AndroidComputer

JPEG file क्या होता है?

JPEG file क्या होता है?

अगर आज के समय की बात की जाए तो शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो Smartphone न चला रहा हो। आज हम जानेंगे – JPEG file क्या होता है?

आज हर एक व्यक्ति Smartphone चला रहा है। पहले तो लोग इसे सिर्फ किसी को Call करने के लिए या फिर मनोरंजन के साधन के तौर पर इस्तेमाल किया करते थे मगर आज लगभग सारे काम इसी से हो रहे हैं।

कुछ लोगों के लिए तो ये चलता फिरता Bank है, कुछ लोगों के लिए ये चलती फिरती दुकान है, कुछ लोगों के लिए ये चलता फिरता टीवी है आदि। ऐसे ही हर व्यक्ति मतलब कि जो जिस नज़रिए से इसको देखता है ये उसके लिए वैसा ही बन जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैर, अभी हम आपको आपके फोन का मुख्य काम बताते हैं। आज के समय मे भला सेल्फी को हम कैसे भूल सकते हैं।

जैसे जैसे Smartphones की Demand बढ़ती जा रही है वैसे ही वैसे लोगों का सेल्फी के प्रति प्यार भी बढ़ता जा रहा है।

लड़कियां तो सेल्फी के लिए पागल हुई रहती है। उन्हें इससे मतलब नहीं होता है कि फोन का Processor कैसा है, RAM कैसी है, बस उन्हें एक चीज़ से मतलब होता है और वो है फोन का कैमरा।

शायद आप भी उनमें से एक हों। अगर लोग सेल्फी म इतने दीवाने न होते न तो आज फोन की कीमत यूं आसमान नहीं छू रही होती।

जिस फोन का कैमरा जितना अच्छा होगा उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी।

बात यहीं नहीं खत्म होती है। सेल्फी तो आप ले ही लेते हैं उसके बाद उन्हें लोगों को दिखाना भी तो ज़रूरी है न? वरना सेल्फी लेने का फायदा ही क्या हुआ।

बिना Editing के तो आप Photo upload करने से रहे। आप Editing के लिए नए नए Apps खोजते हैं और फिर एक दिक्कत आती है कि Edit करने के बाद जो आपकी Image quality होती है उसमें दिक्कत आ जाती है।

हर कोई जिसमें फोटोज का कीड़ा है वो दिन भर में Editing तो ज़रूर कर लेता है या फिर किसी भी Social site पर फोटो ज़रूर Share कर देता है।

लोग JPEG का ही इस्तेमाल करते हैं। इसी की मदद से आप Whatsapp पर लोगों के साथ फोटोज Share कर पाते हैं या फिर Editing कर पाते हैं।

शायद आपने इसके बारे में पहले भी सुना हो मगर इसकी पूरी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है।

आज इस Article में हम आपको JPEG के बारे में ही बताने जा रहे हैं। अगर आप किसी चीज़ का इस्तेमाल करते हैं तो उसके बारे में आपको जानकारी होनी ही चाहिए। इसीलिए आज आप सब JPEG के बारे में अच्छी तरह से जान लीजिए।

JPEG का Full form क्या होता है?

सबसे पहले इसकी Full form जान लेते हैं। इसकी Full form ‘Joint photographic expert group’ है। ये एक ऐसा Group है जिसने JPEG compression standard को Create किया है।

दोस्तों JPG और PEG को एक ही माना जाता है। ये मुख्यतः Graphic images को Compress करने का एक तरीका है। जिसे आज लगभग हर जगह इस्तेमाल किया जा रहा है।

JPEG file क्या होती है?

असल मे दोस्तों ये एक Common type की एक Image ही होती है। इसे कोई भी बड़ी आसानी से Internet से प्राप्त कर सकता है।

ये Compression का काम करती हैं और किसी भी Raw files की तुलना में (जो कि High end digital कैमरा की मदद से ली जाती हैं) ये आपकी Image file को बहुत ही छोटा बना देती हैं।

इसमें आपकी Image को छोटा किया जाता है वो भी बिना उसके Resolution को कम किए। 

ये बहुत ही Standard format है। ये उन Images के लिए बेहतर होता है जिनमें Blends या फिर Gradients होते हैं।

ये Coloured pictures के लिए भी काफी बेहतर है। अब Image को Edit करेंगे तो थोड़ी बहुत Blurness की संभावना तो होती ही है। ऐसे में Sharp edge के साथ ये Format ठीक नही होता है।

मान लीजिए कि आपने कोई Image save किया। उसके बाद आपने उसे Edit किया तो उसकी Quality में थोड़ा बहुत Loss हो जाएगा और Image थोड़ी Blur हो जाएगी।

आप अगर उसे Edit करेंगे तो उसमें थोड़ी और Quality issue आ जाएंगे। ऐसे में आप बार बार Editing करने के लिए या Share करने के लिए JPEG format को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Compression की वजह से Quality में Loss हो जाता है तथा ये Image में दिखने भी लगता है।

वो लोग जो ज्यादा Editing नहीं करते हैं उन लोगों के लिए ये काफी बेहतर है। बाकी जिन्हें Editing करने की बहुत ज्यादा आदत है वो लोग इसमें न ही पड़ें तो ही बेहतर है।

इसकी Popularity बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि इसे ज्यादातर Programs में Accept किया जाता है।

नए और Average photographers के लिए, Digital कैमरा के लिए, Web hosting में Images में ये बहुत ज्यादा Popular है।

इसकी High quality image को कम Space में Save करने की खासियत ही इसको Popular बनाती है।

एक Raw file से कैसे JPEG है बेहतर?

किसी भी File का सबसे पहला स्वरूप ही Raw होता है। Raw file तभी लाभदायक रहती है जब हमें फोटोज को Large size में Print करना रहता है।

इसमें फोटो की पूरी Detail चाहिए होती है। ऐसे में Computer screen या किसी भी बड़ी Screen पर देखने के लिए आपकी Raw file ही काम मे आती है।

जिस भी Gadget से फोटो ली जाती है उसके बाद जो उसका पहला Save होता है उसे ही Raw बोला जाता है।

Raw का Size बहुत बड़ा होता है। वहीं JPEG Raw files को Compress कर देते हैं जिसकी वजह से इनका Size कम हो जाता है।

इसके बाद आप किसी को भी ये File send कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन्हें Social media या किसी भी Platform पर Upload भी कर सकते हैं।

JPEG file को कौन से Programmes से Open किया जा सकता है?

JPEG files को आजकल सभी Image programmes open कर रहे हैं।

दोस्तों जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है और जो सबसे ज्यादा Common है वो है Microsoft windows photos, दरअसल ये एक Default programme होता है। ये Microsoft PCs में Pre installed होता है।

इसके अलावा अगर आप दूसरे Programmes का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं जैसे Adobe photoshop आदि।

इसके लिए आपको पैसे देने होते हैं। ये सब Paid programmes हैं। इसके साथ ही सारे ही Web browser आसानी से JPEG को Open कर देते हैं।

JPEG format का इस्तेमाल हमें कब नहीं करना चाहिए?

बहुत से Graphic programmes तथा कैमरे Automatic ही Images को JPEG form में Save करते हैं।

अगर आप एक Line draw कर रहे हैं और फिर आपको किसी अन्य Graphic जिसमें Iconic या textual graphics का इस्तेमाल हुआ होता है, वो इस्तेमाल करना है तो आपको अपनी File को JPEG में नहीं Save करना चाहिए।

ऐसे Graphics जिनमें Sharp contrats के Pixels होते हैं, अगर उनमें JPEG format में कुछ Save किया जाए तो Image में Graininess quality आ जाती है।

अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो फिर आप इसकी जगह Raw file या फिर दूसरे किसी Format का इस्तेमाल करें जैसे GIF, PNG आदि।

एक JPEG format को कैसे पहचानें?

ये तो बहुत ही आसान काम है। दोस्तों हर एक File का कोई न कोई Extension ज़रूर होता है तथा Extensions के साथ ही उन्हें Save किया जाता है।

जब भी आप कोई File देखें जिसमें .jpg या फिर .jpeg Extension दिखाई दे, आप तुरंत समझ जाएं कि ये JPEG file ही है।

दोस्तों JPEG format का Extension .jpg या .jpeg ही होता है। इसके अलावा भी इसके कुछ Extensions हैं जैसे .jfif या .jpe, मगर इनका इस्तेमाल न के बराबर ही होता है।

JPEG file के क्या लाभ है?

इसके कुछ लाभ हम आपको बताने जा रहे हैं –

◆ इसमें Degree of compression कम होती है जिसकी वजह से जो Picture की Quality होती है वो High होती है।

◆ Full color realistic images के लिए ये बहुत ही बेहतर है। जहां पर भी बहुत सारा Contrast transition और Color होता है वहां पर ये File format बहुत बेहतर साबित होती है।

◆ इसमें आप File के Size को Compress करके उसको छोटा बना सकते हैं।

◆ इसकी Format बहुत ही Compatible होती है और इसे किसी भी Browsers में Correctly display किया जा सकता है, या किसी Text और Graphics programs में, या Computers, tablets और मोबाइल devices में भी।

◆ इसकी Degree of compression बहुत ही Controlled और High होती है। आप इसमें File size और ratio quality को Independently ही Select कर सकते हैं।

JPEG files के नुकसान क्या हैं?

इसके फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं जो कि निम्न हैं –

◆ जितना आप Image को Compress करेंगे उतना ही उसकी Quality खराब होती जाएगी। इसीलिए ज्यादा Editing करने वालों के लिए ये Format बेहतर नहीं है।

◆Templates, logos और buttons के दौरान Transparency बहुत ज़रूरी होती है और इसको JPEG support ही नहीं करता है।

◆ जिसमें Clear boundaries होती हैं जैसे Text या फिर Monochrome graphics उनमें काम करने के लिए ये सही Format नही। होता है।

◆ इसमें आपकी Image ‘fall apart’ भी हो सकती है।

सबसे ज्यादा JPEG को कहां इस्तेमाल किया जाता है?

ज्यादातर इसका इस्तेमाल Full color images की Processing और Saving में किया जाता है।

इसमें Realistic elements होते हैं जैसे Color transitions और Brightness जिसकी वजह से ये Format बेहतर रहता है।

इसका इस्तेमाल Graphical digital content की Transmitting और Storing में भी किया जाता है। ये अन्य Formats की तुलना में कम Space लेता है, इसीलिए ये काफी ज्यादा Popular है। ये एक Ideal File format है।

दोस्तों, तो ये थी JPEG से जुड़ी जानकारी, जिसका इस्तेमाल आप सब करते हैं। इसके बारे में जानकारी होना बहुत ज़रुरी है।

अब आप सबको ये समझ आ ही गया होगा कि JPEG का काम क्या होता है और कब इसका इस्तेमाल करना चाहिए कब नहीं।

ये काफी Convenient है और इसका आज हर जगह इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर अगर आपको बार बार Edit करने की आदत है तो आपको इसके इस्तेमाल से बचना होगा वरना आपकी Image quality poor हो जाएगी।

बार बार Compress करने पर Image के Resolution में फर्क आ जाता है। इसीलिए आप अपने हिसाब से इसको चुने।

इसे भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!