X
    Categories: Android

WiFi क्या होता है, WiFi कैसे काम करता है?

WiFi क्या होता है, WiFi कैसे काम करता है? किस टेक्नोलॉजी का उपयोग इसको चलाने के लिए किया जाता है, इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है।

आज WiFi सबसे अधिक प्रचलन में आने वाले शब्दों में से एक है।

WiFi का  उपयोग इंटरनेट के लिए किया जाता है और साथ ही डेटा शेयरिंग के लिए भी किया जाता है।

WiFi क्या होता है ?

WiFi की फुल फॉर्म है wireless fidelity

इसके नाम से WiFi एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमे रेडियो तरंगो के उपयोग से नेटवर्क को कनेक्ट किया जाता है।

यह एक तार रहित नेटवर्किंग सुविधा है जिसे की Wireless local erea network के नाम से जाना जाता है।

WiFi के लिए हॉटस्पॉट के लिए एक  राउटर डिवाइस होता है।

जिससे की कंप्यूटर मोबाइल लैपटॉप और टेबलेट को कनेक्ट किया जाता है और इस तरह इनमें इंटरनेट चलाया जाता है।

WiFi  कैसे काम करता है ?

WiFi दो डिवाइस को बिना तार के Radio frequency के जरिये एक दूसरे से जोड़ता है।

जिसके लिए वह 2.4GHz  से 5.0 GHz  पर  frequency पर निर्धारित करता है ।

और इसका निर्धारण डेटा की साइज पर निर्भर करता है।

वायरलेस नेटवर्क के लिए इंटरनेट की केबल आकर राउटर से  जुड़ती है।

यह एक वायरलेस डिवाइस होता है जो की अपनी Radio frequency से घर या ऑफिस में मौजद सभी डिवाइस में WiFi ऑप्शन ऑन करने पर उस डिवाइस का सिग्नल दिखता है।

उससे कनेक्ट करने पर आपका डिवाइस उस WiFi से कनेक्ट हो जाता है।

और बिना तार के आप WiFi से जुड़कर इंटरनेट चला सकते  है।

WiFi के लाभ:

WiFi का उपयोग अधिक सुविधाजनक होता है। और बिना तार के जंजाल के ऑफिस और घर के किसी भी कोने पर आप आराम से इसका उपयोग कर सकते है।

WiFi  में कोई वायर नहीं होता इस वजह से वायर टूटने से इंटरनेट के डिसकनेक्ट होने का भी खतरा नहीं रहता है।

और इसके अलावा आप एक ही WiFi से कई डिवाइस को कनेक्ट कर सकते है।

आपके प्राइवेट WiFi का और कोई उपयोग ना कर लें इसके लिए कहे तो आप पासवर्ड भी लगा सकते है, जिससे की और कोई आपके इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पायेगा।

भारत में WiFi

भारतीय रेलवे ने Google के साथ मिलकर पुरे देश के सभी रेलवे स्टेशन को WiFi करने का लक्ष्य रखा है।

जिसके तहत सभी रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में WiFi की सुविधा दी जा रही है।

यह भारत सरकार का पायलट प्रोजेक्ट है जिसकी देश विदेश में काफी तारीफ भी की गयी है।

इनके अलावा आजकल कई शहरो में भी कुछ स्थानों पर फ्री WiFi की सुविधा दी जा रही है।

कई शहरो में कॉफी शॉप और मॉल में कस्टमर को अट्रेक्ट करने के लिए भी फ्री WiFi की सुविधा दी जा रही है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर आपको यह पोस्ट WiFi क्या होता है, WiFi कैसे काम करता है, पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।

Related posts:

Satwant Yadav: मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – hindipost.net@gmail.com.