Govt

ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करायें?





दोस्तों क्या आपको पता है की ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करायें? -Online FIR kaise darj karaye – how to file an FIR online in Hindi?

किसी भी आपराधिक गतिविधि को दर्ज करवाने के दो तरीके होते हैं:

(A) या तो उस से सम्बंधित शिकायत दर्ज करायें, या (B) FIR (First Information Report) दर्ज़ करायें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आपको पता है की शिकायत (complaint) और FIR में क्या फर्क है? अगर नहीं, तो आपको जानना ज़रूरी है।

(a) Complaint (शिकायत): इसका अर्थ है किसी व्यक्ति पर किसी गलत-बर्ताव या कार्य के लिए आरोप लगाना। ये शिकायत मजिस्ट्रेट के सामने कोर्ट में की जाती है।

ये शिकायत लिखित रूप में भी की जा सकती है और मौखिक रूप से भी। पर इसकी मुख्य बात ये है कि इसमें कोई पुलिस रिपोर्ट नहीं बनती। पुलिस के रजिस्टर में इस शिकायत का कोई ब्यौरा नहीं होता।

शिकायत ज़्यादातर उस व्यक्ति के द्वारा की जाती है जिसके साथ कोई अन्याय हुआ हो या जिसके साथ किसी ने कुछ गलत किया हो।

(b) FIR (फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट): ये रिपोर्ट एक पुलिस अधिकारी द्वारा तैयार की जाती है। ये रिपोर्ट पुलिस ऑफिसर, किसी आपराधिक घटना की मिली जानकारी की आधार पर तैयार करता है।

FIR उसके द्वारा भी दर्ज कराई जा सकती है जिसके साथ दुर्व्यवहार, अपराध या अन्याय हुआ है, या फिर उस व्यक्ति के द्वारा भी कराई जा सकती है जिसने दुर्व्यवहार, अपराध या अन्याय देखा हो।

या फिर उसके द्वारा भी कराई जा सकती है जिसे ये पता हो की कोई दुर्व्यवहार, अपराध या अन्याय हुआ है।

ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करायें:





FIR कैसे दर्ज करनी है इसके बारे में आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के खंड 154 में, विस्तार से बताया हुआ है। पर ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करानी है इसकी जानकारी किसी भी किताब में नहीं लिखी हुई।

अगर आपको कोई FIR दर्ज करानी है। और आप जानना चाहते हैं की कैसे ऑनलाइन FIR दर्ज की जा सकती है तो मैं आपकी यहाँ मदद कर सकता हूँ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की FIR ज़्यादातर उसी राज्य में दर्ज करानी होती है, जिसमें कोई आपराधिक घटना घटित हुई हो। हर राज्य में, ऑनलाइन FIR दर्ज कराने का तरीका अलग-अलग है।

आपकी सुविधा के लिए बता दें की बहुत सी नॉन-प्रॉफिट संस्थाएं हैं जो ऑनलाइन FIR दर्ज कराने में मदद करती हैं, पर बेहतर यही है की आप विभिन्न राज्यों की आधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर जा कर ही ऑनलाइन FIR दर्ज करें।

जैसा की हमने पहले ही कहा विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन FIR दर्ज करने का तरीका अलग-अलग है।

इसलिए आपको विभिन्न राज्यों की वेबसाइट पर जा कर ही पता चलेगा की उस राज्य में FIR कैसे दर्ज करनी है। यहाँ पर हम आपको भारत के कुछ प्रमुख राज्यों में ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करनी है इसके बारे में बता रहे हैं।



आन्ध्रप्रदेश:

http://www.appolice.gov.in/jsp/citizenLogin.do?method=viewLoginForm इस लिंक की मदद से आप आन्ध्रप्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर जा कर अपने आप को रजिस्टर करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद अपने username और password की मदद से वेबसाइट पर login करें।

Login करने पर आपके सामने FIR दर्ज कराने और उसके स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने के सभी ऑप्शन आ जायेंगे।

असम:

https://assampolice.assam.gov.in/citizen/login.aspx इस लिंक की मदद से आप असम पुलिस की वेबसाइट पर जा कर अपने आप को create citizen login पर क्लिक कर के रजिस्टर करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद अपने usename और password की मदद से वेबसाइट पर login करें।

इसके बाद FIR section से FIR दर्ज करें।

बिहार:




बिहार में FIR दर्ज कराने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, हालांकि आप FIR स्टेटस ऑनलाइन ज़रूर चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको http://onlineapp.bih.nic.in/pp_fir/Complaint.aspx लिंक की मदद से पटना पुलिस वेबसाइट पर जाना है।

कुछ मांगी हुई जानकारी, जैसे सूचना देने वाले का नाम, पता, घटना कहाँ हुई, मोबाइल नंबर, निकटतम पुलिस स्टेशन आदि की जानकारी भर कर, FIR दर्ज करानी होती है।

दिल्ली:



http://www.delhipolice.nic.in/index.html लिंक की मदद से आप दिल्ली पुलिस वेबसाइट पर जाएँ।

और वहां पर Citizen service टैब पर क्लिक करें। यह आपको मुख्य पेज के बीचों-बीच मिल जाएगा।

वहां पर आपको बहुत से ऑप्शन दिखेंगे। अगर आपको चोरी सम्बंधित FIR दर्ज करानी हो तो ‘Theft e FIR’ पर क्लिक करें।

अगर कार, मोटरसाइकिल आदि के खोने की FIR दर्ज करनी है, तो ‘MV Theft e FIR’ पर क्लिक करें।

या अगर कुछ खोया या पाया हो तो ‘Lost and Found ’ पर क्लिक करें।

उत्तरप्रदेश:



https://cctnsup.gov.in/citizen/Login.aspx लिंक को खोलें।

और फिर रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Create citizen login’ पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से FIR दर्ज करा सकते हैं।

हरियाणा:

http://haryanapoliceonline.gov.in/Login.aspx लिंक को अपने ब्राउज़र में खोलें।

आप को लॉग इन विंडो पर ‘Create citizen login’ नाम से एक लाल रंग का हाइपरलिंक( hyperlink) मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

अपने आप को रजिस्टर करें और फिर अपने बनाए हुए username और password से login करें।

गुडगाँव:

http://haryanapoliceonline.gov.in/Login.aspx लिंक को खोलें।

और फिर ‘Create citizen login’ नाम से एक लाल रंग का हाइपरलिंक होगा, उस पर क्लिक करें।

अपने आप को रजिस्टर करें, और फिर अपने बनाए हुए username और password से login करें।

पुणे:



https://punepolice.co.in/complaint.php लिंक की मदद से पुणे पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

वहां पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होगा Click here for online complaint,  उस पर क्लिक करें।

उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिस पर कईं सारे टैब्स बने हुए होंगे, उनमें से Online service’ नामक एक टैब होगा उस पर क्लिक करें।

अब आपको एक Citizen login विंडो दिखेगी।

अगर आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले आपको आपका रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके लिए आपको ‘Create citizen login’ पर क्लिक करना होगा।

एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आपको अपने usernameऔर password से login करना होता है।

और फिर आप आसानी से कंप्लेंट कर सकते हैं।

झारखंड:

https://jofs.jhpolice.gov.in/open.php लिंक की मदद से झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

उसके बाद दिए हुए फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।

उसके बाद फॉर्म सबमिट कर देना है।

आपको झारखंड पुलिस से एक ईमेल कन्फर्मेशन मिलेगा जिसकी मदद से आप FIR फाइल कर सकते हैं।

मध्य-प्रदेश:

https://www.mppolice.gov.in/en लिंक की मदद से मध्य-प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

वहां पर आपको एक ‘Report online’ नाम से एक कॉलम दिखेगा।

जिसमें तीन ऑप्शन होंगे: Compalint, Last article report and Information to police, इन में से अपनी ज़रुरत के अनुसार ऑप्शन का चुनाव करें।

जब आप उपयुक्त चुनाव कर लेंगे तो आप को एक दूसरी विंडो पे ले जाया जाएगा जहाँ पर आपको आपका रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

वहां अपना रजिस्ट्रेशन करा के आप आसानी से FIR आदि कर सकते हैं।

नोट: याद रखें, सभी राज्यों में FIR दर्ज कराने का तरीका तकरीबन एक सा है। आपको उस राज्य की आधिकारिक साईट पर जा कर अपने आप को रजिस्टर करवाना होता है और फिर FIR या कंप्लेंट रजिस्टर करनी होती है।

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने जाना कि ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करायें, आपको ये पोस्ट कैसा लगा आप मुझे कमेंट करके जरूर बतायें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].

2 Comments

Comments are closed.
error: Content is protected !!