X
    Categories: Govt

ग्राम प्रधान किसे कहते हैं और क्या करते हैं?

ग्राम पंचायत या फिर ग्राम प्रधान यह शब्द अपने सुना ही होगा और आप में से बहुत लोग जानते भी होंगे की ग्रामपंचायत कौन होते हैं। ग्राम पंचायत कौन होते हैं और क्या करते हैं इन सभी बातों को जानने से पहले आप यह जान ले की जैसे एक घर को सही तरीके से चलाने के लिए उस घर का मुखिया का होना आवश्यक हैं ठीक उसी प्रकार एक गांव को चलाने के लिए ग्राम पंचायत की जरुरत होती हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम और भी विस्तार रूप से ग्रामपंचायत के बारे में जानेंगे।

ग्राम प्रधान किसे कहते हैं ?

ग्राम प्रधान गांव में होने वाले किसी भी सभा के मुख्य अध्यक्ष होते हैं, ग्राम प्रधान गांव से जुड़े किसी भी बात का फैसला ले सकते हैं। अगर सरल शब्दों में बात करे तो ग्रामप्रधान के ऊपर अपने गांव की पूरी ज़िम्मेदारी होती हैं।

Also, Read – भारत सरकार के कुछ महत्वपूर्ण Mobile Apps जो आपको जरूर Install करना चाहिए

गांव के विकास करने हेतु ग्राम प्रधान को चुनाव के जितने के बाद अपने गांव के हित में काम करने का अधिकार केवल ग्राम प्रधान को ही होता हैं।

चुनाव लड़ने के लिए ग्राम प्रधान की योग्यताये, उम्र तथा दस्तावेज

  • भारत का नागरिक होना आवश्यक हैं तथा साथ ही साथ 21 वर्ष का होना भी आवश्यक हैं । 
  • चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में भी नाम होना जरुरी हैं। 
  • कोई भी सरकारी पद पर नियुक्त न हो वही ग्राम पंचायत का चुनाव लग सकता हैं।
  • रिज़र्व केटेगरी के लिए 8 वीं कक्षा पास होनी चाहिए तथा ऐसे 10 वीं कक्षा पास होना आवश्यक हैं |
  • पागल या दिवालिया नहीं होना चाहिए |
  • घरों के कागजातों में नाम होना चाहिए जैसे राशन कार्ड,मतदाता सूचि आदि में नाम होना आवश्यक हैं।
  • जाति प्रमाणपत्र का होना भी आवश्यक हैं |
  • आय प्रमाणपत्र का होना भी आवश्यक हैं |
  • संपत्ति प्रमाण पत्र जिसमें चल तथा अचल सपति का पूरा विवरण हो जो उम्मीदवार के नाम पर होना चाहिए |
  • पंचायत के उम्मीदवार में खड़े होने के लिए दो बच्चो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए |

तो अब तक हमलोगों ने ग्रामप्रधान तथा ग्रामप्रधान की योग्यताये तथा अन्य विषय में भी जानकारी प्राप्त की हैं |अगर आप भी चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल के द्वारा आपको साडी जानकारी प्राप्त हो जाएगी |

अधिक जानकारी के लिए आप www.panchayat.gov.in पर भी जा सकते हैं |

Satwant Yadav: मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – hindipost.net@gmail.com.