Career

MBA क्या हैं, MBA कैसे करे, और MBA क्यों करें





MBA क्या हैं,  MBA कैसे करे, MBA क्यों करें ?

करियर का चुनाव करते वक़्त सही मार्ग को चुनना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता हैं और बात मास्टर डिग्री के पढाई की करें तो सोच समझ कर आगे बढ़ना जरुरी हैं।

यहाँ हम एक ऐसे पोस्ट ग्रजुऐशन डिग्री की बात करेंगे जो आजकल काफी चर्चित में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्टूडेंट्स बैचलर्स (Bachelor) डिग्री पूरी करने के बाद कभी-कभी सोच में पद जाते हैं की आगे क्या पढ़े,पढाई में सफलता आपको आपके रूचि के अनुसार ही मिलेगी।

लेकिन इस आर्टिकल में हम MBA (Master of Business Administration) के बारे में बात करेंगे – MBA क्या हैं और MBA कैसे करे?

Related post:

भारत के टॉप 10 MBA कॉलेज- Top 10 MBA Colleges in India

होटल मैनेजमेंट क्या हैं, होटल मैनेजमेंट कैसे करें, और होटल मैनेजमेंट क्यों करें

CA क्या हैं, CA क्यों करें, CA कैसे करें ?

अगर आप भी इस डिग्री को करने का सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं।



MBA क्या हैं :

MBA एक पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स हैं जो 2 साल की अवधि के लिए होता हैं। इसमें स्टूडेंट्स को बिज़नेस वर्ल्ड के बारे में सारी शिक्षा तथा जानकारियां दी जाती हैं।

मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स इस कोर्स को करते हैं। वैसे तो बहुत प्रकार की होती हैं जैसे –

Regular MBA:

यह फुल टाइम पुरे 2 साल के लिए होता हैं तथा इसमें Practically स्टूडेंट्स अन्य कोर्स की तुलना में ज्यादा सीख पाते हैं।

इसमें पहले साल में सबके लिए सामान विषय होता हैं लेकिन दूसरे साल में के अनुसार विषय बदल जाते हैं।

Regular MBA में स्टूडेंट्स को Internship के साथ Companies में काम करने का मौका मिलता हैं जिससे उनका skills develop होता हैं।

Eligibility:

  • Regular MBA करने के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (Graduation) 60 प्रतिशत अंक के साथ पास होना आवश्यक हैं।
  • College के अनुसार Entrance Exam जैसे CAT, MAT, CMAT, XAT, SNAP, NMAT, IIFT आदि पास होना भी जरुरी हैं।

Fees:

कॉलेज के अनुसार MBA Regular कोर्स की फीस 50,000- 25,00,000 रहती हैं ।




Top 3 Regular MBA कॉलेज-

  • Indian Institute of Management
  • XLRI
  • FMS

Online MBA:

Online MBA कोर्स उस लोगो के लिए हैं जो लोग regular class नहीं कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन MBA आप घर बैठे ही ऑनलाइन recorded lectures, live web conference द्वारा कर सकते हैं।

कुछ लोग जॉब के साथ-साथ इस कोर्स को करके अपने skills को develop करने का काम करते हैं।

Eligibility:

  • किसी भी कॉलेज से स्तानक (Graduate) होना अनिवार्य हैं।
  • Work Experience होना अच्छा हैं लेकिन बिना experience के भी यह कोर्स आप कर सकते हैं।

Fees:

Regular MBA की तुलना में इसकी फीस काफी कम होती हैं।




Top 3 Online platform:

  • Coursera
  • edX
  • Udemy

Distance MBA:

जॉब में प्रमोशन के लिए distance MBA एक अच्छा विक्लप हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए लोग Distance MBA करना पसंद करते हैं।

Eligibility:

  • किसी भी कॉलेज से स्तानक (Graduate) 50 प्रतिशत अंक के साथ होना अनिवार्य हैं।
  • Work Experience होना अच्छा हैं लेकिन बिना experience के भी यह कोर्स आप कर सकते हैं।
  • 2 Year के Work Experience के साथ यह कोर्स आप कर सकते हैं।
  • Admission के लिए entrance exam CAT, MAT, XAT, ATMA जैसे देने पड़ते हैं।

Fees:

Distance MBA कोर्स की फीस 50,000 से लेकर 1, 50,000 तक हैं।

Top 3 Distance MBA कॉलेज:

  • Symbiosis Center of Distance Learning (Pune)
  • Indira Gandhi National Open University (New Delhi)
  • ICFAI Business School (Hyderabad)

Executive MBA: 

Executive MBA एक Advance मैनेजमेंट कोर्स हैं जो लगभग 1-2 साल के लिए होता हैं।

Working Professionals के लिए यह कोर्स उपयुक्त हैं तथा इसे करने के लिए 5 साल का जॉब Experience होना भी आवश्यक हैं।




Eligibility:

  • किसी भी कॉलेज से स्तानक (Graduate) 50 प्रतिशत अंक के साथ होना अनिवार्य हैं।
  • 5 Year के Managerial Work Experience के साथ यह कोर्स आप कर सकते हैं।
  • Admission के लिए entrance exam CAT, MAT, XAT, SNAP जैसे exam देने पड़ते हैं।

Fees:

टॉप कॉलेज से Executive MBA कोर्स करने पर इसकी फीस 20,00,000-25,00,000 तक होती हैं।

Top 3 Executive MBA कॉलेज:

  • Indian Institute of Management
  • XLRI
  • FMS

MBA के अंदर आने वाले Specializations :

  1. MBA in Finance
  2. MBA in Human Resources
  3. MBA in Marketing
  4. MBA in Information Technology
  5. MBA in Accounting
  6. MBA in Operation
  7. MBA in Economics

MBA क्यों करें:

MBA (Master of Business Administration) कोर्स करने से बहुत तरह के फायदे हैं वो चाहे स्टूडेंट्स हो या Working-professionals, आइये जानते हैं MBA क्यों करना चाहिए –

Skills Development के लिए:

इस कोर्स द्वारा बहुत सारे skills develop होते हैं जैसे Leadership skills, Communication Skills, Management Skills, Interpersonal Skills आदि ।

इस skills की सहयता से भविष्य में आप एक अच्छे managerial लेवल पर जॉब कर पाते हैं।




अच्छी सैलरी के लिए :

यह कोर्स करने का कारण यह भी हो सकता हैं की आपको अच्छी सैलरी चाहिए क्योकि टॉप कॉलेज से Regular MBA करने के बाद आपकी सैलरी न्यूनतम 20 लाख तक की होती हैं।

खुद का Business Start करने के लिए :

चूकि MBA में business world के बारे में पढ़ाया जाता हैं तथा practical ज्ञान दिया जाता हैं साथ ही साथ स्टूडेंट्स के अंदर बहुत सारे skills develop किये जाते हैं।

जिससे बहुत से स्टूडेंट्स खुद का बिज़नेस करते हैं क्योकि उन्हें business world के बारे में ज्ञान पहले से ही होता हैं। अर्थात ये Business अच्छी तरह सँभालने की क़ाबलियत रखते हैं।

Practical knowledge प्राप्त करने के लिए :

बहुत सारे स्टूडेंट्स practically पढाई करना चाहते हैं तथा practically बिज़नेस वर्ल्ड को समझना चाहते हैं। इसके लिए भी वे MBA करते हैं।

विदेशो में जॉब करने के लिए :

कई लोग MBA इसलिए भी करते हैं, क्योकि वे अच्छे कंपनी तथा अच्छे सैलरी के साथ विदेशो में settle हो सके।

MBA कैसे करे:

MBA करने के लिए कुछ Steps आपको follow करने पड़ेंगे जैसे –

Step 1

पहले आपको कॉलेज का चुनाव करना होगा आप जिस किसी कॉलेज से पढाई के लिए इच्छुक हैं। उसके लिए Entrance Exam की तैयारी करनी होगी।




Step 2

Entrance Exam के लिए उसके syllabus को जाने तथा उसकी तैयारी करे।

चूकि टॉप कॉलेज में दाखिल होता इतना आसान नहीं हैं इसलिए आपकी तैयारी भी उतनी ही अच्छी होनी चाहिए।

Step 3

एग्जाम की तैयारी के बाद आपको ध्यान रखना होगा की चुने गए exam के अनुसार हर साल ऑनलाइन फॉर्म निकलते हैं। जिसमें दिए गए date अनुसार form अप्लाई करने की जरुरत हैं।

Step 4

Form अप्लाई करते वक़्त आपके सारे information सही होने जरुरी हैं।

क्योकि अगर आप select होते हो तो इंटरव्यू में आपसे फॉर्म से सम्बंधित जानकारियां ली जाएँगी।

Step 5

एग्जाम के रिजल्ट के आधार पर आपका सिलेक्शन कॉलेज में Group Discussion, Personal Interview द्वारा होता हैं।

अगर आप अच्छी जॉब तथा अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं तो MBA अच्छा कोर्स हैं।

टॉप कॉलेज का चुनाव कर आप भविष्य में एक अच्छे post पर काम कर सकते हैं या फिर खुद का बिज़नेस चला सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!