Life

Air purifier क्या होता है?

Air purifier क्या होता है?

Oxygen तो हम सबकी पहली ज़रूरत है। इसके बिना हम लोग ज़िंदा ही नहीं रह सकते हैं। मगर धीरे धीरे Pollution इतना बढ़ता जा रहा है कि आप Fresh air के लिए भी तरसने लगे हैं।

Pollution की वजह से अब घरों में भी हम लोग Fresh air से वंचित रह रहे हैं।

दोस्तों Fresh air में मौजूद Oxygen को जब आप Inhale करते हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और Fit रहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब आप के Polluted air में मौजूद Oxygen को Inhale करते हैं, तो उसके साथ साथ जो Pollutant उसमें मौजूद होते हैं वो भी Oxygen के साथ मे आपके अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इससे वो आपको बीमार कर देते हैं।

आजकल आपको अस्थमा और सांस जैसे बीमारी से जुड़े रोगी हर जगह मिल जाएंगे। 

कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि बाहर यानी घर के बाहर की जो Air है बस वही Harmful है, घर में जो Air है वो Harmful नहीं है। इसीलिए अगर आप बाहर जाएं तभी Mask वगेरह लगाकर जाएं। घर आने के बाद मज़े में रहें क्योंकि घर मे तो Air fresh ही होती है। मगर दोस्तों किसी का भी ये सोचना बिल्कुल गलत है।

घरों में जो Air मौजूद होती है आजकल वो भी Fresh नहीं रह गई है। बाहर तो आप खुद को Protect करने के लिए जो करते हैं वो सही है मगर घर मे भी आप सबको Safe रहने की ज़रूरत है। अब घर में भी आप Mask लगाकर तो बैठ सकते नहीं है।

इसके लिए तो आपको कोई और Solution देखना पड़ेगा, है न?

आज हम आपको एक बेहतरीन Solution के बारे में बताने जा रहे हैं। शायद इससे पहले आपने इसके बारे में सुना भी होगा। ये सच मे काफी लाभदायक है। दरअसल हम बात कर रहे हैं Air purifier की।

आइये आज इसके बारे में हम आपको बताते हैं और ये भी बताते हैं कि Air purifier कैसे काम करता है।

 

क्या है Air purifier?

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये Air को Purify करता है। ये एक ऐसा Device है जो Air में मौजूद Bacteria, मोल्ड, गंध तथा अन्य कार्बनिक पदार्थों को Air से दूर भगाता है तथा आपको Fresh air देने का काम करता है।

ये काफी बेहतरीन Device है और इसको कुछ इस तरह से Design किया गया है कि आप इसको घर पर आराम से लगा सकें। 

शायद आप न जानते हों लेकिन हम आपको बता दें कि जो घर के अंदर की Air होती है उनमें बाहर की Air की तुलना में 5 गुना अधिक Pollutants हो सकते हैं। ये आपको काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यही कारण है कि घर में रहने वाले लोगों को भी सांस से जुड़ी दिक्कत होती रहती है। इन्हीं Harmful pollutants का सफाया करने के लिए ही Air purifier अब हर घर के लिए ज़रूरी हो गया है। 

ये एक Set होता है उन Filters का जो Air को साफ बनाते हैं। इन् Filters में गंदगी जमा हो जाती है। ये जाम हो जाता है यानी रुक जाता है।

आप Air purifier में जमा हुई गदगी को देख सकते है। इस गंदगी को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो आप Air inhale करते हैं बिना किसी Filter के वो आपके लिए कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है।

जो भी Pollutants air में मौजूद होते हैं वो आपके फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं और वही अपने काम को अंजाम देते हैं और आपको सांस का रोगी बना देते हैं। अगर आप सांस का रोगी नहीं बनना चाहते हैं तो आपको Air purifier ज़रूर लगवाना चाहिए।

Air purifier

महत्वपूर्ण बाते जो Air-Purifier लेने से पहले देखना चाहिए

 

Air purifier कैसे काम करता है?

ये Basically दो तरह से काम करते हैं। एक सक्रिय और दूसरा निष्क्रिय। आइये जानते हैं हम इनके बारे में।

सक्रिय प्रकार के Purifiers Air में Negatively charged ions को छोड़ते हैं। इससे होता ये है कि जो Pollutants होते हैं वो कमरे की ठोस सतहों पर चिपक जाते हैं।

दूसरी तरफ जो निष्क्रिय Air purifiers होते हैं वो एक Filter का इस्तेमाल करके Air में मौजूद Pollutants का सफाया करते हैं। इसमें जो भी Pollutant होते हैं वो पूरी तरह से Air के बाहर कर दिए जाते हैं। इसीलिए निष्क्रिय Purifiers को ज्यादा Effective माना जाता है। 

जितने भी तरह के Purifiers होते हैं न उनमें अलग अलग Air purifier तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। मगर हां सबमें एक Fan का इस्तेमाल किया जाता है।

Fan Air में सोखता है तथा Circulate करता रहता है। कुछ Purifiers में Filter का भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें होता ये है कि जैसे ही Air filter से होकर गुजरती है वैसे ही जो भी Pollutants air में मौजूद होते हैं वो Filter में ही रुक जाते हैं। फिर जो Air आप तक पहुंचाई जाती है वो एकदम Best quality की होती है। 

वैसे दोस्तों ज्यादातर जो Filter इस्तेमाल किये जाते हैं वो Fibre या फिर जाली के बने हुए होते हैं। सबसे अच्छी बात तो इसकी ये है कि जब Filter खराब हो जाता है तब आप इसको बदल भी सकते हैं।

इसके अलावा कुछ ऐसे भी Filter होते होते हैं जो Reusable होते हैं। यानी आप उनके गंदे होने पर उन्हें धोकर दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब तो बाजारों में UV Air filters भी आ चुके हैं। ये Filters biological impurities को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें ज्यादा Power supply की ज़रूरत होती है इसीलिए ये घरों के लिए Recommend नहीं किए जाते हैं।

 

Air purifier तकनीक;-

इनमें तरह तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिनमें से कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं-

◆ UV light तकनीक- इनका इस्तेमाल भी काफी तेजी से हो रहा है। ये तकनीक Air में मौजूद Biological impurities जैसे कि Bacteria, virus आदि को खत्म करने में मददगार होती है।

◆ Adsorbents तकनीक- बहुत से ऐसे Purifiers हैं जिनमें धुएं और गंध को दूर करने के लिए Adsorbent material या फिर Activated carbon को उपयोग में लाया जाता है।

◆ Ionizing तकनीक- इसमें कोरोना डिस्चार्ज नाम की एक विधि का इस्तेमाल किया जाता है।

◆ Ozone तकनीक- इसका मकसद होता है Air में मौजूद सारे ही Pollutants को Ozone में बदलना। फिर उन Ozone की मदद से Air को साफ और स्वच्छ बनाया जाता है। इसे आप Ionization purifier की तरह से समझ सकते हैं।

◆ Filter तकनीक- बहुत तरह के Purifiers में HEPA Filters जैसे Filters का इस्तेमाल किया जाता है। ये  Air में मौजूद Pollutant को filter कर देते हैं।

 

Air purifier के Types;-

दोस्तों हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि तरह तरह के Purifiers में तरह तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। उसी तरह से उन्हें अलग अलग Types में बांटा गया है। आइये देखते हैं इनके Types-

◆ HEPA air purifier-

इसकी Full form है High efficiency particulate air, ये बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाली तकनीक है। इसका उपयोग Air में मौजूद कणों को Filter करने के लिए किया जाता है। वैसे जितने भी कण होते हैं जो 0.2 माइक्रॉन से बड़े होते हैं वो इसमें आराम से Filter हो जाते हैं।

इस तरह के Purifiers इसलिए भी Preferable हैं क्योंकि इनमें Ozone या फिर किसी अन्य प्रकार के हानिकारक पदार्थों को उतपन्न नहीं करना पड़ता है। ये Filter 2 से 4 तक उपयोग में लाए जा सकते हैं। उसके बाद आपको इन्हें बदलना पड़ता है।

◆ Activated carbon air purifier-

Activated carbon का उपयोग तो तमाम जगहों पर किया जाता है जैसे  Gas mask बनाने में, चीनी को Colorless बनाने में, पानी को शुद्ध बनाने में आदि। 

इसमें कई आण्विक Shape के छेद होते हैं। इनकी Absorb करने की जो क्षमता होती है वो भी बहुत ज्यादा High होती है।

यह air purifier जो भी Pollutant air में मौजूद होते हैं ये उन्हें बेहतर तरीके से रोक पाता है। जब एक बार इसमें गंदगी Absorb हो जाती है फिर उसके बाद उन्हें वापस Air में नहीं छोड़ा जा सकता है।

जिन लोगों को Multiple chemical sensitivity होती है ये Purifier उन लोगों के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि  ये Carpet तथा Wood paneling में पाए जाने वाले Formaldehydes को Absorb करता है।  

◆ UV air purifier-

ये Biological impurities को नष्ट करने के लिए होता है। इस तकनीक से आप Airborne particles को खत्म नहीं कर सकते हैं।

इसमें एक UV लैंप पाया जाता है। जब भी Air purifier से होकर गुजरती है तब UV rays के संपर्क में आने से Bacteria तथा Virus जैसी Impurities नष्ट हो जाती है और आपको ताज़ी हवा मिल पाती है।

◆  Ionic air purifier-

असल में ये कभी Air को शुद्ध करते ही नहीं है। इसमें होता कुछ ऐसा है कि ये Negatively charged ions को छोड़ते हैं। ये फिर Airborne particles से जुड़ जाते हैं और उन्हें भारी बना देते हैं।

कमरे की सतह Positively charged होती है इसीलिए ये Negative charged ions कमरे की सतहों पर चिपक जाते हैं। ये Effective तकनीक नहीं है क्योंकि जो Particles सतह पर चिपक जाते हैं वो वापस से फिर से हवा में मिलकर हमें नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

◆ Ozone air purifier-

इनमें Ozone की उतपत्ति की जाती है। ये Indoor Air pollution को Control कर सकती है मगर फिर भी ये फायदेमंद नहीं है। फायदेमंद ये इसलिए नहीं है क्योंकि Ozone के संपर्क में आने से हमें नुकसान हो सकता है।

 

Air purifier के लाभ;-

Air purifier आपको अलग अलग Shapes में बाज़रों में मिल जाएंगे। इन्हें आप कहीं भी आराम से Set कर सकते हैं। इनके जो फायदे हैं वो निम्न हैं-

◆ दोस्तों जो घर की हवा होती है वो बाहर की हवा की तुलना में 5 गुना अधिक Harmful होती है। ऐसे में आपको और आपके परिवार को एक ऐसा Device चाहिए ही जो आपको ताज़ी हवा प्रदान कर सके। ऐसे में Air purifier काफी लाभदायक होते हैं।

◆ इनका काम केवल हवा को स्वच्छ करना ही नहीं है बल्कि जो भी गंध हवा ने मिलकर आपको गंदा महसूस कराती है, ये उसे भी हवा से दूर भगाता है।

◆ जो भी मौसमी बीमारियां होती है। ये आपको उससे भी बचाता है।

◆ Air purifiers 99 प्रतिशत तक Airborne particles जैसे Bacteria, मोल्ड, पराग कण आदि को हटाने में सहायक होता है। इसीलिए अगर आपको शुद्व और ताज़ी हवा चाहिए और खुद भी बीमारियों से बचना है तथा परिवार को भी बचाना है तो आपके लिए ये काफी आवश्यक हो जाता है।

◆ अगर आपके यहाँ पर Pets हैं तो आपके लिए ये बेहद आवश्यक है क्योंकि ये उनकी रूसी, रोम आदि से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है।

◆ बीड़ी सिगरेट आदि जैसी चीज़ो को भी आप Air purifier की मदद से दूर भगा सकते हैं।

◆ वैक्यूम क्लीनर से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये। ये धूल कणों को वैक्यूम क्लीनर से अच्छा Absorb करते हैं। अतः ये ज्यादा प्रभावी होते हैं। 

◆ अगर आप घर मे Air purifier लगवा लेते हैं तो आप की जान का जो जोखिम है वो कम हो जाता है। क्योंकि Air pollutants आपके फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

 

दोस्तों तो ये थी Air purifier से जुड़ी जानकारी। गांव में तो खैर अभी इतना Pollution नहीं है मगर शहरों में तो आप सब Pollution की स्तिथि को अच्छे से जान ही रहे हैं।

अगर आप एक बार घर से बाहर निकल जाएं तो घर आने के बाद आप अपना चेहरा Touch करें तो आपका हाथ काला हो जाता है। ये वही Harmful pollutants होते हैं जो हवा को Pollute करते हैं।

सोचिए जो कुछ देर बाहर रहने पर आपके Face को गंदा कर सकते हैं वही अगर आप Inhale करेंगे तो आपको वो कितना नुकसान पहुंचाएंगे।

बाहर तो आप खुद को बचाने के लिए Mask वगेरह लगाकर ज़रूर चलिये मगर घरों में भी सावधान रहने की ज़रूरत है।

मान लीजिए कि आप घर मे भी Mask लगाकर घूम सकते हैं मगर आपके छोटे छोटे बच्चों का क्या? उन्हें कितना देर आप Mask में रखेंगे। बच्चे ज्यादा देर बंधकर नहीं रह सकते हैं।  ऐसे में Air purifier एक मजबूरी बन जाती है।

अगर आप Air purifier लगवा लेते हैं तो फायदा आपका ही है। आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपके साथ साथ आपका परिवार भी इससे सुरक्षित रहेगा।

Related Articles :

WiFi Extender क्या होता है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
About author

Articles

मैं अपने इस ब्लॉग पे इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर कैर्रिएर से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करता हु और ये उम्मीद करता हूँ कि ये आपके लिए सहायक हो। अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आये तो आप इसे लाइक ,कमेंट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और आपको मुझे कोई भी सुझाव देना है तो आप मुझे ईमेल भी कर सकते है। मेरा ईमेल एड्रेस है – [email protected].
error: Content is protected !!