Android

Top 5G Smartphones in India

Top 5G Smartphones in India

Top 5G Smartphones in India : अभी तक लोग 4g का उपयोग कर रहे थे, लेकिन वो कहते हैं न कि जितना मिलता है उतना कम ही लगता है। इसीलिए आए दिन लोगों की ज़िंदगी को थोड़ा आसान बनाने के लिए चीज़ों को Modify और Invent किया जाता है।

अब देखिए न Windows के भी Latest versions market में आ रहे हैं, जिससे जो भी पिछले Versions में कमियां रह गई हों, उनको सुधारा जा सके और Users को बेहतर चीज़ उपलब्ध कराई जा सके। इसी तरह से अब 4g के बाद बारी आई है 5g की।

5g को India में अब काफी लोकप्रिय बनाया जा रहा है। जिससे हर कोई एक High speed internet का इस्तेमाल कर सके और बस कुछ ही सेकण्ड्स के अंदर जो जानकारी व्यक्ति को चाहिए, वो प्राप्त कर सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर बात करें 5g की तो ये एक Latest cellular broadband तकनीक है। इसको PC, laptops, smartphones और Smartwatches के लिए खास Design किया गया है ताकि High speed data मिल सके।

इसकी Speed की अगर बात की जाए तो ये 4g की Speed से बहुत ज्यादा है। इसकी जो अनुमानित Speed है वो लगभग 20gbps है।

अगर कोरोना का साया न होता तो शायद आज भारत मे 5g का काफी विस्तार हो गया होता लेकिन कोरोना के चलते इसको अपनी पहुंच बनाने में काफी देर लग रही है। इसकी Testing काफी जोरों शोरों से चल रही है।

उम्मीद है कि जैसे ही ये Start होगा वैसे ही इसको Support करने वाले Devices की मांग भी काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में ये जानना हम सभी के लिए बेहद ज़रूरी है कि India में अभी ऐसे कौन से Smartphones हैं जो 5g को Support करते हैं।

आज इस Article में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें हम आप सभी को बताएंगे कि India के Top 5g Smartphones कौन से हैं।

अब आने वाले दिनों में आपको 5g फ़ोन्स तो लेने ही होंगे। इसीलिए अभी से इनके बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। आइये फिर एक नज़र डाल ही लेते हैं।

5g के क्या फायदे हैं?

सबसे पहले हम सभी के लिए ये जानना बेहद आवश्यक है कि आखिर जिस 5g की हम आप से अभी तक बात करते आए हैं उसके फायदे क्या हैं। तो दोस्तों इसके जो फायदे हैं वो निम्न हैं –

◆ Fast internet speed- इसकी जरूरत तो आज हर किसी को है। Video conference के दौरान अगर Internet slow है तो आप कहते कुछ हैं और सामने वाला समझता कुछ है। ऐसे में आपका Impression बनने की जगह बिगड़ जाता है।

कई बार आप Study कर रहे होते हैं तो भी Low internet speed की वजह से आप Study नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही बहुत सारे उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे। इसीलिए ज़रूरी है एक Fast internet speed का होना। ये आपको 5g में देखने को मिलेगी।

◆ ज्यादा Bandwidth- Bandwidth ऐसे लोगों के लिए जो एक समय में काफी सारे काम करते हैं। जैसे कि Video भी देखते हैं, Social media भी चला रहे हैं, कोई File भी Download कर रहे हैं। ऐसे में अगर Bandwidth ज्यादा नहीं होगी तो आपका फोन ठीक तरह से काम नहीं करेगा।

5g में आपको Bandwidth ज्यादा मिलेगी जिसकी वजह से आप बिना रुके कई काम एक साथ कर पाएंगे।

◆ Low लेटेंसी- इससे लेटेंसी Low हो जाएगी। आप 5G mm wave में 1ms से भी कम लेटेंसी प्राप्त कर सकते हैं। इससे Self driving car और Robotics जैसी Applications का भी आप इस्तेमाल कर पाएंगे। 

अब जानते हैं Smartphones के बारे में।

Top 5g Smartphones in India;-

10,000 से लेकर 25,000 के बीच उपलब्ध होने वाले 5g Smartphones –

  1. Samsung galaxy M42 5G – Samsung की M series के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। ये कम Range में आपको बेहतर चीज़ उपलब्ध कराता है। Samsung की M series का Smartphone M42, 5g को Support करता है और काफी ज्यादा किफायती दाम में उपलब्ध है। एक तरह से आप कह सकते हैं Best in budget, बात करें फोन की कीमत की तो इसकी कीमत करीब 22,000 रुपये है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गयी है। साथ ही 6.6-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले, Snapdragon 750G चिपसेट, 128GB Storage, 6GB/ 8GB RAM आपको इसमें देखने को मिलती है। इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और Quad rear कैमरा Set up दिया गया है जिससे आप बेहतरीन Picture click कर सकते हैं।

 

  1. OnePlus Nord CE 5G- 5g Smartphones की Range में ये भी काफी सही फोन है। कम कीमत में ये काफी बेहतर है। ये Budget friendly है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है। इसमें आपको बेहतरीन Features देखने को मिलेंगे। इसमें जो Storage दिया गया है वो 12GB RAM और 256GB तक का दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा 16MP का है और वहीं दूसरी तरफ पीछे आपको 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का Wide angle lens तथा 2MP का Depth sensor दिया गया है। इस फोन में आपको 30W की Fast charging देखने को मिलेगी। इसकी जो Battery है वो 4500mAh की है।

 

  1. Realme 8 5G- सबसे सस्ता 5g फोन यही है। Realme के फोन्स तो वैसे भी काफी बेहतर हैं। Realme 8 को अप्रैल 2021 में Launch किया गया है और इसकी कीमत जानने के बाद आप सभी दंग रह जाएंगे। क्योंकि इतने सस्ते में आपको कोई भी 5g फोन देखने को नहीं मिलेगा। इसकी कीमत महज 13,999 रुपये है। इसमें आपको 5000mAh बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही 2.2 GHz MediaTek Dimensity 700 5G चिपसेट है और साथ में 64GB / 128GB Storage भी इसमें आपको मिलेगा। यहां आपको 48 MP + 2 MP + 2 MP का Triple कैमरा Set up देखने को मिलेगा और इसमें 16MP का Front कैमरा भी मिलेगा। सस्ते में बेहतरीन फोन का ये Best option है।

25,000 से 50,000 के बीच उपलब्ध होने वाले 5g Smartphones-

  1. Samsung galaxy S20 FE 5g – FE variant को Samsung कंपनी के द्वारा पिछले साल ही Launch किया गया था। इसमें आपको 5g के साथ काफी बेहतर Features आपको देखने को मिलेंगे। इसमें आपको 4500mAh बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें आपको 6.5 इंच की full HD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 865 चिपसेट, 8GB की RAM, 128GB Storage देखने को मिलेगा। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और Triple rear कैमरे भी दिए गए हैं। इसमें आपको Headphone jack, fingerprint sensor तथा Face unlock जैसे सारे ही बेहतरीन Features देखने को मिलेंगे।

 

  1. OnePlus Nord 2 – जो पिछले साल OnePlus के Nord फोन्स launch हुए थे ये फोन उसी का थोड़ा सा Modified version है। अगर बात करें इसके Price range की तो इसकी शुरुआत 27,999 से शुरू हो जाती है। इसमें 65W की Fast charging दी गई है। साथ ही 4500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 8GB RAM और 128 GB storage प्रदान किया गया है। इसमें Triple rear कैमरे दिए गए हैं। इसमें आपको Micro SD card support नहीं मिलेगा।

 

  1. Realme GT master edition 5g – इसको अगस्त में Launch किया गया है। इस फोन को जापानी कंपनी के साथ मिलकर Design किया गया है। इसमें 6.43 इंच Super AMOLED Display दी गई है। ये Smartphone आपको Snapdragon 778G चिप, 8GB RAM और 256GB Internal storage के साथ मिलेगा। इसमें आपको 65W की Fast charging भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 4300mAh बैटरी भी दी गई है। इसमें पंचहोल Design का 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Triple rear कैमरा Set up भी दिया गया है। अगर बात करें इसके Price की तो वो 35,000 तक है।

 

  1. Oppo Reno6 Pro 5G – इसमें आपको Full hd और High resolution मिलने वाला है। Reno 6 Pro 5G, Snapdragon 870 चिप पर चलता है और इसके साथ ही इसमें 8GB की RAM और 128GB की Storage मिलती है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 65W की Fast charging भी दी गई है। 

 

50,000 से ऊपर के 5g Smartphones –

  1. Samsung galaxy S21 Series – इस Series के अंदर 3 ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो 5g को Support करते हैं। इसमें शामिल होने वाले स्मार्टफोन्स Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra हैं। इसमें आपको 4000mAh, 4800mAh और 5000mAh बैटरी प्रदान की गई है। तीनों ही Smartphones में Snapdragon 888 आपको मिलेगा और LPDDR5 RAM भी इन सब में दी गयी है और साथ ही 512GB तक की Storage ही मिलने वाली है। जो Galaxy S21 और S21+ हैं उसमें आपको 12MP+12MP+64MP Triple कैमरे और S21 Ultra में 108MP+ 12MP+10MP+10MP Quad कैमरे देखने को मिलेंगे। ये Wireless charging को ही Support करता है और इसीलिए ये और भी ज्यादा बेहतर है।

 

  1. Iphone 12 Series – अब Premium फोन्स में तो Iphone का नाम आना तय ही है। Iphone 12 series में iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max हैं ऐसे फोन हैं जो 5g को Support करते हैं। इन सारे ही फोन्स में आप सभी को Apple का A14 Bionic चिपसेट और OLED पैनल मिलेगा। ये सच में बेहतर फोन्स हैं।

 

  1. OnePlus 9 Pro – ये काफी Premium स्मार्टफोन है जिसमें आपको 5g Support देखने को मिलेगा। अगर आपको ये फोन चाहिए तो आप इसको Amazon से Purchase कर सकते हैं। इसमें आपको फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। OnePlus 9 Pro में 12GB LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 Storage भी आपको मिल जाएगी। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा और 48MP का Quad कैमरा दिया है। ये फोन 5g स्मार्टफोन्स की Category में काफी बेहतरीन फोन है।

 

  1. Mi 11 Ultra – Mi 11 Ultra को अप्रैल में ही Launch किया गया है। इसमें 5000 mAh बैटरी आपको मिलती है। इसके साथ ही इसमें Wired और Wireless दोनों तरह की Charging की सुविधा प्रदान की गई है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट और Adreno 660 GPU के साथ उपलब्ध हैं। आप चाहें तो इसको Amazon से आसानी से खरीद सकते हैं। इसमें 20MP का Front कैमरा और Triple rear कैमरा भी दिया गया है। अन्य Premium फोन के मुकाबले ये काफी सस्ता और बेहतर Features वाला 5g स्मार्टफोन है।

दोस्तों तो ये थे 2021 के India के Top 5g स्मार्टफोन्स। अब आप ऊपर बताए गए फोन में से अपने Budget के हिसाब से कोई भी फोन Select कर सकते हैं और आराम से 5g का लुत्फ उठा सकते हैं।

जैसे जैसे मांग बढ़ती जा रही है वैसे ही वैसे 5g की भी लोकप्रियता भी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में आपको 5g Smartphones में और भी Variations देखने को मिल जाएंगे।


सम्बंधित लेख :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
Android

जानिए 5G टेक्नोलॉजी क्या है, और ये दूसरे नेटवर्क से कितना अलग होगा

जानिए 5G टेक्नोलॉजी क्या है, और ये दूसरे…
Read more
error: Content is protected !!