X

टीवी TRP के बारे में पूरी जानकारी

आपने हाल ही सुना होगा TRP का हल्ला, जब से मुंबई पुलिस ने TRP के छेड़छाड़ के मामले में Republic TV के मालिक और एडिटर, अर्नब गोस्वामी के नाम पर केश दर्ज किया है और आरोप भी लगा है की उन्होंने TV TRP Rating में गड़बड़ी किया है हालाँकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुआ है की रिपब्लिक टीवी ने कोई छेड़छाड़ किया है। टीवी TRP के बारे में पूरी जानकारी

टीवी से तो सबका रिश्ता बरसों पुराना है, है न? एक समय था जब टीवी देखने के लिए लोग तरस जाते थे और अब समय है कि घर के हर Member के लिए अलग टीवी रहती है। टीवी पर रोज़ आने वाले Serials सभी को बहुत पसंद आते हैं खासकर महिलाओं को।

टीवी की असल TRP बढ़ाने का काम तो महिलाएं करती हैं। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद और पति के ऑफिस चले जाने के बाद, महिलाएं काम से Free होने के बाद सबसे पहला जो काम करती हैं वो होता है हाथ मे रिमोट लेकर बैठना। फिर तो बारी बारी से सारे Serial देख लिए जाते हैं।

मगर क्या कभी आपने सोचा है कि इन चैनल्स की कमाई होती कैसे है और ये जो अक्सर TRP हम सुनते रहते हैं उसका इन सबसे लेना देना क्या है और ये होता क्या है? 

आज हम आप सबने यही बताने जा रहे हैं। आज TRP से जुड़ी सारी जानकारी हम इस लेख के जरिये आपको देने जा रहे हैं।

क्या है TRP?

सबसे पहले जानते हैं TRP की Full form, इसी से आपकी TRP को लेकर जो पहेली है वो कुछ Solve हो जाएगी। TRP की Full form है Television Rating Point, इस Rating से ये पता चलता है कि किस शो को कितना देखा जा रहा है।

TRP को नापने के लिए बड़े बड़े शहरों में एक खास तरह का डिवाइस लगाया जाता है। इस डिवाइस को People Meter कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि इस मीटर को हर घर मे लगाया जाता है बल्कि इस डिवाइस को किसी विशेष जगह पर लगाया जाता है।

Barc India नाम की एजेंसी जो गोवेर्मेंट के मदद से इस रेटिंग की देख-रेख करती है और वही बताती है की किस TV ke कितनी Ratings है, आप उनके इस वेबसाइट barcindia.co.in पर जाकर TV TRP को देख सकते है.

कैसे नापी जाती है TRP?

जिस जगह पर People Meter लगाया जाता है वहां के सभी सेट टॉप बॉक्स से ये डिवाइस Connect हो जाता है। इसी से TRP का अनुमान लगाया जाता है। ये लगाया गया डिवाइस आस पास के सेट टॉप बॉक्स से जानकारी लेकर उसे अपने ऊपर Monitoring Team तक भेजती है। इस जानकारी के जरिए ही ये पता चल पाता है कि कौन से चैनल को ज्यादा देखा जा रहा है और उस चैनल के कौन से शो को ज्यादा देखा जा रहा है। इस सबका पता Rating के जरिए किया जाता है। 

कैसे होती है TRP से इनकम?

Serial के बीच मे आने वाले Ads आपको बहुत परेशान करते हैं मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि चैनल की सबसे ज्यादा कमाई तो इन्हीं Ads से ही होती है। इन Ads का TRP से भी गहरा सम्बन्ध है।

जिस चैनल की TRP जितनी ज्यादा होती है वो चैनल अपने Serials के बीच मे Ads देने के लिए उतने ही ज्यादा पैसे लेते हैं। तो अब आप समझ ही गए होंगे न TRP के खेल को।

Other related Posts :

Satwant Yadav: मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – hindipost.net@gmail.com.