Paytm

Paytm POS Machine क्या है?

अब तक आप बहुत तरह की POS Machine के बारे में जान चुके होंगे। आपने बहुत सारी POS Machine अब तक देखी भी होंगी।

हर POS Machine कुछ न कुछ तरीके से एक दूसरे से अलग रहती है। आज हम आपके अपने Bank Paytm की बात करने वाले हैं।

Paytm ने भी अपनी POS Machine को Launch कर दिया है। शायद अभी तक आपने इस Machine को न देखा हो मगर बहुत जल्द आप अन्य POS Machine की तरह Patym POS Machine को भी हर जगह देखेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके साथ ही अभी कुछ समय पहले Paytm ने अपने Users को एक बहुत बड़ी खुशखबरी भी दी थी।

अगर आप पहले अपने Paytm Wallet से Bank Account में पैसे भेजते थे तो आपको कुछ Interest Paytm को देना पड़ता था।

इसके चलते बहुत से लोग Paytm Use करने से बचना चाहते थे मगर अब आपके Wallet से Bank Account में पैसे भेजने पर आपको 0% Interest देना होता है यानी कि कोई Charge नहीं देना पड़ेगा। 

चलिए अब बात करते हैं Paytm POS Machine की। ये POS Machine Digital Payment के लिए इस्तेमाल की जाएगी तथा ये एक स्मार्टफोन के App पर चलेगा।

इस पर आप किसी भी Bank का Credit Card तथा Debit Card Use कर सकते हैं। आइये जानते हैं Paytm POS Machine के बारे में।

इसे भी पढ़ें…

क्या है POS Machine? 

POS Machine की सबसे पहले हम सभी Full form जान लेते हैं। आप सबको इसकी Full form ज़रूर पता होनी चाहिए।

POS Machine की full फॉर्म ‘Point of Sale’ होती है। इसको हिंदी में बिक्री केंद्र के नाम से भी जाना जाता है।

जिन लोगों ने POS Machine को कभी नहीं देखा है उन्हें इसका नाम सुनने के बाद ऐसा लग रहा होगा कि ये कोई बहुत बड़ी भारी भरकम Machine होगी मगर दोस्तों ऐसा कुछ भी नहीं है।

POS Machine एक Mobile की तरह दिखने वाली छोटी से Machine है। इस Machine के द्वारा आप Cashless Payment कर सकते हैं।

इसमें आपको किसी भी प्रकार के Cash की ज़रूरत नहीं होती है। बस आपके पास Credit या Debit Card होना चाहिए। आपको बस अपने Card को Swipe करना रहता है और बस Payment हो जाती है। 

POS Machine एक कंप्यूटराइज्ड Machine है। इसको Cash Register की जगह पर इस्तेमाल किया जाता है।

इस Machine का काम होता है Credit तथा Debit Card को पढ़ना। इसके साथ ही ये ग्राहक को सामान की रशीद भी देने का काम करती है। 

Paytm POS Machine के बारे में;-

Paytm POS Machine के Launch होने से एक बात तप साफ हो जाती है कि Digital Payments का लोकतंत्रीकरण हो गया है।

इससे उन छोटे कारोबारियों को बहुत लाभ हुआ है जिनके पास POS Machine नहीं थी।

कोई भी ऐसा दुकानदार जिसके पास स्मार्टफोन हो और Internet की सुविधा हो वो अब आसानी से Paytm POS Machine की मदद से Credit Card तथा Debit Card से Payment ले सकता है। 

इसके लिए सबसे पहले कारोबारियों को अपने फोन में App को Install करना पड़ेगा। इसके बाद कारोबारियों को Payment Accept करने के Icon पर Click करना है और अपने Bank Account की Details देनी है।

इस POS Machine से आप सिर्फ 50,000 रुपये तक ही Per Month Payment Accept कर सकते हैं। अगर 50,000 से ऊपर आपको Payment Accept करनी है तो आपको अपना Pan Number Enter करके Register होना पड़ेगा।

यही था दोस्तों Paytm POS के बारे में जानकारी। अब अन्य POS Machine की तरह आप Paytm POS Machine को भी हर जगह बहुत जल्द देखेंगे और इसके इस्तेमाल से Payment करना बहुत ही आसान हो जाएगा।


इसे भी पढ़ें…


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!