CareerEducationGovernment JobKnowledge

UP Police में SI कैसे बनें?

UP Police में SI कैसे बनें?

बहुत से लोगों का सपना होता है UP Police में Job करने का। UP Police में ही एक Post होती है SI की यानी Sub Inspector की, ऐसे में जो लोग UP Police में भर्ती होना चाहते हैं वो लोग SI की Post के लिए Apply कर सकते हैं। UP Police में SI कैसे बनें?

अगर आपको इस Post के बारे में ज्यादा पता नहीं है तो भी आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इसी Post के बारे में बताने जा रहे हैं। 

UP Police SI Exam;-

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये Exam UPPRPB (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) द्वारा आयोजित किया जाता है। UP Police में SI बनने के लिए आपको Physically और Mentally दोनों तरह से Strong होना पड़ेगा।

UP Police SI में Posts;-

UP Police SI Exam के द्वारा आप 3 Posts के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये तीनों Post निम्न हैं-

  1. Fire Service Officer
  2. Platoon Commander/ Uttar Pradesh Provincial Armed Constabulary (UP PAC) Sub Inspector 
  3. Civil Police Sub Inspector

UP Police SI बनने के लिए शैक्षिक योग्यता;-

किसी भी Exam में बैठने से पहले ये जानना बहुत ज़रूरी है कि उसके लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए।

अगर आपको यही नहीं पता रहेगा तो आगे आप कुछ नहीं कर पाएंगे। चलिए हम बताते हैं आपको कि UP Police SI बनने के लिए क्या शिक्षा चाहिए होती है।

दोस्तों UP Police में SI बनने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से Graduated होना आवश्यक है। 

  1. Fire Service Officer के लिए शैक्षिक योग्यता- इस Post के लिए आपका Science में Graduated होना जरूरी है या फिर कोई समकक्ष योग्यता सरकार द्वारा अनुमोदित होनी चाहिए।
  2. Platoon Commander तथा Civil Police Sub Inspector के लिए- किसी भी Subject में मान्यता प्राप्त संस्थान से Graduate या फिर सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

UP Police SI बनने के लिए Nationality;-

जो भी भारतीय नागरिक हैं वो इस Post के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो भारतीय नागरिक नहीं भी हैं वो भी इस Post के लिए आवेदन कर सकते हैं मगर उन्हें निम्न बातों को ध्यान में रखना होगा-

  1. भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान/ श्रीलंका/ बर्मा/ केन्या के पूर्वी अफ्रीकी देशों/ तंजानिया के संयुक्त गणराज्य/ युगांडा/ जाम्बिया/ ज़ैरे/ इथियोपिया/ मलावी और वियतनाम से स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं भारत में बसने के लिए|
  2. ऐसे तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत मे स्थायी रूप से रहने के इरादे से आए थे। 

UP Police SI बनने के लिए आयु सीमा;-

UP Police SI Exam में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच मे होनी चाहिए। वहीं कुछ वर्गों को आयु में छूट भी दी गई है। 

Ex Serviceman को अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष की छूट दी गई है। जो अभ्यर्थी SC/ST तथा OBC श्रेणी से आते हैं उन लोगों को अधिकतम आयु सीमा से 5 साल की छूट दी गई है। 


Related Articles:


इसके साथ ही UP Police में SI बनने के लिए आपकी शारीरिक क्षमता और दक्षता भी देखी जाती है। चलिए देखते हुए हैं कि इस Exam के लिए क्या शारीरिक योग्यता चाहिए।

UP Police SI बनने के लिए शारीरिक योग्यता;-

जैसा कि हमने बताया इस Job के लिए आपका शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

जो अभ्यर्थी शारीरिक या मानसिक तौर पर कमज़ोर हैं वो लोग इन Job के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता और क्षमता को मापने के लिए लंबाई, वजन आदि का मापन किया जाता है।

इसमें अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग माप तय किया गया है। महिलाओं के सीने के माप नहीं किया जाता है और पुरुषों के वजन का माप नहीं किया जाता है।

 Female Candidates के लिए –

  1. महिला अभ्यर्थियों में General/ OBC तथा SC वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 cm तय की गई है। वहीं ST वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 cm है।
  2. हर महिला का वजन कम से कम 40 kg होना ही चाहिए।
  3. महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 km की दौड़ पूरा करना आवश्यक रहता है। 

Male Candidates के लिए –

  1. General/OBC तथा SC पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 cm होनी चाहिए। वहीं अगर बात करें ST की तो ST वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 cm है।
  2. General/OBC तथा SC वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम सीने के माप फुलाने पर 84 cm तथा बिना फुलाए 79 cm होना चाहिए। SC वर्ग के पुरुषों के लिए सीने के माप फुलाने पर 82 cm तथा बिना फुलाए 77 cm होना चाहिए।
  3. सभी पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 km दौड़ को पूरा करना आवश्यक है। 

UP Police SI बनने के लिए Medical Qualification;-

इसके लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना होगा-

  • आपका वजन आपकीं लम्बाई के हिसाब से ही होना चाहिए।
  • कान यानी सुनने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
  • Color blindness की समस्या भी नहीं होनी चाहिए।
  • SI बनने के लिए लसिक सर्जरी पर भी रोक लगाई गई है।
  • किसी भी प्रकार की लाईलाज बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  • आपकी आंखें 6/6 होनी चाहिए।

UP Police SI Exam Syllabus तथा Pattern;-

UP Police SI में आपसे MCQ (Multiple Choice Questions) पूछे जाते हैं। हर सही उत्तर के लिए आपको 2.5 Marks दिए जाते हैं। एक और महत्वपूर्ण बात इसमें किसी भी प्रकार की Negative Marking नहीं है। 

इसमें आपके Question Paper को 4 Parts में banta गया है। Total आपसे 160 Questions पूछे जाएंगे। आप से General Hindi, Law/Constitution & General Knowledge, Numerical & Mental Ability तथा Reasoning से Questions पूछे जाएंगे। 

आपको हर Part में अलग अलग 50% Marks ज़रूर हासिल करने हैं। 

UP Police SI Salary;-

UP Police SI बनने के बाद आपको बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं। जो सुविधाएं अन्य सरकारी कर्मचारियों को प्राप्त होती हैं वही UP Police SI को भी मिलती है। इसके बाद एक SI की Salary बहुत सारी बातों जैसे Place, City आदि पर भी निर्भर करती है। UP  Police SI को 27,900 से लेकर 1,04,400 रुपये मासिक तक मिलते हैं। इसके अलावा हर महीने 4200 Grade Pay के तौर पर भी दिया जाता है और ये महीने में मिलने वाली Salary से अलग होता है। 

ये थी दोस्तों UP Police SI बनने की पूरी जानकारी। अगर आप भी UP Police में Job करना चाहते हैं तो इस Post के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!