GovtKnowledge

Legion of Merit क्या है? PM Modi Bagged

Legion of Merit

दोस्तों Legion of Merit की चर्चा इस समय हर तरफ है। आप लोग शायद ही इसके बारे में जानते हों। चलिए आज हम आपको Legion of Merit के बारे में बताते हैं। 

असल मे दोस्तों Legion of Merit एक सम्मान है जोकि अमेरिका के द्वारा दिया जाता है। इस बार ये सम्मान कुछ ज्यादा ही खास है तथा सुर्खियों में भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सम्मान हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सम्मान अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ये सम्मान लेने के लिए अमेरिका में मौजूद नहीं थे इसीलिए उनकी जगह भारत की ओर से राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने ये Award लिया। तरनजीत सिंह संधु को अमेरिका के वाइट हाउस में अमेरिका के National Security Advisor रॉबर्ट ओ ब्रायन ने इस सम्मान से नवाजा है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये तो आप सभी ने जान लिया कि यह सम्मान आपके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया है। अब चलिये जानते हैं कि आखिर ये सम्मान है क्या।

क्या है Legion of Merit?

Legion of Merit अमेरिका का पहला ऐसा सम्मान है जो दूसरे देश के नागरिकों को दिया जाता है। Legion of merit अमेरिका का अकेला ऐसा सैन्य सम्मान है जिसमें अलग अलग पद भी शामिल हैं। ये सम्मान सैन्य व असैन्य स्थानों पर वफादारी, सत्य के प्रति निष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। Legion of Merit में अमेरिकी सैन्यकर्मी कम Rank हासिल कर पाते हैं जबकि विदेशियों को इसमें Officer, Commander तथा Chief Commander दिया जाता है। इस सम्मान से नवाजा जाना सच मे बहुत बड़े गर्व की बात है।

किस किस को दिया गया है Legion of Merit?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ये प्रतिष्ठित सम्मान Japan के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को दिया गया है। इन दोनों के अलावा भी और भी बहुत सी विदेशी हस्तियां हैं जिन्हें इस Award से सम्मानित किया गया है। Legion of Merit पांच दिशाओं का सफेद Cross होता है और इसमें किनारे पर लाल रंग होता है।  ये हरे रंग के चक्र पर होते हैं जिनके केंद्र में नीले रंग के अंदर 13 सफेद सितारे होते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों मिला Legion of Merit?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Legion of Merit प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सम्मान इसलिए दिया गया है क्योंकि उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूती प्रदान की है तथा उन्होंने भारत को Global stage पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से ये सम्मान भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने लिया। 

इस बात की खबर खुद रॉबर्ट ओ ब्रायन ने दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘राष्ट्रपति @realDonaldTrump ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी को बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए मेरिट की लेजिन पेश किया। एम्बेसडर @SandhuTaranjit  ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पदक स्वीकार किया।’

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया और कहा कि, ‘लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की द्विपक्षीय सहमति में भी झलकता है।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राप्त किए गए सम्मान-

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निम्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है-

ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’ (2016), ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खान’ (2016), ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड (2018), संयुक्त अरब अमीरात के ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ (2019), रूस के ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ (2019) और मालदीव के ‘ऑर्डर ऑफ डिस्टिग्विंश्ड रूल ऑफ निशान आईज्जुद्दीन’ (2019) और अब उन्हें अमेरिका ने Legion of Merit से सम्मानित किया है।

दोस्तों अब आप सब जान ही गए होंगे कि आखिर Legion of Merit होता क्या है तथा इस सम्मान को अमेरिका से देश के प्रधानमंत्री के द्वारा पाना हमारे देश के लिए बड़े गर्व की बात है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!