ComputerTips and TricksTOP 10कंप्यूटर

टॉप 10 Data Recovery Softwares

टॉप 10 Data Recovery Softwares

कंप्यूटर हो या लैपटॉप कई बार वायरस की वजह से हम अपने बहुत ही महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स या फाइल्स को स्टोरेज डिवाइज से खो बैठते है।कई बार फाइल्स करप्ट भी हो जाती है। हम जानेंगे टॉप 10 Data Recovery Softwares

जब यह सारे डाक्यूमेंट्स आपके कार्य से संबंधित हो या भविष्य में उपयोग करने हेतु आप ने कंप्यूटर में स्टोर किए हो, तब उन्हें रिकवर करना आपके लिए बहुत ही जरूरी होता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही सॉफ्टवेयर्स की जानकारी देने जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या टैबलेट से डिलीट या करप्ट हुआ डेटा आसानी से रिकवर कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Top 10 Data Recovery Softwares :

1. Stellar Data Recovery

स्टेलर डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर अन्य सॉफ्टवेयर्स की तुलना में सबसे बेस्ट माना जाता है, हालांकि यह सॉफ्टवेयर फ्री नहीं है। इसका लाइफटाइम फ्री लायसन्स पाने के लिए आपको 100$ खर्च करने पड़ते है। स्टेलर कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ ही मेमरी कार्ड, SD कार्ड, USB अन्य स्टोरेज डिवाइज से भी डेटा रिकवर करता है।

PROS
  • USB, SD कार्ड, हार्ड डिस्क, हार्ड ड्राइव जैसे अन्य स्टोरेज डिवाइज से डेटा रिकवर करता है
  • रिकवरी के लिए टेक्निकल ज्ञान होना जरूरी नहीं है।
  • इस सॉफ्टवेयर की बात करे तो इसमें आपको Annual Plan के लिए 80$ देने होंगे
  • Files Recover के साथ-साथ इस सॉफ्टवेयर में आप Specific Folder भी Store कर सकते हैं
CONS
  • यह सॉफ्टवेयर आपको काफी महंगा पड़ सकता हैं।
  • रिकवरी और स्कैनिंग की प्रकिया काफी धीमी गति से की जाती है।

2. R-Studio

R-Studio सॉफ्टवेयर विशेष रूप से उन प्रॉफेशनल्स के लिए बनाया गया है, जो डेटा रिकवर करने में माहिर है।

इस सॉफ्टवेयर की विशेषता यह, है कि आप एक ही समय पर विभिन्न प्रकार का डेटा रिकवर कर सकते है।

PROS
  • सॉफ्टवेयर का वार्षिक प्लान 80$ में उपलब्ध है।
  • डिवाइज को गहराई से स्कैन करता है।
  • इस सॉफ्टवेयर में Lifetime License आप ले सकते हैं।
  • R-Studio में ISO Image मौजूद हैं।
CONS
  • डेटा रिकवरी प्रोसेस पेचीदा होने के कारण आपको टेक्निकल ज्ञान होना आवश्यक है।
  • स्कैनिंग के दौरान किसी भी तरह के रिजल्ट्स स्क्रीन पर दिखाए नहीं जाते है।
  • यह एक User –Friendly  सॉफ्टवेयर नहीं हैं जिससे आपको असुविधा हो सकती हैं।
  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप कुछ Formats Preview करके देख सकेंगे।

3. Disk Drill Data Recovery

Disk Drill सॉफ्टवेयर का फ़्री वर्जन आपको 500mb तक का डेटा रिकवर करने की अनुमति देता है। सॉफ्टवेयर 400 से भी अधिक फ़ाइल फॉर्मेट्स को रिकवर करने के लिए सक्षम है।

PROS
  • यह सॉफ्टवेयर 400 files से ज्यादा फाइल रिकवर कर सकता हैं।
  • Disk Drill डाटा बैकअप के साथ-साथ उसे Backup करने का भी काम करता हैं।
  • इसकी एक खास बात यह भी हैं की यह User-friendly सॉफ्टवेयर हैं।
  • इसकी मदद से आप 500mb की डाटा रिकवर कर सकते हो।
CONS
  • इसकी scanning speed Average हैं।

4. Disk Drill PRO

Disk Drill PRO सॉफ्टवेयर डिस्क ड्रिल का पेड वर्जन है, जिसकी कीमत 90$ है। साथ ही लाइफटाइम अपग्रेड के लिए आपको अतिरिक्त 30$ भरने की आवश्यकता होती है।

इसका उपयोग करने के लिए आपको टेक्निकल ज्ञान होना आवश्यक नहीं है।

PROS
  • Disk Drill सारे स्टोरेज डिवाइज से डेटा को रिकवर कर सकता है।
  • इसमें Smart Data Recovery Algorithms  मौजूद हैं।
  • इस सॉफ्टवेयर को आप Life Time Upgrade  कर सकते हैं।
CONS
  • यह सॉफ्टवेयर लिनक्स में काम नहीं करता हैं।
  • इसमें Phone Support नहीं हैं।

5. Test Disk

टेस्ट डिस्क आपके डेटा को रिकवर करने के लिए सक्षम है, लेकिन FAT, exFAT, NTFS और xt2, xt3 जैसे फ़ाइल फॉर्मेट्स को रिकवरी के समय हटा भी देता है।

PROS
  • यह Broad Operating System को Support करता हैं।
  • यह एक Free तथा Open Source हैं।
  • यह सारे फाइल् सिस्टम को  रिकवर कर देता हैं।
CONS
  • इसमें Graphical User Interface की कमी हैं।
  • करप्टेड फाइल्स को रिकवर करने के लिए सक्षम है।

6. Wondershare RecoverIt

Wondershare RecoverIt सॉफ्टवेयर आपके डेटा को सिर्फ तीन सरल और आसान स्टेप्स में रिकवर करता है। साथ ही FAT, NFTS जैसे फाइल फॉर्मेट्स को भी रिकवर करने के लिए सक्षम है। सॉफ्टवेयर के फ्री और पेड ऐसे 2 वर्जन उपलब्ध है।

PROS
  • सॉफ्टवेयर 1000 से भी ज्यादा फ़ाइल फॉर्मेट्स को रिकवर कर सकता है।
  • इस सॉफ्टवेयर में आपको Sleek design देखने को मिलता हैं।
  • अगर खास बात की बात करे तो इस सॉफ्टवेयर के अंदर Great Usability देखने को मिलता हैं।
  • इसे आप Mac तथा Windows दोनों में ही चला सकते हैं |
CONS
  • मुफ्त में सिर्फ 100 MB तक डेटा रिकवर किया जा सकता है।
  • इसमें आप सिर्फ कुछ Formats वाले फाइल ही Preview कर सकते हैं।
  • इस सॉफ्टवेयर में आपको कुछ Duplicates scan result देखने को मिल सकता हैं।

7. Ease Us Data Recovery

Ease Us Data Recovery सॉफ्टवेयर को बनाते समय ही इसके निर्माताओं द्वारा, मुश्किल डेटा रेकवरिंग प्रोसेस को सरल और सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सॉफ्टवेयर द्वारा हार्ड ड्राइव, हार्ड डिस्क, USB जैसे विभीन्न स्टोरेज माध्यमों से आपका डेटा आसानी से रिकवर किया जा सकता है। हालांकि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल मुफ्त में नहीं किया जा सकता है, लेकिन आप इसे सिर्फ एक महीने की अवधि के लिए भी खरीद सकते है।

PROS
  • इसका Data Recovering Performance बहुत ही अच्छा हैं।
  • यह सॉफ्टवेयर Users को फाइल्स sort तथा filter करने की अनुमति देता हैं।
  • यह सॉफ्टवेयर काफी User-Friendly हैं।
  • इस सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए आपको किसी भी तरह की Technical Knowledge की जरुरत नहीं हैं।
  • इसको Use करने की लिए आप Monthly plan भी Use कर सकते हैं
CONS
  • 100 MB से कम साइज में उपलब्ध फाइल्स को ही प्रीव्यू किया जा सकता है।

8. Data Rescue 6

Data rescue 6 सॉफ्टवेयर अन्य डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर की तुलना में अधिक कीमती है।

इस सॉफ्टवेयर का वार्षिक प्लान 299$ का है, जो अन्य सॉफ्टवेयर की कीमत से करीबन दोगुना है। लेकिन इसके परिणामों को देखकर आपको पछतावा भी नहीं होगा।

सॉफ्टवेयर का डेटा स्कैनिंग और रिकवरी स्पीड काफी अच्छा है, जो कुछ ही मिनटों में आपका डेटा रिकवर करता है। साथ ही अन्य सॉफ्टवेयर के साथ जहाँ आपको रिकवरी के लिए शायद कुछ घंटे लग सकते है, वही पर डेटा रेस्क्यू आपका समय भी बचाने के लिए सक्षम है।

PROS
  • यह Duplicate file को Healthy drive में convert कर सकता हैं।
  • Configuration set करने के लिए Auto Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इसकी खासियत की बात करे तो यह clean तथा simple interface वाला software हैं
CONS
  • यह काफी Expensive हैं।
  • इसमें डाटा रिकवरी के steps काफी complicated हैं।

9. Recuva

Recuva सॉफ्टवेयर स्कैनिंग के बाद word documents या PDF फाइल्स का प्रीव्यू नहीं दिखाता है। हालांकि फ़ाइल फॉर्मेट्स स्कैनिंग के बाद रिकवर करने में सक्षम है।

Recuva के निर्माताओं द्वारा इस सॉफ्टवेयर का नया वर्जन अपडेट नहीं किया जाता है, लेकिन अभी भी डेटा रिकवरी के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

PROS
  • इसे Use करना काफी आसान हैं।
  • इसमें रिकवर्ड फाइल को Secure को कर सकते हैं।
CONS
  • कुछ फाइल फॉर्मेट्स रिकवर करने में सक्षम नहीं है।
  • लंबे समय से नए अपडेट लांच नहीं किए गए है।
  • यह सॉफ्टवेयर Raw Photo Recovery के लिए Support नहीं करता।

10. PhotoRec

PhotoRec के नाम से यह लगता है, कि यह एक फोटो रिकवरी सॉफ्टवेयर होगा, लेकिन यह 300 से भी ज्यादा अलग फ़ाइल फॉर्मेट्स को रिकवर करने में सक्षम है।

अगर डेटा रिकवरी का किसी भी तरह का ज्ञान नहीं है, तो आपके लिए PhotoRec एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान और सरल है। फ़ोटो रिकवरी प्रोसेस भी ज्यादा पेचीदा या मुश्किल नहीं है।

किसी भी अन्य डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर की तुलना में beginners इस सॉफ्टवेयर के द्वारा अपना आवश्यक डेटा बहुत ही आसानी रिकवर कर सकते है।

PROS
  • यह किसी भी प्रकार के operating System के लिए उपयुक्त हैं।
  • किसी भी तरह के File Formats को Recover कर सकता हैं।
  • बिना किसी टेक्निकल ज्ञान के आप इस सॉफ्टवेयर को चला सकते हैं।
CONS

• स्कैनिंग के दौरान ही सारी फाइल्स रिकवर हो जाती है।
• फाइल्स को फोल्डर स्ट्रक्चर के अनुसार रिस्टोर करने में अक्षम है। 

Related Articles :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
ComputerComputer SecurityTips and TricksTOP 10Windows 10कंप्यूटर

टॉप 10 Files Recovery Softwares

काम की आवश्यक फाइल्स करप्ट हो जाना या…
Read more
ComputerTOP 10

टॉप 10 बेस्ट मेमरी कार्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर

फोटोज, वीडियोज अब हमारी जिंदगी का अहम…
Read more
ComputeriOSTips and Tricksकंप्यूटर

Top 8 Data Recovery Software (Hindi)

अगर मैं डाटा शब्द की बात करुँ तो यह…
Read more
error: Content is protected !!