Earn Money OnlineMobile App

Mobile Premier League कैसे खेलते है?

Mobile Premier League कैसे खेलते है?

दोस्तों, मोबाइल से रिश्ता तो हम सभी का काफी पुराना है। वहीं जब से हम सभी के हाथों में Android phones आए हैं तब से तो हमारा ये रिश्ता और मजबूत हो गया है। आइये जानतें हैं – Mobile Premier League कैसे खेलते है?

अब तो जिसे देखो वही मोबाइल में लगा रहता है। छोटे छोटे बच्चे भी मोबाइल फोन के दीवाने हैं।

उन्हें टॉफी चॉकलेट से ज्यादा आजकल के Parents मोबाइल का लालच देते हैं। मोबाइल तो सबकी पहली पसंद बना ही हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उससे भी ज्यादा Popular है मोबाइल के Games, एक बार किसी को मोबाइल Games का शौक लग जाए न तो फिर घण्टों कहां निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता।

अक्सर काम से फुर्सत पाने के बाद लोग मोबाइल निकालकर Games खेलने लगते हैं।

लोग ऐसा सिर्फ Entertainment के लिए करते हैं मगर दोस्तों सोचिए बस मजे मजे में Game खेलकर अगर पैसे कमा लिए जाएं तो कितना अच्छा रहेगा।

भला Free में घर आई लक्ष्मी को लेने से कौन मना करता है? दोस्तों ऐसा ही आपको MPL यानी Mobile Premier League में मिलने वाला है।

यहां आपको Fun के साथ पैसे जीतने का भी मौका मिलेगा। आपको कुछ नहीं करना है बस घर बैठे मोबाइल से Game खेलना है और फिर आपके पास भी होगी लक्ष्मी ही लक्ष्मी।

दोस्तों कभी कभी Game खेलते खेलते भी थोड़ी सी बोरियत महसूस होने लगती है, है न?  मगर MPL पे ऐसा कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि यहां आपकी Performance से ही आपको पैसे मिलेंगे।

आप यहां जितना अच्छा खेलेंगे उतने ही पैसे बटोरेंगे। यानी बोरियत की छुट्टी। तो चलिए जानते हैं MPL के बारे में थोड़ा Detail में।

MPL क्या है? 

आप सभी ने टीवी में इसके Ads तो देखे ही हैं मगर इसके बारे में पूरी जानकारी आप लोगों के पास नहीं है।

सबसे पहले आप लोगों को ये जानना होगा कि MPL है क्या। आइये बताते हैं हम आपको। दोस्तों MPL एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको Online games खेलने का मौका मिलता है।

यहां आप बहुत सारे Games का आनंद ले सकते हैं और उसके साथ ही आप इन Games को खेलकर पैसे भी कमा सकते हैं।

आपको MPL पर खेलने के लिए कुछ पैसे या Tokens देने होते हैं और उसके बाद ही आप Game में Enter कर सकते हैं।

हर Game के लिए आपको अलग अलग Token देना पड़ता है। जब एक बार आप किसी Game को खेलते हैं तो उसमें आपको रैंकिंग के हिसाब से Points मिलते हैं।

जो भी पैसे आप यहां जीतते हैं आप उसे बहुत आसानी से अपने Paytm अकाउंट में Add कर सकते हैं। 

mpl game

* MPL के ब्रांड एंबेसडर आपके सबके फेवरेट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।

* आप WhatsApp, Facebook तथा दूसरी सोशल मीडिया साइट्स पर Game शेयर करके MPL Token प्राप्त कर सकते हैं।

सम्बंधित लेख :

MPL गेमिंग एप को डाऊनलोड कैसे करें?

MPL एप को आप 2 तरह से डाऊनलोड कर सकते हैं। आइये हम आपको दोनों तरीके बताते हैं।

1. Play Store से – आप गूगल Play Store से MPL गेमिंग एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। 

2. Website से – आप MPL गेम की साइट पर जाकर वहां से इस एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Website पर जाने के बाद आपको MPL Game download वाले ऑप्शन पर tap करना है और फिर आपके मोबाइल में भी MPL एप डाऊनलोड हो जाएगा। 

अब जब आपके मोबाइल में ये डाऊनलोड हो जाए तो आप इसे एक बार इंस्टॉल हो जाने दें और इसे Open करके इसमें Game खेलना शुरू करें।

MPL एप में अकाउंट कैसे बनाएं?

इस एप में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप इस एप को Open करिए। इसके बाद आप इनमें अपना मोबाइल नंबर Enter करिए।

अब बस आपको Submit ऑप्शन पर टैप करना है। मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके नंबर पर एक Otp code generate होगा।

आप इस Otp को MPL एप में Enter कर दीजिए और इसके बाद आप Submit पर क्लिक करिए। इसके बाद आपका इस एप में Registration हो जाएगा।

MPL एप पर Game कैसे खेलें?

MPL का User Interface बहुत ही साधारण है आप बहुत Easily इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैसे ही आप इसे Open करेंगे आपको इसके Home Page पर सारे Game देखने को मिल जाएंगे। इसमें ये कुछ Games उपलब्ध हैं –

mpl games

  • Ice Jump
  • Fruit slice
  • Space Breaker
  • Flipster
  • Runner No.1
  • Fruit Dart
  • Build Up
  • Bubble Shooter
  • Go Ride
  • Can Jump
  • Shoot Out
  • Basket ball
  • Run Out
  • SuperTeam
  • Fruit chop
  • Pool
  • Carrom
  • Puma Cricket
  • Maze Up
  • Football
  • Bloxmash 
  • Ludo
  • Sniper
  • Monster Truck

आप सबसे पहले MPL एप Open करें और फिर ऊपर दिए Game से जो भी Game आप खेलना चाहते हैं उसे Select करें और फिर आपको उस Game के लिए कुछ Token देने होंगे। फिर उस Game से जुड़े सारे Competition आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।

अब बस आपको Game Competition सेलेक्ट करें और Entry charge पर Click करें। इसके बाद आप Play पर Tap करें और आपका Game Start हो जाएगा। 

अब बस आपको खेलना है और बेहतर प्रदर्शन करना है। आप जितना अच्छा खेलेंगे आप उतना पैसा कमाएंगे।

जिस तरह आपका प्रदर्शन होगा उसी तरह से आपको रैंक मिलेगी फिर आपकी रैंक के हिसाब से आपको पैसे मिलेंगे। तो दोस्तों इससे पैसे कमाना है न बेहद आसान?

MPL से पैसे कैसे ट्रांसफर करें?

आपको ये शायद मज़ाक लग रहा हो कि आप इससे पैसे कमा सकते हैं मगर ये सच है और दोस्तों इतना ही नहीं आप कमाए पैसों को अपने अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए MPL 3 तरीके देता है। 

MPL money withdraw

1- Paytm – आप MPL पे कमाए पैसों को अपने Paytm अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

2- UPI – आप चाहें तो पैसों को BHIM, google pay जैसी id पर भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

3- Bank – जिन लोगों को पैसे Bank में चाहिए वो सीधे अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। बस आपको अपने Bank अकाउंट की Details डालनी है।

ये थी दोस्तों MPL की सारी जानकारी। अब आप भी समय बर्बाद न करें तथा खेलें, जीतें और घर बैठे पैसे कमाएं।

Related Articles :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].

1 Comment

Comments are closed.
error: Content is protected !!