Mobile App

QR Code कैसे Scan करें?

QR Code कैसे Scan करें?

QR Code से तो आप सब अच्छी तरह से परिचित होंगे। सभी लोगों ने कभी न कभी तो QR Code को देखा ही होगा। आज हम बात करेंगे इन्ही सब के बारे में – QR Code कैसे Scan करें?

जब भी आप किसी भी Supermarket में जाते हैं तो आपको वहां पर QR Code देखने को मिल ही जाता है।

जब आप Online shopping करते हैं तो जो Product आपको Deliver किया जाता है उस पर भी आप QR Code को देखते हुए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

QR Code एक Square Box में एक अजीब सा Pattern होता है और इसे ही आपको अपने मोबाइल से Scan करना रहता है।

जब आपने इसे पहली बार देखा होगा तो आपके मन मे भी यही ख्याल आया होगा कि आखिर ये है क्या?

इसके अलावा भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें नहीं पता है कि QR Code को Scan कैसे करते हैं, आज हम आप सबको QR Code के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं। 

QR Code क्या है?

QR Code को सबसे पहले जापान में Develop किया गया था। देखने मे तो ये आपको एक Square barcode की तरह ही लगता है मगर ये Traditional UPC Barcodes से बिल्कुल अलग होते हैं जो कि एक Horizontal lines की तरह होता है।

इसका Design एक Square box की तरह ही होता है। इस Square box में White background पर Black modules बने हुए होते हैं। 


Related Post:


QR Code एक 2 dimensional Version है तथा ये अपनी Information को Machine readable optical label में Store करता है।

आप QR Code में चाहें तो Text,  contact details या फिर कोई URL Store कर सकते हैं।

अगर हम बात करें किसी भी Normal Barcode की तो वो केवल एक ही Direction में Information store करता है और वहीं QR Code Horizontal और Vertical दोनों ही Direction में Data Store कर सकता है।

QR Code की इसी खासियत की वज़ह से इनकी Storage Capacity अन्य Barcodes की तुलना में काफी बेहतर है। 

QR Code को किसने Develop किया तथा इसकी फुल form;-

दोस्तों अब जब आप जान ही चुके हैं कि QR Code है क्या तो आप सबके मन मे ये सवाल भी ज़रूर आया होगा कि आखिर इसको Develop किया किसने और इसका पूरा नाम क्या है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में भी बताते हैं।

QR Code की Full form है ‘Quick Response Code’, इसको 1994 में जापान की एक कम्पनी Denso Wave ने Develop किया था।

उस समय QR Code को Automobiles के Parts की Tracking के लिए बनाया गया था मगर अब इसका इस्तेमाल हर जगह हो रहा है।

QR Code को बहुत ही आसानी से Generate किया जा सकता है और इसका Use भी बेहद आसान है इसीलिए अब दुनियाभर में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

QR Code को बनाने के पीछे वज़ह;-

दोस्तों ये तो हम सभी जानते हैं कि ‘Necessity is the mother of invention’, इसीलिए जब कभी ज़रूरत हुई है तभी चीज़ों का आविष्कार भी हुआ है।

जब 1D Barcodes जो बनाया गया था तो वो  Supermarkets व अन्य जगहों पर सफल तो साबित हुए थे मगर उनमें एक कमी ये थी कि उनमें 8 से 15 Characters को Encoded किया जा सकता है जोकि बेहद कम था।

इसके अलावा उन्हें अगर आपहल्का सा घिस देते थे तो आप दोबारा उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते थे।

उनकी Capability और Limitations दोनों ही काफी Low थी जिसके चलते QR Code को Introduce किया गया।

QR Code में आप करीब 7000 alphanumeric characters को Encoded कर सकते हैं।

इसके अलावा QR Code को बहुत ही Fast Speed के साथ Scan किया जा सकता है। आप किसी भी Direction से इसे Scan कर सकते हैं और अगर ये घिस भी जाता है तो भी Scanner इसको आसानी से Read कर लेता है।

QR Code के Types;-

दोस्तों QR Code 2 Type के होते हैं –

◆ Static QR Code – Static QR Code में आप जो Information store करते हैं वो पूरी तरह से Uneditable होती है।

इसका अर्थ ये है कि अगर आप कोई भी Information एक बार Generate कर देते हैं और फिर उसमें कुछ Changes करना चाहते हैं तो आप Changes नहीं कर सकते हैं।

Static QR Code का इस्तेमाल ऐसी जगहों पर किया जाता है जहां बार बार Information को Update न करना पड़े। आप इस तरह के QR Code को किसी URL में Store कर सकते हैं।

◆ Dynamic QR Code – Dynamic QR Code की ये खासियत होती है कि आप इसमें Information को Edit कर सकते हैं।

अगर आप किसी भी Information को एक बार Generate करते हैं और उसके बाद उसमें कुछ Changes करना चाहते हैं तो आप Dynamic QR Code में Changes कर सकते हैं। 

QR Code में Information को कैसे Store करें?

QR Code में आप बहुत ही आसानी से अलग अलग प्रकार की Information को Store कर सकते हैं। कुछ Information निम्नलिखित हैं जिन्हें आप QR Code में Store कर सकते हैं –

◆ आप चाहें तो किसी Webpage या फिर किसी भी Website के URL को इसमें Store कर सकते हैं।

◆ आप इसमें एक बिजनेस की Contact details को Store कर सकते हैं।

◆ बहुत सी जगहों पर QR Code का इस्तेमाल E- commerce payment system के तौर पर किया जाता है। इसके जरिए Customer बिना Bank Details के Payment page पर पहुँच जाते हैं।

◆ अगर आप कोई Event organize कर रहे हैं तो आप उसकी Information एक QR Code के जरिए लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

◆ आप इसमें किसी भी Location के link को Attach कर  सकते हैं।

◆ अगर आप कोई भी विचार अपने Customers के साथ Share करना चाहते हैं तो आप उसको भी  QR Code में Store कर सकते हैं।

◆ Wifi की Authentication details को भी आप QR Code के माध्यम से सभी के साथ Share कर सकते हैं।

ये तो हमने आपको कुछ ही तरीके बताए हैं QR Code को इस्तेमाल करने के मगर अगर आप और कोई Information भी इसमें Store करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से इसमें Store कर सकते हैं।

एक तो इससे जुड़ी खास बात ये भी है कि अब लगभग सभी Smartphones में Inbuilt Scanner आ रहे हैं जिसके कारण आपको अब QR Code को Scan करने के लिए अलग से कोई Scanner का App Download नहीं करना पड़ेगा।

QR Code की विशेषता;-

QR की निम्न विशेषता है –

◆ QR Code Versatile होता है। इसमें आप हर तरह के फिर चाहे वो Binary हो, Alphabetical हो या फिर Numerical हो Data को Encoded कर सकते हैं।

◆ किसी भी दूसरे Barcode की तुलना में QR Code तेज़ी से Scan होता है तथा ये बहुत ही आसानी से Read किया जा सकता है।

◆ QR Code को Scan करने के लिए किसी भी खास तरह के Barcode reader की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपने मोबाइल से भी इसे Scan कर सकते हैं।

◆ QR Code की Capacity काफी अच्छी है। इसीलिए आप इसमें एक बड़े पैमाने पर Data Store कर सकते हैं।

QR Code को कैसे Scan करते हैं?

QR Code को Scan करना बहुत ही आसान है। अगर आप एक Smartphone user हैं तो ये आपके लिए बेहद आसान काम रहेगा। दोस्तों Smartphones में In built Scanner दिया जाता है। इसकी मदद से आप आसानी से किसी भी QR Code को Scan कर सकते हैं।


Related Post:


आपको बस अपने फोन का Camera Open करना है और QR Code के सामने रखना है और फिर कुछ सेकंड Wait करना है।

आपके सामने एक Notification आ जाएगी, जैसे ही आप उस पर Click करेंगे आप उस Page पर पहुँच जाएंगे जहां के लिए Information को Encoded किया गया है। 

इसके अलावा अगर आपके फोन में In built Scanner नहीं है तो आप Playstore से किसी भी QR Code Reader App को Download कर सकते हैं और फिर उसे Open करके आप आसानी से Scan कर सकते हैं।

अपना QR Code कैसे बनाएं?

आप चाहें तो आप भी अपना QR Code generate कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है।

आपको Internet पर बहुत सारे Free tools मिल जाएंगे जिसकी मदद से आप अपना QR Code Create कर सकते हैं।

आप Free में QR Code को बना सकते हैं और अपने हिसाब से उसके Design को Customize भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें अपना खुद का Logo भी Add कर सकते हैं।

QR Code तथा Barcode में अंतर;-

इसमें मुख्य अंतर ये है कि QR Code 2 Dimensional होते हैं जबकि Barcode single dimensional हैं।

आप QR Code में Vertical और Horizontal दोनों तरह से Data store कर सकते हैं जबकि Barcode में सिर्फ Vertically ही आप Data Store कर सकते हैं।

QR Code की Data Store करने की Capability Barcode से कहीं ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा आप QR Code को Scanner की मदद से 360° में कैसे भी Scan कर सकते हैं मगर Barcode से आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

QR Code कैसे काम करता है?

QR Code को तो आप सबने देखा ही है। ये एक Black square में कई सारे काले Dots होते है।

इसमें Certain pieces of information होती है। जब आप Scanner को इस पर Point करते हैं तो हर एक Block location की व्याख्या करते है तथा Blocks को Combine करके Characters को पहचानता है। इसके बाद आप Code में छुपे Information को Encoded कर सकते हैं।

क्या QR Code Expire होते हैं?

QR Code के Expire होने की बात उसके बनाने म तरीके पर भी निर्भर करती है।

अगर आप Dynamic तरह के QR Code generate करते हैं तो पहली चीज़ ये रहती है कि ये Paid होते हैं और इनमें आपको कम्पनी से Support भी मिलता है इसीलिए ये टिकाऊ होते हैं

अगर आप Static तरह के QR Codes को generate करते हैं तो दोस्तों ये होते तो बिल्कुल Free हैं मगर अगर इनमें कोई भी Error आ जाता है तो आप उसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। 

तो दोस्तों ये थी QR Code से जुड़ी जानकारी। हमें उम्मीद है कि अब आप सब समझ गए होंगे कि QR Code क्या होते हैं और इन्हें Scan कैसे किया जाता है।

अब आप भी बिना झिझक आसानी से किसी भी Supermarket या फिर Grocery shop में QR Code को Scan कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].

1 Comment

Comments are closed.
error: Content is protected !!