आप किसी भी Video को Download करके बाद में देख सकते हैं। YouTube की Downloaded videos App पर भी Download होती हैं Phone पर नहीं इसीलिए आप इन Videos को Share नहीं कर सकते हैं।

◆ YouTube premium का जब आप Subscription ले लेते हैं तो आप Background में भी YouTube चला सकते हैं। यानी एक पंथ दो काज कर सकते हैं।

◆ इसका Subscription लेने के बाद आपको YouTube की Original movies देखने के लिए कोई भी Extra charge नहीं देना पड़ता है और साथ ही आप Free में Music भी सुन सकते हैं।

◆ इन सबके साथ आप YouTube premium पर YouTube gaming, YouTube music तथा YouTube kids का भी Free में आनन्द उठा सकते हैं।

YouTube premium को Free में कैसे Access करें?

बहुत से लोग चाहते हैं कि वो बिना किसी Ad के और बिना किसी झंझट के YouTube videos का मज़ा ले सकें और इसके लिए वो कोई भी Charge देना नहीं चाहते हैं।

तो दोस्तों हम आपको एक चीज़ बता दें कि आप बिना किसी Charge के YouTube को Free में Access नहीं कर सकते हैं।

अगर आप सस्ते में निपटना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप कई लोगों के साथ मिलकर YouTube premium का  Family Subscription ले लें और फिर आराम से YouTube videos को Enjoy करें।

मगर हां Free में आप YouTube premium का Use नहीं कर सकते हैं।

तो दोस्तों आप सब अब जान ही गए होंगे कि YouTube premium क्या है और इसका Use कैसे किया जाता है।

साथ ही साथ आप ये भी जान ही गए हैं कि YouTube premium का Subscription कैसे लेना है।

दोस्तों आप YouTube premium का Subscription ले लीजिए क्योंकि ये आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

आप बिना Ads के Videos देख पाएंगे और साथ ही Background में  यानी कि अगर आप कोई और App Use कर रहे हैं तो उसका Use करते करते भी आप YouTube को Enjoy कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!