X
    Categories: AndroidJio

Reliance Jio App List की पूरी जानकारी

Reliance Jio App List की पूरी जानकारी : दोस्तों रिलायंस जिओ आज कितना पॉप्युलर है ये आपको बताने की जरूरत नहीं है। आज की तारीख में ज्यादातर लोगो के पास जिओ की सर्विस है। जिओ नंबर पे आपको न ही सिर्फ सस्ती कॉल और इंटरनेट डाटा मिलता है, बल्कि जिओ की अन्य सर्विसेज भी बहुत कमाल है।

दोस्तों आज की तारीख में जिओ चैट एप्लीकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट और वॉलेट चीज़ के लिए एक एप्प बना रखा है, इसीलिए दोस्तों आपके स्मार्टफोन में यूज होने ज्यादातर एप्प जिओ के पास है। आज के इस पोस्ट में मैं आपको Jio App list के बारे में बताने वाला हु।

Jio App List in Hindi:

MyJio : दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल में जिओ सिम कार्ड यूज कर रहे है, तो इस Jio App का यूज करना जरूरी है। MyJio App का यूज करके आप अपने जिओ नंबर पे एक्टिवेटिड प्लान और और वैलिडिटी चेक और रिचार्ज कर सकते है।

अगर जिओ द्वारा कोई ऑफर दिया जा रहा है, तो उसकी जानकारी भी आप यहाँ पे चेक कर सकते है। इसके आलावा दोस्तों आपके पास अगर जिओ के एक से ज्यादा नंबर तो उन सभी को यहाँ पे मैनेज कर सकते है।

JioChat : दोस्तों JioChat App इनस्टॉल करके आप जिओ यूजर के साथ चैट, वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते है, जैसाकि आप Facebook और WhatsApp पे करते है। JioChat App पे आप तरह तरह के video sticker, emoticon का भी इस्तेमाल कर सकते है।

JioMusic : म्यूजिक के तो बहुत से अप्प अवेलेबल है, जहां पे ऑनलाइन कोई भी गाने सुन सकते है। लेकिन दोस्तों JioMusic में आप किसी को गाने को ऑनलाइन सुनने के साथ उसको फ्री में डाउनलोड भी कर सकते है। जिससे आप कभी भी बिना इंटरनेट के ऑफलाइन उन गानो को सुन सकते है। और किसी भी गाने को अपना फ्री में कॉलर ट्यून भी सेट सकते है।

JioTV : दोस्तों JioTV App पे आप अपना कोई भी टीवी चैनल को कही और कभी भी लाइव देख सकते है। JioTV App पे आप 100 से भी ज्यादा HD चैनल लाइव देख सकते है। इसीलिए अगर आप कही भी हो अपना पसंद का कोई टीवी चैनल JioTV App पे देख सकते है।

JioMoney : दोस्तों आजकल डिजिटल पेमेंट वॉलेट का जमाना है, जैसेकि Paytm, Mobikwik, Pay, GooglePay और भी बहुत से ऐसे वॉलेट है। इसी तरह से आप JioMoney एक डिजिटल पेमेंट वॉलेट है। जिसका यूज़ करके आप किसी को पेमेंट भेज सकते है, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते है।

JioCinema : दोस्तों अगर आप मूवी देखने के शौक़ीन है, तो आपको JioCinema App का यूज जरूर करना चाहिए। JioCinema App पे आपको बहुत से फ्री मूवी, टीवी शो, वीडियो क्लिप फ्री में देखने को मिल जाएँगी।

JioMags : JioMags पे आप कोई भी मैगज़ीन को ऑनलाइन पढ़ सकते है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहाँ पे सभी पॉप्युलर मैगज़ीन चाहे वो किसी भी भाषा में आप JioMags App पे जाकर पढ़ सकते है।


JioXpressNews : JioXpressNews App से किसी भी भाषा पे कोई भी न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ सकते है। इसके आलावा कोई भी ब्रेकिंग न्यूज़ का भी अपडेट यहाँ पे आपको मिलता रहेगा। JioXpressNews App पे आप 500 से भी ज्यादा न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, न्यूज़ वेबसाइट, और ब्लॉग को एक्सेस कर सकते है।

JioCloud : हम कई बार अपने फोन में काफी फोटो, वीडियो और एप्लीकेशन मेमोरी फुल कर लेते है। जिसकी वजह से आपका फोन भी हैंग करने लगता है और फिर सबको डिलीट करना पड़ता है।

दोस्तों आप JioCloud App आपको 50 GB का फ्री ऑनलाइन स्पेस देता है। जहा पे आप अपने सभी डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो को ऑनलाइन स्टोर करके रख सकते है और जरूरत पड़ने पर कही और कभी भी एक्सेस कर सकते है।

दोस्तों यहाँ मैंने आपको Jio App list in Hindi के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। उम्मीद करता हु ये की जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी

अगर आपको लगता है इसके आलावा कोई और Jio App है जिसके बारे में मैंने आपको जानकारी नहीं दी तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया तो आप इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts:

Satwant Yadav: मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – hindipost.net@gmail.com.

View Comments (2)