CareerEnglish SpeakingOnline training

इन मोबाइल ऐप के द्वारा लॉकडाउन में अपने अंग्रेजी में सुधार करें?

इन मोबाइल ऐप के द्वारा लॉकडाउन में अपने अंग्रेजी में सुधार करें?

इन मोबाइल ऐप के द्वारा लॉकडाउन में अपने अंग्रेजी में सुधार करें?

बहुत बार अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण आपको हताशा महसूस होता हैं फिर चाहे आपके अंदर कितना भी ज्ञान और स्किल्स क्यों न भरा हो आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी हो जाती हैं, लेकिन आज के समय में आपको निराश होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं हैं क्योकि आज के इस टेक्नोलॉजी और application वाली दुनिया में आप घर बैठे ही app के माध्यम से अंग्रेजी सिख सकते हैं।

इस आर्टिकल में मैं आपको घर बैठे इंग्लिश सिखने के लिए 5 फ्री एप्लीकेशन के बारे में बताऊंगा। जिनकी मदद से आप आसानी से इंग्लिश सीख सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें…


इंग्लिश सिखने के लिए 5 फ्री एप्लीकेशन:

  1. Duolingo
  2. Hello English
  3. Busuu
  4. Memrise
  5. Awabe

1. Duolingo

Duolingo इंग्लिश सिखने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन एप्लीकेशन हैं, इस app का इस्तेमाल लोग सिर्फ इंग्लिश सिखने के लिए नहीं बल्कि अन्य भाषा को सिखने के लिए भी करते हैं।

इस app की खासियत हैं की यह आपके अंग्रेजी सिखने के तरीके को और भी मजेदार गेम के जरिये बना देता हैं, आप गेम खेलकर इससे बहुत ही आसानी से अंग्रेजी सिख सकते हैं।

यहाँ पर आप अपने grammar, vocabulary, pronunciation, reading sentences तथा forming phrases को मजबूत कर सकते हैं।

इस app का उपयोग फ्री में किया जा सकता हैं साथ ही साथ इसके प्रीमियम सर्विस से कुछ विशेष चीज़ो को भी सिख सकते हैं।

300 Million Users इस एप्लीकेशन के साथ registered हैं।

Duolingo का उपयोग स्कूलों में भी किया जाता हैं ताकि शिक्षक अपने स्टूडेंट्स को अच्छी तरह ट्रैक कर सके। 24, August 2020 तक लगभग 36 कोर्स Duolingo में उपलब्ध हैं।

2. Hello English

Hello English एक English Language Learning एप्लीकेशन हैं। जनवरी के रिपोर्ट के अनुसार इस एप्लीकेशन को लगभग 15 million लोगों ने डाउनलोड किया।

अंग्रेजी के अलावा यह 22 अन्य भाषाओं में मौजूद हैं | इस एप्लीकेशन का उपयोग आप Android, ios, window तथा web में कर सकते हैं।

इस app की कुछ विशेषता की बात करे तो इसमें कुल 475 interactive lessons हैं और गेम के माध्यम से आप पढ़ना,लिखना,बोलना और सुनने का टास्क कर सकते हैं।

अन्य aap  की तुलना में अगर देखा जाये तो इसमें dictionary इसमें मौजूद हैं जोकि कुल भाषाओं में हैं, आप जब चाहे किसी भी शब्द के मतलब को कभी भी जान सकते हैं।

इस app में conversational English, Grammar Topics, vocabulary हैं जोकि आपके इंग्लिश को बेहतर बनाता हैं | इसमें दिए गए lessons को offline आप उपयोग कर सकते हो।

3. Busuu

Busuu अपने कुछ खास विशेषताओं के कारण काफी प्रचलित हैं, इस प्लेटफार्म की मदद से आप अंग्रेजी को बहुत ही आसान तरीको से सीख पाते हैं। Busuu में native speaker’s की सबसे largest community हैं।

Busuu और प्लेटफार्म से काफी अलग हैं क्योकि इसमें इंग्लिश सीखने के तरीके भी काफी अलग हैं, यहाँ आपके इंग्लिश के लेवल के अनुसार इंग्लिश lesson मौजूद हैं।

जैसे English for Beginners A1, Elementary A2 English Course, English for Intermediate learners B1, upper Intermediate B2 English Course, Travel course, Business Course आदि।

हर एक लेवल को पास करने पर आपको उस लेवल के लिए सर्टिफिकेट दी जाएँगी।

बसु आपको Grammar भी सिखाता हैं और यहाँ पर आपको Vocabulary trainer भी मिलेंगे। आप चाहे तो ऑफलाइन lessons को कही भी सीख सकते हैं।

4. Memrise

Memrise एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसकी मदद से आप फ्री में घर बैठे ही अंग्रेजी सीख सकते हैं।

Memrise से लगभग 40 million लोग जुड़ चुके हैं जोकि 189 देशो से हैं।

इस app के जरिये आप हर एक दिन नए words, Grammar, Pronunciation आदि सीख सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की खासियत की बात करे तो आप इसमें अपने लेवल के अनुसार इंग्लिश सीखते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

आपके किये गए lessons के अनुसार quiz होता हैं जिससे आप ज्यादा अच्छी तरीके से English सीख पाते हैं और अपने खामियों को जान पाते हैं।

Quiz के साथ-साथ इसमें ऑडियो फाइल (Audio File) होता हैं जिसे आप कभी भी सुन सकते हैं।

Duolingo की तुलना में memrise आपकी vocabulary काफी अच्छी हो जाती हैं।

Memrise में आप खुद के course बना सकते हैं जैसे अगर अपने कही पर कुछ आर्टिकल पढ़ा और वह बहुत ही ज्यादा शब्दों वाला हैं तो आप खुद का एक कोर्स उसके जरिये तैयार करके पढ़ सकते हैं।

5. Awabe

अगर फ्री में इंग्लिश सीखना हो तो Awabe एक अच्छा एप्लीकेशन हैं जहाँ पर 4000 से ज्यादा phrases और vocabularies आपको मिलेंगी जो आप अपने इंग्लिश को improve करने के लिए कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की फायदे की बात करे तो यह आपको translation, audio तथा video lessons गेम के जरिये करवाता हैं जिससे आपको इंग्लिश सिखने में भी मज़ा आएगा।

इस app के जरिये आप रोज Speaking, listening तथा memorizing टेस्ट दे सकते हैं। इस app को चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की कोई जरुरत नहीं हैं और इसे आप अपने Android मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं तथा वेब  भी चला सकते हैं।

तो यह थे कुछ इंग्लिश को improve करने वाले 5 एप्लीकेशन जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने स्किल को काफी अच्छा कर सकते हैं।खासकर इस lockdown में यह सबसे सही समय हैं जब आप इन app के जरिये अंग्रेजी सीख पाएंगे।

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आज का ये आर्टिकल “घर बैठे इंग्लिश सिखने के लिए 5 फ्री एप्लीकेशन” आपको जरूर पसंद आएगा।


मिलते जुलते लेख :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!