Visa

स्टूडेंट वीज़ा के लिए कैसे अप्लाई करें?

स्टूडेंट वीज़ा के लिए कैसे अप्लाई करें?

स्टूडेंट वीसा का जरुरत आपको तब पड़ती हैं जब आप किसी अन्य देश में पढ़ाई के उद्देश्य से जाना चाहते हो। स्टूडेंट वीज़ा के लिए कैसे अप्लाई करें? आइये जानतें हैं….

जब बात वीसा की आती हैं तब देखना आवश्यक हैं की आप किस देश में पढ़ाई करना चाहते हैं।

क्योकि उसी के अनुसार आपको आपके डाक्यूमेंट्स वहाँ के सरकार द्वारा बनाये गए नियम के अनुसार देने पड़ते हैं।आज इस आर्टिकल के द्वारा हम वीसा के बारे साडी बातें जानेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्टूडेंट वीसा क्या हैं ?

सबसे पहले हम यह जानते हैं की स्टूडेंट वीसा आखिर हैं क्या? स्टूडेंट वीसा दूसरे देशों में यात्रा करने के लिए एक सरकारी दस्तावेज़ हैं।

विदेशों में जा सके इसके लिए स्टाम्प द्वारा पासपोर्ट दिया जाता हैं।वैसे तो वीसा बहुत तरह के होते हैं लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं।

स्टूडेंट वीसा की तो इसका मात्र एक ही उद्देश्य होता और वह हैं बहार विदेश में जाकर पढ़ाई करना।

स्टूडेंट वीसा के प्रकार –

स्टूडेंट वीसा 2 प्रकार के होते हैं जैसे अवधि के अनुसार दूसरा प्रोग्राम या स्टूडेंट के अनुसार।

अवधि के अनुसार वीसा – यह वीसा 90 दिन से 3 महीने के लिए स्टूडेंट्स लेते हैं जोकि किसी डिप्लोमा कोर्स या किसी लैंग्वेज कोर्स करने के लिए होता हैं।

दूसरी तरफ कुछ कोर्स ऐसे होते हैं जोकि 3 महीने से ज्यादा अवधि के लिए होते हैं, यह वीसा उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जो डिग्री कोर्स करने का सोच रहे हैं।

प्रोग्राम के अनुसार वीसा – यह वीसा कोर्स के अवधि पर नहीं बल्कि स्टूडेंट के ऊपर निर्भर करता हैं।

इसमें डिग्री कोर्स, मास्टर डिग्री, डॉक्ट्रेट डिग्री आदि शामिल हैं।

आपके कोर्स के ऊपर ही वीसा आपको दिया जाता हैं जोकि 3 महीने से लेकर 3 साल का भी हो सकता हैं।

स्टूडेंट वीसा के लिए कब अप्लाई करे ?

अगर विदेश में पढ़ाई करने का सोच रखा हैं तो जरुरी हैं की आप वक़्त पर अपने सारे काम भी कर ले लेकिन उसके लिए प्लान की आवश्यकता पड़ेगी की आपको कब क्या करना हैं।

जब भी आप वीसा के लिए अप्लाई करते हैं यह हमेशा ध्यान में रखे की आपको सारे काम 3-4 महीने पहले ही कर लेने जरुरी हैं इससे आप अंत में परेशान बिलकुल नहीं होंगे।

वीसा के लिए जिस भी देश में आप पढ़ने की इच्छा रखते हैं उसका English Eligibility टेस्ट आपको पास करना जरुरी हैं और इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों को भी आपको एप्लीकेशन के माध्यम से पहले ही भरना पड़ेगा।

वीसा के लिए पहले से तैयारी का एक मुख्य कारण यह भी हैं की इसमें हो सकता हैं आपको लोन की जरुरत पड़े या फिर आपने स्कॉलरशिप्स के लिए भी फॉर्म भरा हो।

तो इन सभी के लिए जरुरी हैं की आप सब कुछ पहले ही करे क्योंकि इन सभी कार्यो में भी काफी वक़्त आपको लग सकता हैं।

स्टूडेंट वीसा के लिए उपयोगी डॉक्युमेंट्स –

स्टूडेंट्स वीसा बनवाने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता आपको पड़ेगी तो आइये देखते हैं कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता आपको पड़ सकती हैं।

पासपोर्ट (Passport) –
सबसे पहले एक वीसा लेने के लिए आपको पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी |विभिन्न देश के अनुसार आपके पासपोर्ट की अवधि देखी जाएगी जोकि अलग-अलग हैं | यहाँ पर पासपोर्ट की अवधि तब तक महत्वा रखती हैं जब तक आप विदेश में पढ़ाई कर रहे होंगे और यह आपके पढ़ाई के अवधि के अनुसार बढ़ भी सकती हैं और यह भी ध्यान रखने की जरीरत हैं की पासपोर्ट के आखरी 2 पेज स्टाम्प के लिए खली हो जो आपके रह रहे देश की पहचान के लिए आवश्यक हैं |

स्टूडेंट होने का प्रमाणपत्र –
आप किसी भी देश में पढ़ाई करना चाहते हो लेकिन स्टूडेंट वीसा अप्लाई करते वक़्त यह ध्यान रखे की आपको अपने Bonafide स्टूडेंट होने का प्रमाणपत्र देना पड़ेगा जोकि इंस्टिट्यूट में एडमिशन के दौरान भी आपको पुस्टि करनी पड़ेगी | Bonafide सर्टिफिकेट एक प्रमाणपत्र हैं जोकि आपके कॉलेज या स्कूल के स्टूडेंट होने का प्रमाण देता हैं |

आर्थिक योग्यता –
आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उसके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह हैं की आपकी आर्थिक योग्यता जिस भी देश में आप पढ़ना करना चाह रहे हैं उसके हिसाब से आपकी आर्थिक योग्यता होनी चाहिए |यह देखना इसलिए जरुरी हैं ताकि आप उस देश के कॉलेज तथा अन्य खर्चे उठा सकते हैं या नहीं इस बात की पुष्टि करनी होगी |
कुछ देशों में जैसे जर्मन,नेथरलैंड आदि में पढ़ाई के लिए आपको आपके फण्ड में आवश्यक पैसे होने ही चाहिए जिससे की आप कम से कम वहाँ रहने का खर्चा उठा सके और सबसे जरुरी बात यह फण्ड कैश में ही होने चाहिए |

Language Proficiency का होना –
वीसा लेने के लिए यह एक सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स हैं की आपको आपके इंग्लिश लैंग्वेज के ऊपर टेस्ट देना पड़ता हैं जिसमें एक निर्धरित अंक से पास होना आवश्यक हैं | यह इसलिए जरुरी हैं ताकि आप जिस भी देश में पढ़ाई करने जा रहे हो वहाँ बातचीत करने में आपको परेशानी न हो | यह टेस्ट लगभग विदेशों के सभी कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी के लिए अनिवार्य हैं |
यह टेस्ट verbal तथा written दोनों तरीको से होता हैं | TOEFL,IELTS आदि इंग्लिश टेस्ट हैं जो आपको विभिन्न देशों पढ़ाई के लिए जाने के लिए देने पड़ते हैं | वीसा के लिए इस टेस्ट का प्रमाणपत्र आपको देना पड़ता हैं |

स्टूडेंट वीसा अप्लाई करने का तरीका

डाक्यूमेंट्स तो हमने जान लिया लेकिन अब यह भी जान लेते हैं की आखिर स्टूडेंट वीसा के अप्लाई करने का तरीका क्या हैं ?

वीसा आप दो प्रकार से अप्लाई कर सकते हैं जैसे ऑफलाइन तथा ऑनलाइन।

ऑनलाइन एप्लीकेशन का तरीका

ऑनलाइन तरीका वीसा अप्लाई करने के लिए सबसे आसान तरीका हैं, वीसा अप्लाई के लिए आप वेबसाइट में जाकर फॉर्म भर सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं की फॉर्म भरते वक़्त आपकी सारी जानकारी सही होनी चाहिए।

ऑफलाइन वीसा अप्लाई करने का तरीका –

ऑफलाइन वीसा अप्लाई करने के लिए जरुरी हैं की आपके पास जरुरी फॉर्म हो जोकि आप डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के बाद आपको वीसा के Authorities के पास अपने फॉर्म को भेजना पड़ेगा।

एप्लीकेशन भरते वक़्त स्टूडेंट्स को वीसा एप्लीकेशन फीस भरने की जरुरत पड़ती हैं साथ ही साथ डाक्यूमेंट्स को भी एप्लीकेशन के साथ जमा करना पड़ता हैं।

इस आर्टिकल में स्टूडेंट वीसा के ऊपर सारी जानकारियाँ दी हुई हैं अगर आप भी वीसा अप्लाई करने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल के द्वारा आप सारी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं।

बहुत से स्टूडेंट्स सारे डाक्यूमेंट्स होने बावजूद भी सही जानकारी न होने के कारण अप्लाई नहीं पाते हैं उनके लिए यह आर्टिकल काफी मददगार साबित होगा।

सम्बंधित लेख :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!