X

Amazon Alexa क्या होता है?

Amazon Alexa क्या होता है? दोस्तों आप मे से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें नहीं पता होगा Alexa के बारे में। आज हम आप सभी को इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Alexa क्या होता है?

ये Amazon का Digital voice assistant है। इसको आप सभी चाहें तो Smartphone पर इस्तेमाल करें या फिर अगर आप चाहें तो इसको Amazon के Eco products पर भी उपयोग कर सकते हैं।

आइये अब जानते हैं कि Amazon के Voice assistant का नाम Alexa क्यों पड़ा। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। ये जो नाम है ‘Alexa’, ये नाम लाइब्रेरी ऑफ अलेक्जेंड्रिया से सबसे पहले आया है। इसने दुनिया की जितनी भी Knowledge है उसको इकट्ठा करने की कोशिश की थी। बस इसके ही पद चिन्हों पर Amazon भी चलने का काम कर रहा है। Alexa हमेशा सीखता रहता है, लेकिन अगर देखा जाए तो इसको Information का ही एक व्यापक Source होना चाहिए, जिसे संपूर्ण जगत की जानकारी हो।

Amazon Alexa एक High tech product है। इसका मतलब ये है कि आप सभी इसका इस्तेमाल करके आपके Smart home gadgets को Control भी कर सकते हैं। जैसे Light को कम करना, Door को Open और Close करना आदि।

Alexa किन किन कामों में आपकी सहायता कर सकता है?

ये निम्न कार्यों को करने में आपकी सहायता करता है-

  1. ये आपके सारे Emails को आपको पढ़कर सुनाता है। इसके साथ ही ये देश दुनिया की खबरों से आपको Update रखता है।
  2. इससे आप सिनेमा हॉल के Movie timing और Sports schedule के बारे में आसानी से जान सकते हैं।
  3. Kindle book को भी आप सुन सकते हैं, इसमें गाना भी सुन सकते हैं। 
  4. इसकी मदद से आसानी से Online food order किया जा सकता है। इसके साथ ही आप नज़दीकी होटल आदि को भी इसमें Search कर सकते हैं।
  5. इससे आप Traffic के बारे में भी जान सकते हैं। आप चाहें तो इस पर किराने की List भी बना सकते हैं। 
  6. आप इसमें Morning alarm भी Set कर सकते हैं। इसमें आप Amazon app पर भी Online shopping भी कर सकते हैं।

Alexa के लिए कोई Monthly fees है?

इसको Operate करने के लिए Internet connection की ज़रूरत होती है। इसके लिए कोई भी Monthly fees नहीं देनी होती है। जिन लोगों के पास Amazon prime account membership है तो ये उन लोगों के लिए और ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।

Alexa को Set up कैसे करें?

इसको Set up करने के लिए आप नीचे दिए गए Steps को Follow करें-

  1. सबसे पहले आप अपने Android फोन में Alexa app को Download कर लें। इसके बाद उसे Open करें।

  1. इसके बाद आपको नीचे दिए गए Device option को Select करना है।
  2. अब जो Top पर Plus sign दिया गया है, उसको Tap करें।
  3. अब अपने Device को Connect करें।
  4. बस अब आपको Amazon echo icon पर Tap करना है।

Alexa के लिए Amazon account की ज़रूरत होती है कि नहीं?

हां अगर आप Alexa का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए ज़रूर है कि आपका Amazon पर Account हो। मगर हां इसके लिए ये ज़रूरी नहीं है कि आपके पास Amazon की Membership भी हो। आप बिना Membership के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सम्बंधित लेख :

Satwant Yadav: मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – hindipost.net@gmail.com.