Internet

Wifi extender क्या होता है?

Internet से भी ज्यादा जरूरी है वो है Internet स्पीड, इसके लिए हम लोग न जाने क्या क्या करते हैं।

कई लोग तो Internet speed से परेशान होकर घर में Wifi लगवा लेते हैं मगर इतना सब करने के बावजूद भी लोगों की यही समस्या रहती है कि Speed नहीं आती है। 

कई बार जब आप Online class ले रहे होते हैं, Youtube पर Video देख रहे होते हैं या फिर किसी खास इंसान के साथ Chatting कर रहे होते हैं तभी जो है आपकी Wifi की Speed फुश हो जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब कभी आप मैच देख रहे हों और मान के चलिये कि मैच किसी और का नहीं बल्कि India और Pakistan का हो।

मैच एकदम बेहतरीन मोड़ पर आ चुका हो। 2 बॉल में 4 Run चाहिए हों। तभी आपका Wifi आपको धोखा दे दे। Wifi की Speed तब बेहतर हो जब Game over हो चुका हो। तब तो बहुत गुस्सा आता है न। 

ये समस्या सभी की है दोस्तों। सबका कहना यही है कि जब कुछ ज़रूरी काम कर रहे होते हैं तभी Wifi speed एकदम से उड़ जाती है।

एक बार क्या हुआ मेरे दोस्त और उसकी गर्लफ्रैंड की Chatting चल रही थी। बीच में कुछ ऐसी बात हुई कि दोनों में बहस होने लगी और जैसे ही ये लड़ाई एकदम Peak point पर पहुंची, वैसे ही मेरे दोस्त का Wifi उसको धोखा दे गया।

इधर Wifi ने धोखा दिया और उधर उनकी गर्लफ्रैंड का गुस्सा टाइम पर मैसेज न करने की वजह से और सातवें आसमान पर पहुंच गया था। Wifi के साथ उसकी गर्लफ्रैंड ने भी उसका दिल तोड़ दिया।

यही होता है दोस्तों जब आपके पास एक बेहतरीन Wifi न हो। अक्सर Wifi की Range कम होने से Internet चलाने मे काफी दिक्कत होती है।

कई लोग चाहते हैं कि उनके Wifi signals बेहतर हो जाए और उसकी Range भी बढ़ जाए।

इस समस्या को दूर करने के लिए Wifi extender का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने Wifi signals को बेहतर बना पाते हैं। ये आपके Wifi की signal strength को काफी अच्छा कर देता है।

आज हम इसी के बारे में आप सबको बताएंगे। आइए देखते हैं कि ये कैसे काम करता है।

Wifi extender क्या होता है?

Wifi extender को ही Wifi repeater या फिर Wifi booster के नाम से जाना जाता है।

ये एक तरह का बहुत ही ज्यादा Powerful network device होता है। इसका काम होता है आपके Wifi signals को Repeat करना जिससे उसके Signals को बढ़ाया जा सके।

Wifi extender, device आपके Wifi signals को पहले लेता है यानी कि पहले ये Signals को Receive करता है और उसके बाद उन्हें वहां भेज देता है जहां पर Wifi की Strength बहुत ज्यादा कम होती है।

इस Device को ज्यादातर उन जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है जहां पर Wifi router के Signals बहुत कम होते हैं।

कभी कभी उस तरह के Signals में तो आप Wifi को इस्तेमाल भी नहीं कर पाते हैं। ऐसी जगहों पर आप बिना Wifi repeater के रह ही नहीं सकते हैं।

इस Device की जो सबसे बेहतरीन बात है वो ये है कि ये Signals को Amplify नहीं करता है बल्कि जो Weak signals होते हैं, ये उन्हें Bit by bit copy कर लेता है।

Copy किए हुए Signals से ये Strong signals को Develop करता है। इसका मतलब ये है कि ये Weak signals से Strong signals को Generate करता है।

इससे जो Signals होते हैं वो Long path पर Travel करते हैं जिससे कि Signals की जो Strength हो वो समान रहे।

ये एक 2 Port device होता है। इसको Ethernet network को Establish करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ये OSI layer की 1st layer में होता है। 

कभी कभी Repeaters का और भी दूसरे महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए किया जाता है। जिन्हें Transponders भी कह दिया जाता है। ऐसे में ये Device electric के साथ Light signals को भी Carry करते हैं।


इसे भी जाने…


Wifi extender के Features क्या हैं?

इसका इस्तेमाल Network interconnection के लिए किया जाता है। इसके जो Features हैं वो निम्न हैं-

◆ Signals को Transmit करने से पहले ये उन्हें Regenerate करता है।

◆ ये Transparent होते हैं उन सभी Protocols को जो इनकी ऊपर वाली Layer में Operate होते हैं। ये OSI Model के Physical layer में उपस्थित रहते हैं। 

◆ इनका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि ये Network signals को Receive करते हैं। ये एक LAN terminal cable की मदद से ऐसा कर पाते हैं। उसके बाद Received signals को ये Regenerate करते हैं और फिर उस Signal को ये Transmit कर देते हैं। 

◆ एक LAN implementation पर ये निर्भर करता है कि Repeater की संख्या कितनी होगी।

जब एक repeater का इस्तमाल दो या उससे ज्यादा LAN cables segment में होता है तब इसके लिए उन्हें सभी Cable segments में  समान physical layer protocol में कार्य करना होता है। 

◆ ये एक Network को Construct होने के लिए Permit करता है जिससे कि वो Single, physical तथा Cable segment के Size limit पर Exceed हो सके।

Ethernet में Repeaters का इस्तेमाल;-

इन्हें अब Ethernet में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे एक Efficient signal length मिल जाती है।

जो Repeaters ethernet में इस्तेमाल होते हैं उनका मुख्य कार्य होता है एक Ethernet cable से दूसरे Ethernet cable तक Signals को Carry करना वो भी बिना किसी Attenuation के यानी बिना किसी Signal strength के Loss के।

इसके अलावा ये System को Collision detect करने में भी मदद करते हैं। जब कोई Repeater किसी Collision को Detect कर लेता है तो ये उस Signal को सारे ही Connected ports तक पहुंचा देता है।

इसके इस्तेमाल से आप Ethernet के बहुत सारे Segments को आपस मे Connect करने के लिए भी करते हैं।

इस चीज़ के लिए ज्यादातर एक Multiport repeater का इस्तेमाल होता है।

अगर कोई भी Segment ठीक से काम नहीं कर रहा हो या फिर टूट जाए तो ऐसे में ये उन्हें Continuous working के लिए भी Enable करता है।

ये Wired Network की Smooth functioning में काफी मददगार साबित होते हैं।

Star topology में Repeaters का इस्तेमाल;-

Star topology तब होता है जब एक LAN में हर एक Individual unit को एक Access दिया जाता है। जिससे वो Hub या फिर Central device से Direct communicate कर सके।

Topology में ये एक Physical setup होता है जिससे Network connection point को Establish करने के मदद मिलती है।

Star topology में जो Central device होता है वही Repeater का काम करता है। इसका Main function होता है Signals को Long path travel करने के लिए Allow करना।

Repeater का काम क्या होता है?

ये एक ऐसे Device होते हैं जो Digital signal को एक Electromagnetic या फिर Optical transmission medium में Receive करते हैं।

इसके बाद ये उन्हीं Signals को Regenerate करते हैं और फिर उन्हें Transmit कर देते हैं।

इनका इस्तेमाल Digital communication system में किया जाता है।

इसके साथ ही Cable loss या फिर Electromagnetic field divergence से जो भी Attenuation उतपन्न हो जाती है ये उसको भी दूर करता है। ये Incoming signals में से Unwanted noise को भी दूर भगाता है।

Repeater के क्या लाभ है?

इसके काफी सारे लाभ है जैसे –

◆ ये ज्यादा Costly नहीं होते हैं। वहीं अगर आप कोई भी और Networking components को लेने जाएंगे तो वो आपको बहुत महंगे पड़ेंगे। ये बहुत कम Rate में ही आपको मिल जाते हैं।

◆ इनको Connect करना बहुत आसान होता है। इसके साथ ही इन्हें बहुत आसानी से आप खोल भी सकते हैं।

◆ ये Signal की Strength को Improve करता है। जब Computer और Router के बीच मे Distance ज्यादा होती है तो Signal weak हो जाते हैं।

अगर आप Computer और Router के बीच मे Repeater को Establish कर देंगे तो Signal की Strength बेहतर हो जाएगी।

Repeater से हानि क्या है?

इससे आपको कोई ऐसा Solution नहीं मिल पाता है जिससे कि Traffic को आप Isolate कर सकें।

इसके अलावा जब आप किसी Network में एक Repeater का इस्तेमाल करते हैं तो cable segment A को connect करने के लिए segment B के साथ तब चाहे या न चाहे segment B में एक station जरुर से होता है जो की signal का destination होता है।

आपको Wifi extender की आवश्यकता है क्या?

कभी कभी आप Wifi router का Placement सही नहीं करते हैं जिसकी वजह से भी आपको Internet speed अच्छी नहीं मिल पाती है।

कोशिश करें कि Router वहीं पर लगवाएं जहां पर आप अक्सर रहते हो। ये भी ध्यान दें कि इसके Signals घर के हर हिस्से में पहुंचे।

अगर आपके घर मे ऐसा हो रहा है तो फिर आपको Wifi repeater की कोई ज़रूरत है ही नहीं।

मगर हां दोस्तों अगर वाकई में आपके Signals की Strength काफी कम है तो आपको एक Wifi booster की बेहद आवश्यकता है।

Repeater को Set कैसे करें?

इसको Setup करना बेहद आसान है। सबसे पहले आप ये कोशिश करें कि इसको वहां पर Set करें जहां पर ये आसानी से Router की Range में पहुंच सके। इसको Set करने के लिए आपको बस इसको Plug in करना है।

अब आपको Wifi router और Repeater दोनों में WPS बटन को Press करना है और बस लीजिये आप Internet से जुड़ चुके हैं।

दोस्तों तो ये थी Wifi extender से जुड़ी जानकारी। ये तभी इस्तेमाल किया जाता है जब Signals की Strength काफी कम हो। ऐसे में आप चाहकर भी Internet का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

वैसे कभी कभी आप जो Wifi router लगाते हैं उसका Placement भी सही नहीं होता है।

आप Router को घर के किसी एक कोने में Set करवा देते हैं और खुद दूसरे कोने में बैठे रहते हैं। जिसकी वजह से भी Signals नहीं मिल पाते हैं।

ज़रूरी है कि पहले आप अच्छे से जान लें कि आपको Wifi extender की ज़रूरत है भी या नहीं।

वाकई में अगर आपको इसकी जरूरत है तो आप इसको ऐसी जगह लगवाइए जहां से ये Router से अच्छे से Communicate कर सके।

सम्बंधित लेख :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
Android

WiFi क्या होता है, WiFi कैसे काम करता है?

WiFi क्या होता है, WiFi कैसे काम करता है? किस…
Read more
IRCTCTips and Tricks

रेलवे स्टेशन पे फ्री WiFi सर्विस कैसे यूज करें

दोस्तों आज की तारीख में ज्यादातर बड़े…
Read more
Android

Hotspot क्या है, Android Hotspot का नाम और पासवर्ड कैसे चेंज करें 

Android Hotspot क्या है? दोस्तों आपके…
Read more
error: Content is protected !!