CareerMumbai University

मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन के लिए कैसे आवेदन करें?





दोस्तों क्या आप मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई कम्पलीट करना चाहते है, और जानना चाहते है की मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन कैसे लें, तो आप मेरे इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

दोस्तों मुंबई यूनिवर्सिटी जिसको शार्ट में MU( Mumbai University) भी कहा जाता है। अगर में भारत में टॉप यूनिवर्सिटी की बात करू तो मुंबई यूनिवर्सिटी का नाम बहुत ऊपर है।

इस यूनिवर्सिटी से हमारे देश के बहुत से जाने माने लोगो अपनी एजुकेशन कम्पलीट है। मुंबई यूनिवर्सिटी में हर शाल लाखों स्टूडेंट एडमिशन लेते है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई यूनिवर्सिटी से 711 कॉलेज एफिलिएटेड है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों अब आपको बताता हु आप कैसे मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन लें सकते है, ताकि आप भी अपने कर्रिएर में कुछ अच्छा कर सके।

मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन कैसे लें:





आप पूरा एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भरकर नहीं भेज सकते, परन्तु आपको ऑनलाइन जा कर प्री-एडमिशन ऑनलाइन एनरोलमेंट फॉर्म की कॉपी भरकर प्रिंट ज़रूर करानी होगी और उसे अपने मुख्य फॉर्म के साथ जोड़ कर सबमिट करना होगा।

अगर आपको नहीं पता है की कैसे प्री-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म भरकर सबमिट करना है तो हम आपकी यहाँ मदद कर सकते हैं। बस आप नीचे बताये हुए तरीके को फॉलो करते जाएँ, और आप आसानी से प्रे-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म जमा करा पायेंगे।

जब भी प्री-एडमिशन एनरोलमेंट प्रारम्भ होगा तब उसका लिंक मुंबई यूनिवर्सिटी की मुख्य साईट पर आसानी से दिख जाएगा। मुंबई यूनिवर्सिटी की साईट का लिंक है http://mu।ac।in/portal/। आप जून के पहले सप्ताह में इस लिंक को खोल कर देखते रहे कि कोई प्री-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म उपलब्ध हुआ है या नहीं।

भले ही प्री-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म उपलब्ध हो या नहीं, आप पहले से ही मुंबई यूनिवर्सिटी की साईट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मुंबई यूनिवर्सिटी की वेबसाईट पर जाना होगा।



मुंबई यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का आधिकारिक लिंक है http://mu।ac।in/portal/। आप इस लिंक पर क्लिक करके मुंबई यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

जब आप वेबसाइट के मुख्य पेज पर होंगे तो आपको मुख्य स्क्रीन पर ही एक ‘Register’ टैब दिखेगा, वहां पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारियाँ देनी होंगी, जैसे:

  1. स्टूडेंट का नाम
  2. माता/पिता का नाम
  3. आपका ईमेल आईडी
  4. आपकी जन्म तारीख (जो आपके जन्म प्रमाण-पत्र पे हो)
  5. मोबाइल नंबर आदि

ये सभी जानकारियाँ देना आपके लिए काफी आसान होगा। सब जानकारियाँ अच्छी तरह से भरने के बाद, आप Submit टैब पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक username आर password मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप मुंबई यूनिवर्सिटी की साईट पर लॉग इन कर सकते हैं।

अब आती है प्री-एनरोलमेंट फॉर्म भरने की बारी। एक बार जब आप को प्री-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म का लिंक मिल जाए तो उस पर क्लिक करें।

इससे आप एक नयी विंडो पर जायेंगे जिसमें आपको अपना username और password दे कर login करना होगा।

अब अपना नाम, ईमेल आईडी  और मोबाइल नंबर आदि लिखें।

इसके बाद स्टूडेंट को अपना विषय और कॉलेज का चुनाव करना होगा और साथ ही साथ एंट्रेंस टेस्ट या पिछली परीक्षा में मिले अंको को दर्ज भी करना होगा। विषय का चुनाव आप अपने एंट्रेंस टेस्ट या पिछली परीक्षा में मिले अंको के अनुसार कर पायेंगे।

जब आप ये सारी मांगी गयी जानकारियाँ दे चुके होंगे तब आप को प्री-एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म को सेव कर के प्रिंट कराना होगा। इस प्री-एनरोलमेंट फॉर्म को आपको अपने एडमिशन फॉर्म के साथ ही जमा कराना होगा।



नोट: मुझे लगता है की आपको ये स्पष्ट हो गया है की मुंबई यूनिवर्सिटी में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं है। सिर्फ प्री-एडमिशन फॉर्म ही आप ऑनलाइन भर सकते हैं। और उसकी एक प्रति निकाल कर आपको मुख्य एडमिशन फॉर्म के साथ जमा करवाना अनिवार्य है।

अब आपको मुंबई यूनिवर्सिटी में किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करना है ये तो स्पष्ट है, पर क्या आपको ये पता है की मुंबई यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने के लिए अनिवार्य पात्रता क्या है? आवेदन करने से पहले ही आपको अपनी पात्रता जांच लेनी चाहिए।

अगर आप B.A, B.Sc या B.Com में एडमिशन लेने का सोच रहे हैं तो आप को कम से कम इन पात्रता माप दंडों को ज़रूर पूरा करना होगा।

  •  जो भी स्टूडेंट B.Sc के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 12वीं में विज्ञान विषय की साथ उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
  • अगर कोई भी स्टूडेंट B.Com के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 12वीं में एकाउंट्स और गणित विषय की साथ उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
  • या फिर अगर कोई जो भी स्टूडेंट B.A के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 12वीं में आर्ट्स विषय में  उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।

मुंबई यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेज करीबन तीन मेरिट लिस्ट निकालते हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुसार ये मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

अगर किसी भी स्टूडेंट का नाम मेरिट लिस्ट में होता है तो उसे अपने डॉक्यूमेंट जों की जांच के लिए उपस्थित होना ज़रूरी होता है। बिना इसके, किसी भी स्टूडेंट का एडमिशन कन्फर्म नहीं होता।

आपकी सहायता के लिए हम मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने सम्बंधित मुख्य तारीखें आप को बता देते हैं।



मुंबई यूनिवर्सिटी में:

  •  एडमिशन फॉर्म की बिक्री प्रारम्भ – मई के अंत में।
  •  एडमिशन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि: जून माह के दूसरे सप्ताह में।
  • ऑनलाइन प्री-एडमिशन फॉर्म भरना प्रारम्भ – जून के पहले और दूसरे सप्ताह में।
  •  प्री-एनरोलमेंट फॉर्म को जमा कराने की अंतिम तिथि: जून के दूसरे सप्ताह के अंत में।

नोट:  उपरोक्त समय केवल आपकी सुविधा के लिए और आपको अंदाजा देने के लिए बताया गया है। ज़्यादातर मुंबई यूनिवर्सिटी एडमिशन फॉर्म इसी समय पर निकलता और जमा होता है।

मुंबई यूनिवर्सिटी में फीस:

किसी भी कोर्स के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी समय-समय पर नए फी स्ट्रक्चर बनाता रहता है, अंत: हम किसी भी कोर्स की कोई निर्धारित फीस नहीं बता सकते।




फिर भी हम आपको पिछले सालों में ली गयी फीस की आधार पर एक अंदाजा दे सकते हैं।

B.A  (F.Y.B.A ): सामान्य स्टूडेंट के लिए Rs. 3680 और आरक्षित स्टूडेंट के लिए Rs. 380.

B.Com (F.Y.B.Com): सामान्य स्टूडेंट के लिए Rs. 3680 और आरक्षित स्टूडेंट के लिए Rs. 380.

B.Sc ।.T.  (F.Y.B.Sc ।T):  सामान्य स्टूडेंट के लिए Rs. 16940 और आरक्षित स्टूडेंट के लिए Rs.380.

B.Sc Computer Science (F.Y.B.Sc Computer Science): सामान्य स्टूडेंट के लिए Rs. 12680 और आरक्षित स्टूडेंट के लिए Rs.380.

दोस्तों आज के इस पोस्ट बस इतना ही, ज्यादा जानकारी के लिए आप मुंबई यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में जायें।

तो आज के इस पोस्ट में हमने जाना की मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन कैसे लें। उम्मीद करता हु की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अगर आपको इससे रिलेटेड कोई भी सवाल पूछने हो, तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].

1 Comment

Comments are closed.
error: Content is protected !!