ComputerTOP 10

टॉप 10 बेस्ट मेमरी कार्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर

टॉप 10 बेस्ट मेमरी कार्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर

फोटोज, वीडियोज अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके है। फोटोज – वीडियोज हमारे लिए अपनी यादों को सँजोए रखने का एक जरिया है। हम जानेंगे टॉप 10 बेस्ट मेमरी कार्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर के बारे में –

लेकिन वायरस के कारण मेमरी कार्ड का करप्ट होना टेक्निकल दुनिया के लिए बहुत ही आम बात है, लेकिन इस साधारण बात के चलते ही हम कई बार अपने फोटोज और वीडियोज खो बैठते है।

अब करप्ट हुआ मेमरी कार्ड या खराब हुआ मेमरी कार्ड ठीक करना लगभग असंभव है। लेकिन रिकवरी सॉफ्टवेयर के द्वारा करप्ट या डैमेज हुए मेमरी कार्ड से आपके सारे फोटोज, मीडिया, डाक्यूमेंट्स सब कुछ वापिस हासिल किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम आपको कुछ ऐसे ही सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनकी सहायता से आप अपना मेमरी कार्ड रिकवर कर सकते है।

1. ICare Data Recovery

Icare सॉफ्टवेयर के साथ आप 2gb तक का डेटा मेमरी कार्ड से रिकवर कर सकते है। सॉफ्टवेयर मेमरी कार्ड से करीबन 90% तक का डेटा रिकवर कर सकता है, वह भी बिल्कुल मुफ्त में। सॉफ्टवेयर द्वारा कार्ड की स्कैनिंग काफी गहराई से की जाती है, लेकिन jpg फाइल्स को रिकवर नहीं किया जाता है।

PROS
·         सॉफ्टवेयर 2GB तक का डेटा फ्री में ही रिकवर करता है।
·         इसे उपयोग करना बेहद आसान हैं।
CONS
·         रिकवरी स्कैनिंग की स्पीड काफी धीमी है।
·         यह सॉफ्टवेयर windows के साथ compatible नहीं हैं।

2. Card Recovery

कार्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर आपके मेमरी कार्ड डेटा को रिकवर करने के साथ ही, इसे पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। सॉफ्टवेयर का स्मार्ट स्कैन फीचर मेमरी कार्ड से डेटा को जल्दी से ढूंढकर रिकवर करने के साथ ही निश्चित फोल्डर मर स्टोर भी कर लेता है। हालांकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए आपको इसे खरीदने की आवश्यकता है।

PROS
·         करप्ट या डैमेज मेमरी कार्ड से डेटा रिकवर करने में सक्षम।
·         यह सॉफ्टवेयर सभी window versions के साथ compatible हैं |
CONS
·         इस सॉफ्टवेयर के लिए आपको paid करनी पड़ेगी |
·         यह MacOS तथा Linux के साथ नहीं चल सकता हैं |

3. Photo Rescue

फ़ोटो रेस्क्यू सॉफ्टवेयर की खासियत है की, यह न सिर्फ मेमरी कार्ड बल्कि SD कार्ड, Micro Sds, मेमरी स्टिक्स, कॉम्पैक्ट फ़्लैश कार्ड्स को भी रिकवर कर सकता है। jpg, jpeg, GIFs, BMPS, और TIFF जैसे फ़ाइल फॉर्मेट्स के लिए सॉफ्टवेयर अनुकूल है। फोटोग्राफी विश्व के लिए फ़ोटो रेस्क्यू सॉफ्टवेयर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि RAF, CR2, NEF, MRW, CRW, ORF जैसे रॉ फाइल्स को भी सॉफ्टवेयर द्वारा रिकवर किया जा सकता है।

PROS
·         Orf, Raf जैसी रॉ फाइल्स को रिकवर करने में सक्षम।
·         यह HDD तथा SDD दोनों फाइल को सपोर्ट करता हैं।
CONS
·         स्कैनिंग दौरान उन्हीं फाइल्स का डेमो दिखाया जाता है, जिन्हें रिकवर किया जा सकता हैं।
·         फाइल के रिकवरी के बाद फाइल को क्रमबद्ध करने की जरुरत पड़ती हैं।

4. Asoftech Photo Recovery

Asoftech फ़ोटो रिकवरी सॉफ्टवेयर आपके मेमरी कार्ड से फोटोज, ऑडियो, मीडिया, वीडियोज, डाक्यूमेंट्स आदि को रिकवर करने में सक्षम है।

मेमरी कार्ड के साथ ही हार्ड ड्राइव, फ़्लैश ड्राइव, USB, अन्य डिवाइज से भी आपकी मीडिया फाइल्स और डाक्यूमेंट्स को रिकवर किया जा सकता है।

PROS
·         सॉफ्टवेयर के उपयोग के लिए किसी भी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है।
·         यह FAT12,FAT16,FAT32,NTFS फाइल सिस्टम को सपोर्ट करता हैं।
·         इस सॉफ्टवेयर में डाटा कुछ क्लिक में ही रिकवर हो जाता हैं।
CONS
·         यह सिर्फ Windows के साथ चल सकता हैं।

5. IObit Undelete

IObit undelete सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने मेमरी कार्ड से अनगिनत डेटा रिकवर कर सकते है। लेकिन अगर आप बड़ी फाइल्स को रिकवर करना चाहते है, तो सॉफ्टवेयर का पेड़ वर्जन आपको खरीदना होगा।

PROS
·         बिना शुल्क प्रदान किए भी अनगिनत डेटा रिकवर किया जा सकता है।
·         बिना Installation के मेमोरी रिकवर कर सकते हैं।
·         सॉफ्टवेयर काफी User-Friendly हैं।
·         यह स्कैन बहुत ही कम समय में कर देता हैं।
CONS
·         साइज में बड़ी फाइल्स को रिकवर करने के लिए शुल्क प्रदान करना पड़ता है।
·         यह Recent deleted files को ही रिकवर करता हैं।
·         इसमें Advance option available नहीं हैं।

6. Restoration

मेमरी कार्ड रिकवरी के लिए अगर आप ज्यादा समय लगाना उचित नहीं समझते है, तो रेस्टोरेशन सॉफ्टवेयर के अलावा दूसरा कोई बढ़िया ऑप्शन उपलब्ध हो ही नहीं सकता है।

PROS
·         सॉफ्टवेयर का साइज काफी बड़ा नहीं है।
·         इसका Interface उपयोग करना काफी आसान हैं।
CONS
·         मेमरी कार्ड से संपूर्ण डेटा रिकवर करने में सक्षम हैं।
·         Windows 8 के साथ compatible नहीं हैं।

7. RecoverIt free data Recovery

रिकवर इट सॉफ्टवेयर की मदद से आप मेमरी कार्ड से डिलीटेड, फॉर्मेटेड, डैमेज हुआ, या वायरस की वजह से करप्टेड हुआ डेटा रिकवर कर सकते है।

वीडियोज, ऑडियो, मीडिया, फोटोज, डाक्यूमेंट्स को भी सुरक्षित रूप से रिकवर कर सकते है। हालांकि की सॉफ्टवेयर के बेहतरीन फीचर्स का लाभ उठाने के लिए आपको इसे खरीदना होगा।

PROS
·         मेमरी कार्ड से किसी भी प्रकार का डेटा रिकवर किया जा सकता है।
·         यह सॉफ्टवेयर रिकवर में काफी Success हैं।
CONS
·         सॉफ्टवेयर के फ्री वर्जन के साथ आप सिर्फ 100MB तक का डेटा रिकवर कर सकते है।

8. Recuva

Recuva एक मुफ्त मेमरी कार्ड सॉफ्टवेयर है, जिसके द्वारा अपने मेमरी कार्ड को रिकवर करने के लिए आपको सिर्फ 4 आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। मेमरी कार्ड से jpg फाइल्स को 100% रिकवर किया जा सकता है।

PROS
·         100 % jpg फाइल रिकवरी करता हैं।
·         यह Advance File Recovery के लिए फ्री हैं।
·         इसमें SD Card रिकवर कर सकते हैं।
CONS
·         सॉफ्टवेयर का इंटरफ़ेस ज्यादा आकर्षक और उपयोग के लिए आसान नहीं है।
·         अपग्रेड वर्जन से फ्री वर्जन में कम सुविधाएं प्रदान की जाती है।
·         सिर्फ विंडोज आपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है।

9. Ease us data recovery

Ease us सॉफ्टवेयर फ्री और पेड़ ऐसे दोनों वर्जन में उपलब्ध है। हालांकि पेड़ वर्जन के साथ अतिरिक्त अच्छे फीचर्स की सुविधाएं प्रदान की जाए है, लेकिन इसके लिए आपको 90%$ का शुल्क प्रदान करना आवश्यक है। फ्री वर्जन के साथ आप मेमरी कार्ड से सिर्फ 500 mb का डेटा ही रिकवर कर सकते है।

PROS
·         सॉफ्टवेयर का इंटरफ़ेस काफी सरल है।
·         सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने के लिए तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक नहीं है।
CONS
·         स्कैनिंग की स्पीड बहुत ही धीमी है।
·         फ्री वर्जन के साथ काफी कम सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

10. PhotoRec

PhotoRec सॉफ्टवेयर की खासियत है कि यह न सिर्फ मेमरी कार्ड से डेटा रिकवर करने में सक्षम है, बल्कि HDD, sdd, USB से भी डेटा रिकवर कर सकता है।

PhotoRec सॉफ्टवेयर का उपयोग आप अपने बिजनेस और निजी उपयोग के लिए कर सकते है। मेमरी कार्ड को रिकवर करते समय न सिर्फ फाइल्स रिकवर होती है, बल्कि फोल्डर भी रिकवर किए जाते है।

PROS
·         हर तरह की फ़ाइल फॉर्मेट्स को रिकवर करने में सक्षम है।
·         सॉफ्टवेयर को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है।
·         Jpg, jpeg, GIF जैसी फाइल्स को रिकवर करने में सक्षम है।
·         यह Windows, MAC तथा LINUX में काम करता हैं |
CONS
·         यह सॉफ्टवेयर User-Friendly नहीं हैं।
·         इसके Interface को समझना थोड़ा मुश्किल हैं।

Related Articles-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
Related posts
ComputerComputer SecurityTips and TricksTOP 10Windows 10कंप्यूटर

टॉप 10 Files Recovery Softwares

काम की आवश्यक फाइल्स करप्ट हो जाना या…
Read more
ComputerTips and TricksTOP 10कंप्यूटर

टॉप 10 Data Recovery Softwares

कंप्यूटर हो या लैपटॉप कई बार वायरस क�…
Read more
error: Content is protected !!